देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

डरा रहा लखनऊ में बढ़ता कोरोना संक्रमण, लापरवाही पड़ सकती है भारी

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ऑपरेशन से पहले कोरोना जांच के बाद चार मरीज संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल ऑपरेशन टाल दिया गया है।

हुज़ैफ़ा अबरार
January 04 2022 Updated: January 05 2022 00:37
0 25121
डरा रहा लखनऊ में बढ़ता कोरोना संक्रमण, लापरवाही पड़ सकती है भारी प्रतीकात्मक

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कोरोना के केस तेजी से बढ़़े हैं।सोमवार को 86 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसमें पांच मरीज दूसरे जिलों के हैं। जबकि दो मरीज दूसरी जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आए हैं। पहले से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई गई। जिसमें 34 लोग पॉजिटिव आए हें। रोजाना एक संक्रमित के संपर्क में आने वाले 50 से 55 लोगों की जांच कराई जा रही है।

मेदांता अस्पताल के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
लखनऊ के मेदांता अस्पताल में मंगलवार को 33 स्टाफ कर्मचारियों की कोरोना ​​​रिपोर्ट ​पॉजिटिव आई है। इसमें 32 अस्पताल कर्मचारी और एक आपातकालीन डॉक्टर हैं। 

ऑपरेशन से पहले चार पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ऑपरेशन से पहले कोरोना जांच के बाद चार मरीज संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल ऑपरेशन टाल दिया गया है। वहीं, 14 लोगों ने सर्दी-जुकाम, बुखार जैसे लक्षण नजर आने पर कोरोना की जांच कराई। जांच में संक्रमण का पता चला है।

यात्रा कर लौटे लोग संक्रमित
27 यात्री जांच के दौरान कोरोना संक्रमण पाए गए हैं। यह यात्री दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, मुबई, गुजरात समेत दूसरे राज्यों की यात्रा कर लौटे हैं। इनके संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। दो लोगों ने बाहर जाने के बाद जांच कराई। उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

229 माइक्रों कंटेनमेंट जोन
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक संक्रमितों की लगातार निगरानी की जा रही है। कोविड कमांड सेंटर से मरीजों की सेहत का हाल लिया जा रहा है। टीम मरीजों को घर जाकर दवाएं दे रही है। अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में है। इस समय राजधानी में 229 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाये गये है। जहां पर 200 से अधिक आरआरटी टीमें काम कर रही है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

क्या है इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम?

क्या है इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम?

लेख विभाग October 07 2021 30381

इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम आमतौर पर दीर्घकालिक होता है। यह एक बहुत आम विकार है जो कोलन (बड़ी आंत) को प्

डॉक्टरों पर वीडियो कॉल से रखी जाएगी निगरानी

डॉक्टरों पर वीडियो कॉल से रखी जाएगी निगरानी

admin February 20 2023 30533

यूपी सरकार लगातार डिजिटलीकरण को बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद

बंगाल में कोरोना से दो लोगों की मौत

बंगाल में कोरोना से दो लोगों की मौत

विशेष संवाददाता February 13 2023 32215

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक, हाल में और इस साल राज्य में कोरोना से ये पहली दो मौतें हैं। न

कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए खाने वाली गोलियां वैक्सीन का विकल्प नहीं: विशेषज्ञ

कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए खाने वाली गोलियां वैक्सीन का विकल्प नहीं: विशेषज्ञ

हे.जा.स. November 11 2021 28081

शुरुआती परीक्षणों में देखा गया है कि इन गोलियों को खाने से कोरोना संक्रमण के गंभीर लक्षणों को नियंत्

कोरोना अपडेट: 8 नए रूपों में दिख सकता है नया ओमिक्रोन वेरियेंट बीए.2.75

कोरोना अपडेट: 8 नए रूपों में दिख सकता है नया ओमिक्रोन वेरियेंट बीए.2.75

एस. के. राणा July 11 2022 22914

देश में लगातार बढ़ रहे कोविड संक्रमण के मामलों ने चिंता बढ़ा रखी है और अब ओमिक्रोन के नए वेरिएंट बीए

वाराणसी में टैटू बनवाने से एक साथ दर्जन भर लोग एचआईवी संक्रमित

वाराणसी में टैटू बनवाने से एक साथ दर्जन भर लोग एचआईवी संक्रमित

विशेष संवाददाता August 06 2022 42378

लोग अक्सर टैटू यह जानते हुए बनवाते हैं कि ये खतरनाक भी हो सकता है लेकिन फैशन के चक्कर में लापरवाही ह

हल्दी: कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का अचूक नुस्खा। 

हल्दी: कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का अचूक नुस्खा। 

लेख विभाग May 11 2021 25458

इसे एक कप पानी या दूध में डालकर उबालें। जब पानी या दूध उबलकर आधा बच जाए, तो इसे गर्म चाय की तरह पिएं

भारत के कई राज्यों में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले

भारत के कई राज्यों में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले

श्वेता सिंह September 12 2022 28581

अभी तक की बात करें तो इस साल रिकॉर्ड 295 नए केस सामने आ रहे हैं। सितंबर में डेंगू के 51 केस सामने आ

कानपुर में डायरिया से मचा हाहाकार, रोगियों का तेजी से गिर रहा है ब्लड प्रेशर

कानपुर में डायरिया से मचा हाहाकार, रोगियों का तेजी से गिर रहा है ब्लड प्रेशर

श्वेता सिंह September 05 2022 27613

120/80 के स्थान पर डायरिया रोगी का ब्लड प्रेशर 85/45 तक हो जाता है। उसका बीपी और पल्स नहीं मिलती। रो

बीपी की समस्या से 60% लोग बेखबर, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

बीपी की समस्या से 60% लोग बेखबर, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

लेख विभाग May 20 2023 32795

अगर आपकी नाक से खून आ रहा है तो, इसे अनदेखा न करें। ये हाई बीपी की वजह से हो सकता है। दरअसल, जब ब्लड

Login Panel