












































प्रतीकात्मक
नयी दिल्ली (भाषा)। भारत में कोविड-19 के 26,964 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,35,31,498 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,01,989 रह गई है, जो 186 दिन में सबसे कम है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 383 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,45,768 हो गई।
मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मामले कुल मामलों का 0.90 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से सबसे कम संख्या है, जबकि लोगों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.77 प्रतिशत दर्ज की गई, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 7,586 कमी दर्ज की गई।
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 55,67,54,282 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 15,92,395 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 1.69 प्रतिशत है, जो पिछले 23 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.08 प्रतिशत है, जो पिछले 89 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। अभी तक कुल 3,27,83,741 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 82.65 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 383 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, उनमें से केरल के 214 लोग और महाराष्ट्र के 70 लोग थे। देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,45,768 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,38,616, कर्नाटक के 37,648, तमिलनाडु के 35,379, दिल्ली के 25,085, केरल के 23,897, उत्तर प्रदेश के 22,887 और पश्चिम बंगाल के 18,678 लोग शामिल थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1253
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 1071
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 525
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 504
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 434
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 406
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 399
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 525
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 399
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9695
एस. के. राणा January 20 2026 0 5929
एस. के. राणा February 01 2026 0 5901
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5110
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87449
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36099
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73498
माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब में जीनोम सीक्वेसिंग की जाएगी। इस जांच के लिए अन्य मशीनें विभाग में मौ
अमेरिका के CDC के अनुसार, आमतौर पर दिल का दौरा पड़ते वक्त सीने के केंद्र या बाईं ओर बेचैनी या दर्द,
दिमाग की नस में ब्लॉकेज होना एक बहुत ही गंभीर समस्या है। क्योंकि ऐसा होने पर दिमाग में पोषक तत्वों औ
प्रो सीएम सिंह कहा उच्च रक्तचाप आज समाज में तेजी से बढ़ती हुई साइलेंट किलर बीमारी है, जो हार्ट अटैक स
मार्च 2020 से दुनिया भर में करीब 50 लाख बच्चों ने कोरोना के कारण माता-पिता या देखभाल करने वाले को खो
दिल्ली में अपोलो लीवर ट्रांसप्लांट टीम ने 15 नवंबर 1998 को इतिहास रचा जब उन्होंने नन्हे संजय का लिवर
अगर प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया तो हम कोरोना प्रतिबंधों में ढील के फैसले को फिर से रद्द कर सकते
एआईएमआईएम के जिला महासचिव हाजी सईद गौरी की तरफ से एक निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कस
देशभर में एक बार फिर से कोरोना के नए मामले सामने आने लगे हैं। दिल्ली-एनसीआर के स्कूल में कोरोना फैलत
माइकोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने भारत के वैक्सीन-निर्माण कौशल की सराहना की और दुनियाभर में सस्

COMMENTS