देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विश्व फार्मेसिस्ट दिवस: डॉ हर लोकेश , एडिशनल प्रोफेसर एम्स को फार्मेसी रत्न से नवाजा गया।

कोरोना काल मे मरीजों की सेवा देते हुए, शहीद हुए फार्मासिस्टों की याद कर इस वर्ष का फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। दिवंगत फार्मासिस्टों की सेवाओं को फार्मासिस्ट फेडरेशन कभी भुलाने नही देगा।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 26 2021 Updated: September 26 2021 02:25
0 32590
विश्व फार्मेसिस्ट दिवस: डॉ हर लोकेश , एडिशनल प्रोफेसर एम्स को फार्मेसी रत्न से नवाजा गया। विश्व फार्मेसिस्ट दिवस का आयोजन।

लखनऊ। सिविल अस्पताल और बलरामपुर चिकित्सालय में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विश्व फार्मेसिस्ट दिवस के अवसर पर आज लखनऊ के सिविल चिकित्सालय में फार्मेसिस्ट फेडरेशन के तत्वाधान में शहीद फार्मेसिस्टों को याद किया गया, उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और रंगोली प्रतियोगिता तथा पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से फार्मेसिस्टो के महत्व को दर्शाया गया।

कोरोना काल मे मरीजों की सेवा देते हुए, शहीद हुए फार्मासिस्टों की याद कर इस वर्ष का फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया । सिविल अस्पताल में शहीदों के कार्यों के प्रति समर्पण की चर्चा करते हुए फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष सुनील यादव और वरिष्ठ फार्मसिस्ट अजय कश्यप ने, कहा कि दिवंगत फार्मासिस्टों की सेवाओं को फार्मासिस्ट फेडरेशन कभी भुलाने नही देगा, बल्कि प्रेरणा स्वरूप हर वर्ष याद कर, उनके परिवार को संबल प्रदान करेगा । इस अवसर पर वेटनरी फार्मासिस्ट अशोक कुमार समेत सिविल अस्पताल के दर्जनों फार्मासिस्ट मौजूद  रहे।

बलरामपुर चिकित्सालय के इमरजेंसी सभागार में एक साइंटिफिक सेमिनार का आयोजन भी किया गया जिसमें एम्स नई दिल्ली के एडिशनल प्रोफेसर डॉक्टर हर लोकेश नारायण यादव को फार्मेसी रत्न 2021 से सम्मानित किया गया। 

सेमिनार में डॉ हरलोकेश द्वारा ह्रदय रोगों के बारे में बचाव उपचार की वैज्ञानिक व्याख्या की गई। डॉक्टर आनंद गुप्ता, डॉक्टर शगुफ्ता सिद्दीकी, डॉक्टर के एन उस्मानी द्वारा वैज्ञानिक भाषण दिया गया कोविड-19 पर विस्तृत व्याख्यान भी प्रस्तुत किया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप बडोला तथा संचालन सुभाष श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में इंटर्न फार्मेसिस्टों के द्वारा नाटक का मंचन भी किया गया इसके द्वारा आम जनता को सलाह दी गई थी वह किसी झोलाछाप डॉक्टर से औषधियां ना ले और पंजीकृत pharmacist की सलाह से ही दवाएं ले और फार्मेसिस्ट से काउन्सलिंग जरूर कराए। 

कार्यक्रम में चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एस के नंदा, अधीक्षक डॉ एस आर सिंह , प्रभारी अधिकारी फार्मेसी एच एन चौधरी, चिकित्सालय के सभी चीफ फार्मासिस्ट, फार्मासिस्ट, तथा इंटरन फार्मेसिस्ट उपस्थित रहे । जनपद अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विनोद सोनी , निदेशालय मिनिस्ट्रियल संघ के अध्यक्ष संजय रावत, अन्य संघो के पदाधिकारी भी उपस्थित थे ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सर्दी में अलाव बना खतरा, गोरखपुर जिला अस्पतालों के बर्न वार्ड फुल

सर्दी में अलाव बना खतरा, गोरखपुर जिला अस्पतालों के बर्न वार्ड फुल

अनिल सिंह January 11 2023 32698

बीआरडी मेडिकल कॉलेज का भी 22 बेड बर्न वार्ड फुल हो चुका है। ज्यादातर रोगी अलाव से हाथ-पैर सेंकते जल

स्किन के लिए फायदेमंद है सहजन

स्किन के लिए फायदेमंद है सहजन

लेख विभाग January 19 2023 31047

सहजन में विटामिन ए सहित आपकी त्वचा के लिए स्वस्थ कई पोषक तत्व होते हैं, जो कोलेजन बनाता है – वह महत्

मेदांता अस्पताल में एक्यूट माइलॉयड ल्यूकेमिया पीड़ित का हाफ-एचएलए मैच्ड बोन मैरो ट्रांसप्लांट हुआ

रंजीव ठाकुर September 23 2022 250621

इस बोन मैरो ट्रांसप्लांट में कई टीम्स ने मिल कर कार्य किया। ट्रांसप्लांट को लीड कर रहे डॉ अन्शुल गुप

कैंसर अस्पताल का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

कैंसर अस्पताल का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

हे.जा.स. May 12 2023 44639

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, अस्पताल का कैंपस 25 एकड़ का है धीरे- धीरे यह और बड़ा रूप लेगा। हम रा

RML के न्यूरोसर्जरी विभाग में ग्रेट ब्रिटेन के लीड्स टीचिंग हॉस्पिटल से डॉ. आये

RML के न्यूरोसर्जरी विभाग में ग्रेट ब्रिटेन के लीड्स टीचिंग हॉस्पिटल से डॉ. आये

आरती तिवारी March 31 2023 27189

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के न्यूरोसर्जरी विभाग में ग्रेट ब्रिटेन के लीड्स टीचिंग हॉ

महाराष्ट्र में H3N2 की दहशत! वायरस से हुई दूसरी मौत

महाराष्ट्र में H3N2 की दहशत! वायरस से हुई दूसरी मौत

विशेष संवाददाता March 18 2023 69105

अहमदनगर में कुछ दिन पहले H3N2 से पहले मरीज की मौत हुई तो दूसरी ओर पिंपरी चिंचवाड़ में वायरस से 73 व

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आसान घरेलू उपाय

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आसान घरेलू उपाय

आरती तिवारी September 18 2022 33732

चेहरे की रंगत निखारने के लिए हम सभी कई तरह के क्रीम, लोशन और मास्क का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर व दवा वितरण का कार्यक्रम आयोजित।

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर व दवा वितरण का कार्यक्रम आयोजित।

हुज़ैफ़ा अबरार September 06 2021 28493

अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय द्वारा घर-घर होमियोपैथी इम्यून बूस्टर आर्सेनिक अल्बम-30 क

भोजन से मिलता हैं संपूर्ण पोषण

भोजन से मिलता हैं संपूर्ण पोषण

लेख विभाग September 08 2023 84052

अच्छी सेहत के लिए स्वास्थ्य (Health) के प्रति लोगों में सजगता बढ़ी है। लोग न्यूट्रिशन के लिए प्रतिदि

कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत का मामला, यूपी में भी अलर्ट जारी

कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत का मामला, यूपी में भी अलर्ट जारी

आरती तिवारी January 03 2023 31930

यूपी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को कफ सिरप पर निरंतर निगरानी रखने के नि

Login Panel