देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

दिल के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकती है सुबह की सैर। 

डॉ. अभिनीतगुप्ता ने सावधानी बरतने के मामले मेंबतातें हैं कि ठंड के मौसम में कई परतों में कपड़े पहने। विशेष रूप से टोपी, दस्ताने और भारी मोजे पहनें। अगर आप बाहर ठंड में समय बिता रहे हैं तो वार्म अप करने के लिए समय निकालें

लेख विभाग
December 11 2021 Updated: December 11 2021 17:44
0 29608
दिल के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकती है सुबह की सैर।  प्रतीकात्मक

डॉ.अभिनीत गुप्ता, 
कंसलटेंट इंटरवेंशनलकार्डियोलॉजी,

रीजेंसी हॉस्पिटल, कानपुर।

सर्दियों की सुबह धुंध से भरी रहती है, इस तरह की सर्द सुबह में टहलने जाने से हृदय बीमारियों का खतरा 50 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। सर्दियों के चरम महीनों के दौरान, जो कि दिसंबर और जनवरी का समय होता है, बुजुर्गों और हृदय के मरीजों वालों लोगों को साल के बाकी दिनों की तुलना में ठंडी सुबह में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत इस समय है। जैसे-जैसे तापमान कम होता है, शरीर के अंदर गर्मी को बनाए रखना मुश्किल होता जाता है और हृदय संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए यह बहुत खतरनाक हो जाता है। धुएं से भरे ठंडे मौसम के संपर्क में आने पर उन्हें एनजाइना या सीने में दर्द हो सकता है।

सर्दियों के दौरान हृदय की मांसपेशियों को रक्त की आपूर्ति करने वाली रक्त वाहिकाएं (ब्लड वेसेल्स) अत्यधिक ठंड के संपर्क में आने पर सिकुड़ जाती हैं, इसलिए

स्वाभाविक रूप से हृदय बीमारियों के मरीजों या ज्यादा उम्र के व्यक्ति की वाहिकाएं पहले से ही संकीर्ण हो जाती हैं, ठंड के संपर्क में आने से ये ब्लड वेसेल्स और ज्यादा सिकुड़ सकती हैं, जिससे रक्त की आपूर्ति कम हो सकती है। सर्दियों के दौरान हृदय की मांसपेशियों को रक्त की आपूर्ति करने वाली रक्त वाहिकाएं (ब्लड वेसेल्स) अत्यधिक ठंड के संपर्क में आने पर सिकुड़ जाती हैं, इसलिए स्वाभाविक रूप से हृदय बीमारियों के मरीजों या ज्यादा उम्र के व्यक्ति की वाहिकाएं पहले से ही संकीर्ण हो जाती हैं, ठंड के संपर्क में आने से ये ब्लड वेसेल्स और ज्यादा सिकुड़ सकती हैं, जिससे रक्त की आपूर्ति कम हो सकती है। इससे सर्दियों के महीनों में हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट और स्ट्रोक से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ जाती है। इसलिए हम हृदय संबंधी बीमारी वाले मरीजों से सुबह की सैर से बचने का आग्रह करते हैं। चूँकि सुबह की सैर हर किसी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी होती है, वहीं ठंड के सुबह में सैर करने से हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।"

सीने में तेज दर्द हार्ट अटैक का सबसे आम चेतावनी संकेत होता है। हालांकि पुरुषों और महिलाओं के बीच लक्षण अलग अलग हो सकते हैं। जबकि पुरुष कभी-कभी मतली या चक्कर आने की रिपोर्ट तब करते हैं, जब उन्हें हार्ट अटैक आता है। महिलाओं को असामान्य लक्षणों का अनुभव होने की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए हृदय मरीजों और बुजुर्गों को सर्दी के महीनों में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

सर्दियों के दौरान उत्तर भारतीय राज्यों में हवा की गुणवत्ता मुख्य रूप से तीन कारणों से खराब हो जाती है - त्योहारों में पटाखे फोड़ना, पराली जलाना और हवा की दिशा में बदलाव होना आदि। वैज्ञानिकों के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है, 51 से 100 संतोषजनक 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 को खराब और 301 से 400 को गंभीर माना जाता है। 

