देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

इन घरेलू उपायों से चेहरे के अनचाहे बालों से पाएं छुटकारा

फेस के अनचाहे बालों को हटाने के लिए मार्केट में कई तरीके के प्रोडक्ट भी आते हैं लेकिन उससे आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। ज्यादा दिन तक इससे बचने के लिए हमेशा ही घरेलू और प्राकृतिक नुस्खे ही कारगर होते हैं।

श्वेता सिंह
September 26 2022 Updated: September 27 2022 01:49
0 38646
इन घरेलू उपायों से चेहरे के अनचाहे बालों से पाएं छुटकारा प्रतीकात्मक चित्र

चेहरे के अनचाहे बालों से हर कोई छुटकारा पाना चाहता है। ज्यादातर महिलाएं इससे परेशान नजर आती हैं। जिसके लिए महिलाएं वैक्सिंग और थ्रेडिंग का इस्तेमाल किया करती हैं लेकिन ये कुछ वक्त ही साथ रहता है, कुछ समय के बाद ये फिर वापस आ जाता है।

 

फेस के अनचाहे बालों को हटाने के लिए मार्केट में कई तरीके के प्रोडक्ट (products) भी आते हैं लेकिन उससे आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। ज्यादा दिन तक इससे बचने के लिए हमेशा ही घरेलू और प्राकृतिक (natural) नुस्खे ही कारगर होते हैं। साथ ही इस घरेलू उपायों से इनका ग्रोथ भी काफी हद तक कम हो जाता है। आपको बता दें कि चेहरे पर आ रहे अनचाहे (unwanted) बालों को हटाने के लिए बेसन या चंदन का उबटन सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है। जिसे आप घर पर ही आसानी से बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं और तो और इसके लिए आपको बाजार जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि कई चीजें आपको किचन में ही मिल जाएंगी।

 

चीनी और नींबू का रस - Sugar and lemon juice

 

सबसे पहले 500 ग्राम चीनी (Sugar), नींबू (lemon) का रस को मिलाएं और इसे धीमी आंच पर तब तक गरम करें जब तक कि चीनी का रंग गाढ़ा न हो जाए। रंग गाढ़ा होने के बाद इसमें ग्लिसरीन (glycerin) मिला लें और किसी कंटेनर container) में रख लें। फिर इस मिक्चर को होंठ (lip) के ऊपरी हिस्से पर पर लगाएं और पट्टी की मदद से इसे खींचकर निकाल लें। इसे 15 दिन में दो से तीन बार जरूर करें।

 

चंदन के साथ संतरे के छिलके का पेस्ट - Orange peel paste with sandalwood

 

सबसे पहले चंदन (sandalwood) पाउडर, संतरे के छिलके (Orange peel) का पाउडर, हरे मूंग का पाउडर, गुलाब जल और नींबू का रस लें और सबको साथ में मिलाकर इनका एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसको अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा के छोड़ दें। उसके बाद अपने हाथों से 2 मिनट के लिए चेहरे का मसाज करें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

 

ओट्स और कलौंजी - Oats and Kalonji

 

ओट्स और कलौंजी स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले कच्चा दूध, कलौंजी के बीज, शहद और ओट्स पाउडर (powder) लें। उसके बाद कलौंजी को दूध में 10 मिनट के लिए भिगो दें, जिससे कलौंजी के बीज मुलायम हो जाएं। 10 मिनट बाद इसमें ओट्स पाउडर और शहद मिला लें। फिर इसको फेस पर लगा कर सूखने तक के लिए छोड़ दें। फिर अपने हल्के हाथों से मालिश करें और पानी से धो लें। इसे हफ्ते में एक बार जरूर करें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

केजीएमयू के डॉ. सूर्यकान्त ने फिर बढ़ाया देश का मान

केजीएमयू के डॉ. सूर्यकान्त ने फिर बढ़ाया देश का मान

रंजीव ठाकुर April 30 2022 35237

उत्तर प्रदेश के जाने माने चिकित्सक डॉ. सूर्यकान्त को प्रतिष्ठित मैकमास्टर टेक्स्टबुक ऑफ इंटरनल मेडिस

सीएमओ को मिले एक्सपायर्ड इन्जेक्शन, बॉयोमेडिकल वेस्ट डस्टबिन नदारद तो दो को शार्ट नोटिस

सीएमओ को मिले एक्सपायर्ड इन्जेक्शन, बॉयोमेडिकल वेस्ट डस्टबिन नदारद तो दो को शार्ट नोटिस

रंजीव ठाकुर September 09 2022 26168

एक होटल में लगी आग के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और कहीं फॉयर मॉक ड्रिल तो कहीं निरीक्षण कर

कोविड-19 वैक्सीन के खिलाफ अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई - केंद्र सरकार।

कोविड-19 वैक्सीन के खिलाफ अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई - केंद्र सरकार।

रंजीव ठाकुर January 26 2021 24504

राज्यों को बताया गया है कि ऐसे लोगों पर आपदा प्रबंधन कानून और आईपीसी की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा

कोविड-19 की मार, पिछले साल 7.7 करोड़ हुए गरीब: संयुक्त राष्ट्र

कोविड-19 की मार, पिछले साल 7.7 करोड़ हुए गरीब: संयुक्त राष्ट्र

हे.जा.स. April 13 2022 27585

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 की वजह से पिछले साल 7.7 करोड़ लोग गरीबी के

कोरोना संक्रमण से अमेरिका में अब तक नौ लाख लोग मरे

कोरोना संक्रमण से अमेरिका में अब तक नौ लाख लोग मरे

हे.जा.स. February 06 2022 31807

जॉन हॉप्किंस यूनिवर्सिटी’ के आंकड़ों के अनुसार, मृतकों की कुल संख्या इंडियानापोलिस, सैन फ्रांसिस्को

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस: आंकड़ों और अधिनियम से जानिए दुष्प्रभाव

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस: आंकड़ों और अधिनियम से जानिए दुष्प्रभाव

रंजीव ठाकुर May 31 2022 58181

जब कोई धूम्रपान करता है तो बीड़ी या सिगरेट का धुआं पीने वाले के फेफडे़ में 30% जाता है और आस-पास के व

बिना वेंटिलेटर भी ठीक हो सकते हैं बच्चे

बिना वेंटिलेटर भी ठीक हो सकते हैं बच्चे

आरती तिवारी August 27 2023 27003

लखनऊ नियोनेटॉलजी फाउंडेशन की ओर से शनिवार को शहीद पथ पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस नियोकॉन —2023 का

नवजात शिशुओं में सामान्य स्वास्थ्य की स्थिति

नवजात शिशुओं में सामान्य स्वास्थ्य की स्थिति

लेख विभाग May 25 2022 49582

भारत के उन कुछ हिस्सों में ज्यादा हैं जहाँ अभी भी गैर-संस्थागत प्रसवों होते हैं, इसलिए यदि कोई बच्चा

उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक कॉलेजों में पीजी की 48 सीटों की मान्यता रद्द

उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक कॉलेजों में पीजी की 48 सीटों की मान्यता रद्द

श्वेता सिंह November 11 2022 36426

पीजी की काउंसिलिंग से पहले टीम ने निरीक्षण किया तो तीनों कॉलेजों में संकाय सदस्य नहीं मिले। ऐसे में

आई फ्लू से घबराएं नहीं, सतर्क रहें: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आई फ्लू से घबराएं नहीं, सतर्क रहें: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी July 30 2023 41094

प्रदेश में बढ़ रहे आई फ्लू को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोगों से पैनिक ना होने की अपील की है।

Login Panel