देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दिवाली से पहले कोरोना के इस नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

भारत में तबाही मचाने वाला कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट का ये एक और रूप है जो बहुत तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है। देश में नए एक्सबीबी सब-वेरिएंट के अब तक 71 मामले सामने आए हैं। वहीं महाराष्ट्र में गुरुवार को XBB सब-वेरिएंट के 5 मामलों की पुष्टि की।

एस. के. राणा
October 14 2022 Updated: October 14 2022 23:01
0 24217
दिवाली से पहले कोरोना के इस नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट ने दी दस्तक

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर अभी समाप्त नहीं हुआ है। कोरोना का एक नया सब-वेरियंट सामने आया है जो भारत में तबाही मचाने वाला कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट का ये एक और रूप है जो बहुत तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है। देश में नए एक्सबीबी सब-वेरिएंट के अब तक 71 मामले सामने आए हैं।

 

वहीं महाराष्ट्र में गुरुवार को XBB सब-वेरिएंट (sub-variants) के 5 मामलों की पुष्टि की। इसके पहले पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तमिलनाडु में इस सब-वेरिएंट से संक्रमित मरीज (infected patients) मिल चुके हैं। बीते 15 दिन की अवधि में, ओडिशा ने 33 मामले दर्ज किए, इसके बाद बंगाल में 17 और तमिलनाडु में 16 मामले सामने आए हैं. नया वेरियंट एक्सबीबी ओमिक्रॉन (XBB Omicron) के बीए. 2.75 और बीजे.1 वेरिएंट के संयोजन से बना है।

 

खबरों के मुताबिक सिंगापुर ने कोरोनावायरस संक्रमण (coronavirus infection) के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) ने कहा है कि अब तक एक्सबीबी सब-वेरिएंट के परिणाम गंभीर होने का कोई सबूत नहीं मिला है। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ओमिक्रॉन (omicron) को चिंता का प्रकार करार दिया था, इसलिए इसके वंश और दूसरी पीढ़ी के वेरिएंट के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया जा रहा है।

 

वहीं भारत में, जीनोम सीक्वेंसिंग (genome sequencing) में शामिल वैज्ञानिकों के मुताबिक देश के लगभग 88 प्रतिशत नए संक्रमण बीए.2.75 वेरिएंट के कारण हुए, जबकि कुल नए मामलों का लगभग 7 प्रतिशत हिस्सा ही एक्सबीबी सब-वेरिएंट (XBB Sub-Variants) के कारण था। वहीं नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ चुकी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

राज्यपाल ने किया किशोरी सम्प्रेक्षण गृह में एचपीवी टीकाकरण व कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन

राज्यपाल ने किया किशोरी सम्प्रेक्षण गृह में एचपीवी टीकाकरण व कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन

हुज़ैफ़ा अबरार June 02 2026 1554

39 किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण हुआ, जिनमें 33 सम्प्रेक्षण गृह व 6 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की

मेदांता लखनऊ में शुरू हुआ स्ट्रोक क्लिनिक। 

रंजीव ठाकुर July 24 2021 56654

डॉ ऋत्विज बिहार, एसोसिएट डायरेक्टर न्यूरोलॉजी ने स्ट्रोक के बारे में बताया की भारत में स्ट्रोक का बो

दवा हेपरिन कोरोना के खिलाफ एक प्रभावी इलाज और  निवारक साबित हो सकती है: शोध

दवा हेपरिन कोरोना के खिलाफ एक प्रभावी इलाज और निवारक साबित हो सकती है: शोध

हे.जा.स. February 08 2022 36507

रक्त को पतला करने वाली किफायती दवा हेपरिन को अगर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज लेते हैं तो उनके फेफड

लोक बंधु अस्पताल में पीकू का मॉक ड्रिल हुआ

लोक बंधु अस्पताल में पीकू का मॉक ड्रिल हुआ

रंजीव ठाकुर May 03 2022 27208

अपर निदेशक ने पूरे अस्पताल का भ्रमण किया। इमरजेंसी की व्यवस्था चाक-चौबंद मिली। इसके बाद गायनी ओपीडी

अमेरिका में मंकीपॉक्स हेल्थ इमर्जेंसी घोषित 

अमेरिका में मंकीपॉक्स हेल्थ इमर्जेंसी घोषित 

हे.जा.स. August 05 2022 26699

मंकीपॉक्स यूरोप में तेजी से फैल रहा है। स्पेन, जर्मनी और यूके को मिलाकर करीब 10  हजार केस मिल चके है

ग्लोइंग स्किन पाने के ब्यूटी टिप्स l

ग्लोइंग स्किन पाने के ब्यूटी टिप्स l

सौंदर्या राय September 04 2021 37105

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कुछ अलग से करने की ज़रूरत नहीं है, बस अपने रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ ब्यूट

मरीज को मौसमी का जूस चढ़ाने वाले आरोपी ग्लोबल अस्पताल होगा ध्वस्त

मरीज को मौसमी का जूस चढ़ाने वाले आरोपी ग्लोबल अस्पताल होगा ध्वस्त

आरती तिवारी October 27 2022 28231

डेंगू से पीड़ित एक मरीज को प्लेटलेट्स की जगह कथित तौर पर मौसमी का जूस चढ़ा दिया था। पीडीए की ओर से

एम्स की स्टडी में चौकाने वाला खुलासा, खून पतला करने की दवा है प्रेगनेंट महिलाओं के लिए घातक

एम्स की स्टडी में चौकाने वाला खुलासा, खून पतला करने की दवा है प्रेगनेंट महिलाओं के लिए घातक

आरती तिवारी August 18 2022 38431

खून पतला करने की दवा ले रहीं करीब एक चौथाई प्रेगनेंट महिलाओं की हालत गंभीर हो रही हैं। इन्हें डिलीवर

कोविड-19: उत्तर प्रदेश में 53 लोगों की मौत, 468 नए मामले।

कोविड-19: उत्तर प्रदेश में 53 लोगों की मौत, 468 नए मामले।

हुज़ैफ़ा अबरार June 14 2021 41332

पिछले 24 घटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 53 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इ

चीन से फिर बजी खतरे की घंटी, BQ.1 वैरिएंट के कारण बढ़े केस

चीन से फिर बजी खतरे की घंटी, BQ.1 वैरिएंट के कारण बढ़े केस

हे.जा.स. November 24 2022 29019

चीन में फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे है। नेशनल हेल्थ ब्यूरो द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार क

Login Panel