डॉ. अभिनीतगुप्ता ने सावधानी बरतने के मामले मेंबतातें हैं कि ठंड के मौसम में कई परतों में कपड़े पहने। विशेष रूप से टोपी, दस्ताने और भारी मोजे पहनें। अगर आप बाहर ठंड में समय बिता रहे हैं तो वार्म अप करने के लिए समय निकालें। ज्यादा शराब पीने से बचें। शराब आपको गर्म महसूस करा सकती है लेकिन यह आपके लिए खतरनाक भी हो सकती है।  बार-बार हाथ धोएं । रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन्स (श्वसन संक्रमण) से हार्ट अटैक पड़ने का खतरा बढ़ सकता है। अगर आपमें हार्ट की बीमारी के नए लक्षण दिखते हैं, तो छुट्टी होने पर भी डॉक्टरों की मदद लेने में देरी न करें।"

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मानसिक स्वास्थ्य को सभी के कल्याण के लिए वैश्विक स्तर पर प्राथमिकता दें: डा.आदर्श

मानसिक स्वास्थ्य को सभी के कल्याण के लिए वैश्विक स्तर पर प्राथमिकता दें: डा.आदर्श

हुज़ैफ़ा अबरार October 10 2022 34877

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के मानसिक स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ आदर्श त्रिपाठी ने

स्वाइन फ्लू का बढ़ रहा खतरा बच्चों का रखें विशेष ध्यान:डा आकाश पंडिता

स्वाइन फ्लू का बढ़ रहा खतरा बच्चों का रखें विशेष ध्यान:डा आकाश पंडिता

हुज़ैफ़ा अबरार September 02 2026 3472

मेदांता अस्पताल के बाद रोग विशेषज्ञ डॉ आकाश पंडिता ने बताया कि बच्चों को इंफेक्शन जल्दी लगने का खतरा

चुनावी रैलियों से आएगी कोरोना की तीसरी लहर

चुनावी रैलियों से आएगी कोरोना की तीसरी लहर

हे.जा.स. January 03 2022 30751

प्रो. अग्रवाल ने कहा कि चुनावी रैलियों में बड़ी संख्या में लोग गाइडलाइन का पालन किए बगैर पहुंचते हैं

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का हुया शुभारंभ। 

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का हुया शुभारंभ। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 12 2021 39684

महिला नसबंदी करवाने पर लाभार्थी को 1400 रूपये की प्रतिपूर्ति धनराशि तथा पुरुष नसबंदी करवाने पर लाभार

होटल समूह ताज ने 24 टीबी मरीजों को लिया गोद

होटल समूह ताज ने 24 टीबी मरीजों को लिया गोद

आरती तिवारी April 07 2023 24068

होटल समूह ताज ने गुरूवार को 24 टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषक सामग्री प्रदान करने के साथ ही भावनात्मक

यथार्थ हॉस्पिटल ने वॉकथॉन का आयोजन कर मनाया वर्ल्ड हार्ट डे, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने दिखाई हरी झंडी

यथार्थ हॉस्पिटल ने वॉकथॉन का आयोजन कर मनाया वर्ल्ड हार्ट डे, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने दिखाई हरी झंडी

हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2025 8737

दिल्लीवासियों के लिए कार्डियोलॉजी सेवाओं में एक बड़ा कदम साबित होने वाली फिलिप्स अजुरियन कार्डियक कै

असीम सम्भावना वाला क्षेत्र है मेडिकल लैब टेक्नीशियन कैरियर।

असीम सम्भावना वाला क्षेत्र है मेडिकल लैब टेक्नीशियन कैरियर।

अखण्ड प्रताप सिंह November 10 2021 56361

अस्पतालों और प्रयोगशालाओं में जितनी अहम भूमिका एक डॉक्टर निभाते हैं, उसी तरह की भूमिका एक लैब टेक्नी

2025 तक देश को टीबी मुक्त करने की कवायद, हिमाचल सरकार ने तैयार किया प्लान

2025 तक देश को टीबी मुक्त करने की कवायद, हिमाचल सरकार ने तैयार किया प्लान

हे.जा.स. May 07 2023 31816

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि अब सभी खांसी के मरीजों को बलगम का सैंपल दे

सीरम इंस्टीट्यूट बनाएगी रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी।

सीरम इंस्टीट्यूट बनाएगी रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी।

एस. के. राणा June 05 2021 38222

सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (एसआइआइ) ने देश में ही कोविड-19 वैक्‍सीन स्पुतनिक वी के उत्‍पादन के लिए प

प्रदेश में घट रहें हैं कोरोना संक्रमण के मामलेऔर इससे होने वाली मौत। 

प्रदेश में घट रहें हैं कोरोना संक्रमण के मामलेऔर इससे होने वाली मौत। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2021 23091

कल एक दिन में कुल 1,25,670 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,85,78,777 सैम्पल की जांच की

Login Panel