देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

पीलिया रोग के कारण और बचाव के तरीके।

किसी संक्रमण या चोट के कारण लीवर को क्षति पहुँचती है तब वह बिलीरुबिन को रक्त से अलग नहीं कर पाता है और रक्त में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ने लगता है| इसके कारण मरीज की आँखों, त्वचा एवं नाखूनों में पीलापन दिखने लगता है| इसी स्थिति को पीलिया कहते हैं|

लेख विभाग
September 24 2021 Updated: September 24 2021 15:52
0 48893
पीलिया रोग के कारण और बचाव के तरीके। प्रतीकात्मक

- डॉ अभिषेक जैन, गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट,
नारायण हॉस्पिटल, रायपुर।

लीवर हमारे शरीर के सबसे बड़े एवं सबसे व्यस्त अंगों में से एक है जो कई सारी शारीरिक एवं रासायनिक प्रक्रियाओं में शामिल होता है| लीवर के सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है| शरीर में बनें जहरीले अपशिष्ट पदार्थों को कम हानिकारक तत्वों में बदलना ताकि वे सुरक्षित रूप से शरीर से बाहर निकाले जा सकें|

ऐसा ही एक पदार्थ है ‘बिलीरुबिन’ जोकि पुराने हीमोग्लोबिन के अपघटन के दौरान बनता है और पीले रंग का होता है| लीवर इस बिलीरुबिन को पित्तरस के साथ मिलाकर पाचनतंत्र तक पहुंचता है जहाँ से यह मल के रास्ते शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है| लेकिन जब किसी संक्रमण या चोट के कारण लीवर को क्षति पहुँचती है तब वह बिलीरुबिन को रक्त से अलग नहीं कर पाता है और रक्त में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ने लगता है| इसके कारण मरीज की आँखों, त्वचा एवं नाखूनों में पीलापन दिखने लगता है| इसी स्थिति को पीलिया कहते हैं| इसके साथ ही अक्सर मरीजों को पेटदर्द, उल्टी, बुखार, थकान, कमजोरी की समस्या भी हो सकती है|

पीलिया कोई बीमारी नहीं है अपितु लीवर एवं रक्त संबंधी अलग-अलग बिमारियों का लक्षण है जैसे-

  • हेपेटाइटिस वायरस का संक्रमण
  • लीवर की नलिकाओं में अवरोध
  • अल्कोहलिक लीवर डिजीज
  • रक्त सम्बंधित विकार जैसे सिकल सेल एनीमिया या
  • थेलेसीमिया
  • लीवर कैंसर
  • लीवर सिरोसिस

एक अनुमान के मुताबिक भारत में लगभग 4 करोड़ लोगों को पीलिया है जिनमें से 95 प्रतिशत मरीजों में ये लक्षण इतने हल्के होते हैं कि उन्हें इसके बारे में तब तक पता नहीं चल पाता जब तक की यह बीमारी गंभीर स्तर तक नहीं पहुँच जाती| वायरल हेपेटाइटिस के मामले में कभी-कभी यह संक्रमण लम्बे समय तक छुपे रह सकते हैं और वापस फैल सकते हैं| समय पर ईलाज ना करने से लीवर को स्थायी क्षति भी पहुँच सकती है| इसलिए पीलिया की प्रारंभिक जाँच एवं उपचार बहुत जरूरी हैं|

पीलिया से कैसे बचें?

- अपने नजदीकी अस्पताल में हेपेटाइटिस का टीका लगवाएं
- बाजार के असुरक्षित खाने से बचें
- कुओं एवं तालाबों के पानी को प्रयोग ना करें
- पीने के पानी को उबालकर प्रयोग करें
- भोजन के पहले और शौच के बाद हाथों को अच्छे से धोएं
- असुरक्षित यौन संबंधों से बचें
- नशीले पदार्थों का सेवन ना करें
- झाड़ फूंक करवाने या बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाइयाँ लेने से बचें
- हेपेटाइटिस के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएँ

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना संक्रमित डॉक्टर ने निभायी ज़िम्मेदारी।

कोरोना संक्रमित डॉक्टर ने निभायी ज़िम्मेदारी।

हुज़ैफ़ा अबरार July 01 2021 36567

एरा मेडिकल कॉलेज की डॉ जलीस फात्मा का पूरा परिवार कोविड-19 संक्रमण की चपेट में था फिर भी वे परिवार

दिल्ली एम्स के रीडेवेलपमेंट का मास्टर प्लान केंद्र को सौंपा: डॉ रणदीप गुलेरिया

दिल्ली एम्स के रीडेवेलपमेंट का मास्टर प्लान केंद्र को सौंपा: डॉ रणदीप गुलेरिया

विशेष संवाददाता August 17 2022 26692

एम्स दिल्ली को एक बार फिर से विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके एक मास्टर प्लान सरकार को सौंप

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में किया योगासन 

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में किया योगासन 

विशेष संवाददाता June 21 2022 33991

योग एक जीवन पद्धति है। हमारे ऋषि सैकड़ों वर्षो तक जीवित रहते थे, उन्होंने अनेक दुलर्भ कार्य किये उन स

केंद्र सरकार ने राज्यों से कोविड से जुड़े प्रतिबंधों में ढील देने के लिए कहा

केंद्र सरकार ने राज्यों से कोविड से जुड़े प्रतिबंधों में ढील देने के लिए कहा

एस. के. राणा February 26 2022 33006

कोरोना की तीसरी लहर का असर कम होने के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों से कोविड से जुड़े प्रतिबंधों में ढ

विश्व रक्तदान दिवस पर सहारा हास्पिटल में रक्तदान।

विश्व रक्तदान दिवस पर सहारा हास्पिटल में रक्तदान।

हुज़ैफ़ा अबरार June 15 2021 29760

डब्लू. एच. ओ. ने स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2005 में ब्लड ग्रुप की खोज करने वाले वै

लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

श्वेता सिंह October 04 2022 31843

इस शिविर में राजधानी के चार बड़े डॉक्टरों ने लोगों का हेल्थ चेकअप किया। मेडिकल कैम्प में आए लखनऊ के

सीओपीडी के मरीज ठण्ड में सुबह की सैर करने से बचे : डा. ए. के. सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2022 32825

सीओपीडी का सबसे सही इलाज इन्हेलर है इससे दवा सिर्फ आपके फेफडों में जाती है और मुहं में जो दवा का इफे

केजीएमयू के लिंब सेंटर में सीटी स्कैन सुविधा शुरू 

केजीएमयू के लिंब सेंटर में सीटी स्कैन सुविधा शुरू 

हुज़ैफ़ा अबरार June 11 2022 31793

लिंब सेंटर में अधिकतर मरीजों को सीटी स्कैन कराने की जरूरत होती है। अभी तक सीटी स्कैन की सुविधा रेडि

असफलता से ना हो निराश, जानिए ये मूल मंत्र हो जाएंगे सफल

असफलता से ना हो निराश, जानिए ये मूल मंत्र हो जाएंगे सफल

अखण्ड प्रताप सिंह July 08 2023 167041

आपको असफलता से निराश नहीं होना है। आप अपनी गलतियों से सीखिएं और कोशिश करिए कि कहां चूक हुई है, क्यों

मेदांता सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल ने अंतर्राष्ट्रीय मंच से किया सीटीओ तकनीक का लाइव प्रदर्शन

हुज़ैफ़ा अबरार June 26 2022 59164

डॉ पीके गोयल ने बताया कि सीटीओ (Chronic Total Occlusion) यानि क्रोनिक टोटल आक्लूजन में मरीज की आर्टर

Login Panel