देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

अब केवल पांच दिन के आइसोलेशन में रहना होगा कोरोना संक्रमित को: सीडीसी  

यदि किसी व्यक्ति को कोरोना हो गया है तो उसे सिर्फ पांच दिन पृथकवास में रहना चाहिए। यदि पांच दिनों के बाद लक्षण नहीं हैं या खत्म हो रहे हैं तथा 24 घंटे से बुखार नहीं है तो मास्क पहनकर घर से बाहर भी निकल सकते हैं।

0 29171
अब केवल पांच दिन के आइसोलेशन में रहना होगा कोरोना संक्रमित को: सीडीसी   प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। कारोना के बदलते स्वरूप के साथ इसके विरुद्ध लड़ाई के नियमों में भी बदलाव होने लगा है। संक्रामक बीमारियों को लेकर दिशा-निर्देश जारी करने वाली अमेरिकी एजेंसी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने कोरोना संक्रमण की स्थिति में अब सिर्फ पांच दिन के पृथकवास की जरूरत बताई है। अभी भारत समेत तमाम देशों में यह अवधि सात से 14 दिनों की है।

सीडीएस ने हाल में जारी दिशा-निर्देशों में कहा है कि पिछले दो सालों के दौरान कोरोना को लेकर वैज्ञानिकों की जानकारी काफी बढ़ी है जिसके आधार पर नये नियम जारी किये जा रहे हैं। इनमें कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति को कोरोना हो गया है तो उसे सिर्फ पांच दिन पृथकवास में रहना चाहिए। यदि पांच दिनों के बाद लक्षण नहीं हैं या खत्म हो रहे हैं तथा 24 घंटे से बुखार नहीं है तो मास्क पहनकर घर से बाहर भी निकल सकते हैं। लेकिन अगले पांच दिनों तक मास्क पहनकर ही रहना जरूरी होगा।

सीडीसी ने कहा कि जो लोग कोरोना टीके की दो खुराक ले चुके हैं उन्हें किसी कोरोना रोगी के संपर्क में आने पर पांच दिन की क्वारंटीन और अगले पांच दिन मास्क पहनकर रहना जरूरी है। लेकिन यदि पांच दिन क्वारंटीन संभव नहीं हो तो फिर दस दिन मास्क पहनकर ही रहना चाहिए। ऐसे लोगों को पांच दिन के बाद टेस्ट कराना चाहिए। यदि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो फिर पांच दिन पृथकवास में जरूर रहना चाहिए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कानपुर रीजेंसी में ब्रेन एन्यूरिज्म की सफल सर्जरी

कानपुर रीजेंसी में ब्रेन एन्यूरिज्म की सफल सर्जरी

हुज़ैफ़ा अबरार March 02 2023 40501

डॉ जयंत वर्मा ने बताया इस तरह के धमनीविस्फार में बार-बार रक्तस्राव होने की संभावना अधिक होती है जिसस

कोरोना रोधी टीकों के बारें में जानिये डॉ. रेनु स्वरूप से।   

कोरोना रोधी टीकों के बारें में जानिये डॉ. रेनु स्वरूप से।   

हे.जा.स. May 12 2021 35308

जैव प्रौद्यौगिकी विभाग की सचिव डॉ. रेनु स्वरूप ने एक साक्षात्कार में टीकों की उपलब्धता बढ़ाने और नए

कोरोना वायरस: देश में संक्रमण घटा मौतें बढ़ी।  

कोरोना वायरस: देश में संक्रमण घटा मौतें बढ़ी।  

एस. के. राणा May 13 2021 31513

एक दिन में सर्वाधिक 4,205 लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,54,197 हो गई, जबकि संक्रम

जानिये सनबाथ का तरीका, इससे बढ़ती है इम्युनिटी

जानिये सनबाथ का तरीका, इससे बढ़ती है इम्युनिटी

लेख विभाग March 19 2022 35665

सुबह थोड़ी देर धूप में बैठने से शरीर को अनेक फायदे होते हैं। सूरज की किरणें नर्वस सिस्टम को एक्टिवेट

राजस्थान की महिला चिकित्सक आत्महत्या काण्ड के खिलाफ गोरखपुर के डॉक्टरों ने किया विरोध

राजस्थान की महिला चिकित्सक आत्महत्या काण्ड के खिलाफ गोरखपुर के डॉक्टरों ने किया विरोध

आनंद सिंह March 31 2022 43340

बाल रोग विशेषज्ञ डा. आर एन सिंह ने कहा कि राजनेता ऐसी स्थिति में भी आपदा में अवसर तलाशेंगे तो यह लोक

अलग अधिनियम ना मिलने से चिकित्सा उपकरण उद्योग निराश

अलग अधिनियम ना मिलने से चिकित्सा उपकरण उद्योग निराश

रंजीव ठाकुर July 12 2022 47770

न्यू ड्रग्स मेडिकल डिवाइसेज एण्ड कॉस्मेटिक बिल 2022 को लेकर देश का चिकित्सा उपकरण उद्योग निराश हैं औ

फार्मेसिस्टों ने स्व राम उजागिर पांडेय को 23वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी 

फार्मेसिस्टों ने स्व राम उजागिर पांडेय को 23वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी 

हुज़ैफ़ा अबरार July 07 2026 0

सुनील यादव ने स्व राम उजागर पांडे को फार्मेसी समाज के लिए चिंतनशील  संघर्षशील और कर्मचारियों के हृदय

जापान में बच्चे पैदा करने के मिलेंगे 3 लाख रुपये

जापान में बच्चे पैदा करने के मिलेंगे 3 लाख रुपये

हे.जा.स. December 14 2022 32726

जापान में लगातार घट रही युवाओं की जनसंख्या को लेकर वहां की सरकार काफी समय से चिंतित है। ऐसे में सरका

मरीज को आईसीयू की कब पड़ेगी जरूरत बताएगी ये डिवाइस

मरीज को आईसीयू की कब पड़ेगी जरूरत बताएगी ये डिवाइस

आरती तिवारी July 14 2023 39206

सीबीएमआर के डीन डॉ. नीरज सिंह ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्

मेडिकल की पीजी प्रवेश परीक्षा एक महीने बाद कराये एम्स: सुप्रीम कोर्ट 

मेडिकल की पीजी प्रवेश परीक्षा एक महीने बाद कराये एम्स: सुप्रीम कोर्ट 

अखण्ड प्रताप सिंह June 11 2021 33515

परीक्षा के कारण उम्मीदवारों को हो रही दिक्कत और कोविड ड्यूटी के कारण कई डॉक्टरों के परीक्षा केंद्रों

Login Panel