देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सैनिक नगर कालोनी में कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ

रायबरेली रोड स्थित सैनिक नगर कालोनी में मुफ्त कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 160 लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया। दो दिवसीय शिविर में कालोनी के शत-प्रतिशत 12 साल से बड़े बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का कोविड टीकाकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

रंजीव ठाकुर
August 07 2022 Updated: August 07 2022 19:04
0 27787
सैनिक नगर कालोनी में कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ सैनिक नगर कालोनी में मुफ्त कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित

लखनऊ। रायबरेली रोड स्थित सैनिक नगर कालोनी में मुफ्त कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 160 लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया। दो दिवसीय शिविर में कालोनी के शत-प्रतिशत 12 साल से बड़े बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का कोविड टीकाकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
 
सैनिक नगर आवासीय जनकल्याण समिति (Sainik Nagar Residential Jan Kalyan Samiti) के अध्यक्ष कर्नल आदि शंकर मिश्र ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक कालोनी के श्री गणेश मंदिर गली नम्बर-एक में कोविड टीकाकरण शिविर (covid vaccination camp) आयोजित किया गया और रविवार (सात अगस्त) को श्री जनकल्याणेश्वर मंदिर गली नम्बर-12 बी में शिविर आयोजित किया गया। टीकाकरण शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय का पूर्ण सहयोग रहा।

आयोजित शिविर में 150 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन (covishield Vaccine) और 10 लोगों को कोवैक्सीन (Covaccine) लगायी गयी। इस अवसर पर लोगों को यह भी बताया गया कि कोरोना एक बार फिर पाँव पसार रहा है, इसलिए कोविड टीका लगवाकर खुद के साथ घर-परिवार और समाज को सुरक्षित बनाएं। इसके साथ ही जरूरी कोविड प्रोटोकाल (covid protocol) का भी पालन करें यानि घर से बाहर निकलें तो नाक और मुंह को मास्क से अच्छी तरह से ढककर रखें, एक दूसरे से समुचित दूरी बनाकर रखें और समय-समय पर हाथों की स्वच्छता का पूरा ख्याल रखें। 

यह शिविर अग्रवाल सभा (Agarwal Sabha) दक्षिण के सहयोग से सैनिक नगर आवासीय जनकल्याण समिति और पार्थ चेरीटेबल सोसायटी (Parth Charitable Society) के तत्वावधान में आयोजित की गयी। इस अवसर पर कर्नल आरबी सिंह, कर्नल बीके सिंह, कर्नल जगदीश बाबू, पार्थ चेरीटेबल सोसायटी की अध्यक्ष अनीता सिंह राजपूत, भूपिंदर सिंह, एबीवीपी की ठाकुर नेहा सिंह और स्थानीय सभासद रामनरेश रावत भी उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

6 महीने और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए कोविडरोधी वैक्सीन आ गयी 

6 महीने और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए कोविडरोधी वैक्सीन आ गयी 

हे.जा.स. June 20 2022 26954

मॉडर्ना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंसेल ने कहा कि हम रोमांचित हैं कि एफडीए ने बच्चों और किशोरों के

चुंबन से भी यौन रोग गोनोरिया का खतरा

चुंबन से भी यौन रोग गोनोरिया का खतरा

हे.जा.स. October 06 2022 109675

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में 2,000 से ज्यादा लोगों के बीच हुई एक स्टडी में पता चला कि चुंबन के का

उत्तर प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई पर महँगाई की मार, डॉक्टर बनने का सपना हुआ महंगा।

उत्तर प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई पर महँगाई की मार, डॉक्टर बनने का सपना हुआ महंगा।

हुज़ैफ़ा अबरार December 20 2021 33663

सरकार ने MBBS की सालाना फीस में 40 हजार से 1 लाख रुपये तक बढ़ा दिए हैं। खराब आर्थिक स्थिति के कारण ब

डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट

डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट

हुज़ैफ़ा अबरार September 24 2026 574

रोटेटर कफ कंधे की मांसपेशियों और टेंडन का समूह है, जिसके फटने पर कई मरीजों को सर्जरी की जरूरत पड़ सक

बर्फबारी में कुपवाड़ा में डॉक्टर ने स्टॉफ से वीडियो कॉल पर कराई डिलीवरी

बर्फबारी में कुपवाड़ा में डॉक्टर ने स्टॉफ से वीडियो कॉल पर कराई डिलीवरी

विशेष संवाददाता February 13 2023 40164

जम्मू-कश्मीर में एक अनोखा मामला सामने आया है। डॉक्टर ने एक सरकारी अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ से व्

डोलो-650 दवा निर्माता कंपनी माइक्रो लैब्स पर आयकर के छापे

डोलो-650 दवा निर्माता कंपनी माइक्रो लैब्स पर आयकर के छापे

एस. के. राणा July 08 2022 34168

मशहूर दवा निर्माता कंपनी माइक्रो लैब्स लिमिटेड के आफिसेस़ पर आयकर चोरी को लेकर छापेमारी हो रही है। इ

उत्तर प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू 24 मई तक बढ़ा।  

उत्तर प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू 24 मई तक बढ़ा।  

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2021 25724

शहरी क्षेत्रों में दैनिक रूप से कार्य कर अपना जीविकोपार्जन करने वालों को एक माह के लिए 1,000 रुपए का

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मरीज बनकर केजीएमयू अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मरीज बनकर केजीएमयू अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

हुज़ैफ़ा अबरार April 06 2022 44122

मरीज बनकर किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचे ब्रजेश पाठक ने मास्क लगाकर ओपीडी काउंटर पर पर्चा बनवा

मणिपाल हॉस्पिटल दिल्ली ने कैंसर का एडवांस्ड उपचार शुरू किया।

मणिपाल हॉस्पिटल दिल्ली ने कैंसर का एडवांस्ड उपचार शुरू किया।

हे.जा.स. December 23 2021 31676

रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी और नई रोबोटिक सर्जरी टीम के साथ मणिपाल हॉस्पिटल दिल्ली कैंसर रोगियों के लिए

निजी अस्पताल का कारनामा, खुलेआम गर्भपात कराने का लगाया गया बोर्ड

निजी अस्पताल का कारनामा, खुलेआम गर्भपात कराने का लगाया गया बोर्ड

विशेष संवाददाता July 18 2023 37554

प्राइवेट हॉस्पिटल का नया कारनामा आया सामने है। प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा खुले आम गर्भपात का प्रचार कि

Login Panel