देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में नकली कोविड टेस्ट किट और वैक्सीन का मामला, खंगाली जा रही दवा कारोबारियों की कुंडली

एसटीएफ वाराणसी यूनिट फील्ड इकाई की टीमें नकली कोविड दवा तैयार कर बाजार में खपाने वालों की तलाश कर रही है। पूर्वांचल के चंदौली, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़ और जौनपुर में नकली दवाओं की आपूर्ति की भी संभावना है।

हुज़ैफ़ा अबरार
February 07 2022 Updated: February 07 2022 01:44
0 33543
वाराणसी में नकली कोविड टेस्ट किट और वैक्सीन का मामला, खंगाली जा रही दवा कारोबारियों की कुंडली नकली कोविड टेस्ट किट और वैक्सीन

लखनऊ। वाराणसी में नकली कोविड टेस्ट किट और वैक्सीन के भंडाफोड़ मामले के बाद से एसटीएफ के साथ ही औषधि विभाग ने भी जांच तेज कर दी है। पूर्वांचल में कम समय में ज्यादा कारोबार करने वाले दवा कारोबारियों की कुंडली खंगाली जा रही है। सप्तसागर दवा मंडी और लंका के कई दवा कारोबारी एसटीएफ के निशाने पर हैं।

तीन दिनों की तफ्तीश में यह सामने आया कि कुछ निजी अस्पतालों के चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ भी शामिल हैं। पूर्वांचल के चंदौली, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़ और जौनपुर में नकली दवाओं की आपूर्ति की भी संभावना है। एसटीएफ वाराणसी यूनिट फील्ड इकाई की टीमें नकली कोविड दवा तैयार कर बाजार में खपाने वालों की तलाश कर रही है।

एसटीएफ के उच्चाधिकारी ले रहे हर अपडेट
यूपी एसटीएफ की दो टीमें नई दिल्ली निवासी गिरोह के सरगना को दबोचने में जुटी हुई हैं। वहीं फरार दस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा एसटीएफ कर रही है। इस प्रकरण का अपडेट लखनऊ में बैठे एसटीएफ के उच्चाधिकारी भी ले रहे हैं।  

बुधवार सुबह एसटीएफ वाराणसी फील्ड यूनिट ने लंका थाना के नरिया, रोहित नगर कालोनी में छापा मार कर नकली कोविड टेस्ट किट और वैक्सीन बनाने का भंडाफोड़ किया था। मकान के तीन कमरों से चार करोड़ रुपये की नकली वैक्सीन और पैकिंग मशीन सहित अन्य माल बरामद हुए थे।

इस मामले में नई दिल्ली के मालवीय नगर निवासी लक्ष्य जावा, सिद्धगिरी बाग निवासी राकेश थानवी, पठानी टोला निवासी संदीप शर्मा उर्फ मक्कू, लहरतारा बौलिया का अरुणेश विश्वकर्मा और बलिया रसड़ा निवासी शमशेर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डॉक्टर का दायित्व केवल डिग्री नहीं बल्कि शोध भी है: सीएम योगी

डॉक्टर का दायित्व केवल डिग्री नहीं बल्कि शोध भी है: सीएम योगी

रंजीव ठाकुर August 05 2022 29308

एम्स गोरखपुर में देश के पहले तंबाकू नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन करते हुए सीएम योगी ने चिकित्सकों को स

भारत बायोटेक बनाएगी कोविड-19 के खिलाफ नाक का टीका।

भारत बायोटेक बनाएगी कोविड-19 के खिलाफ नाक का टीका।

हे.जा.स. January 28 2021 20212

नाक के टीके को कोवाक्सिन सहित किसी भी इंजेक्शन कोविड-19 वैक्सीन से बेहतर करार दिया है और कहा कि नाक

बदलते मौसम में कैसे रखें स्किन के साथ हाथों और पैरों का ख्याल?

बदलते मौसम में कैसे रखें स्किन के साथ हाथों और पैरों का ख्याल?

सौंदर्या राय November 01 2021 42515

इस बदलते मौसम में आप अपनी स्किन के साथ साथ हाथों और पैरों का ख्याल रखें। क्योंकि मौसम बदलने के साथ ह

सीएमओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण|

सीएमओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण|

हुज़ैफ़ा अबरार June 09 2021 35693

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण कम होने का मतलब यह नहीं है कि हम सावधानी बरतना छोड़ द

वायरल बुखार ठीक होने के बाद भी नहीं कम हो रही मरीजों की समस्याएं, अस्पतालों में जगह नहीं

वायरल बुखार ठीक होने के बाद भी नहीं कम हो रही मरीजों की समस्याएं, अस्पतालों में जगह नहीं

श्वेता सिंह September 19 2022 27269

मरीजों का कहना है कि वायरल के बाद कुछ भी खाने पर पेट में दर्द हो जाता है। अल्ट्रासाउंड के लिए लाइन ल

केजीएमयू में एक माह में 15 मरीजों में एच3एन2 वायरस की पुष्टि

केजीएमयू में एक माह में 15 मरीजों में एच3एन2 वायरस की पुष्टि

आरती तिवारी March 14 2023 25768

केजीएमयू में में बीते एक महीने में H3N2 वायरस के 15 केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना

डायबिटीज के रोगियों के लिए परामर्श के विकल्प के रूप में उभर रहा, टेलीकंसल्टेशन

डायबिटीज के रोगियों के लिए परामर्श के विकल्प के रूप में उभर रहा, टेलीकंसल्टेशन

एस. के. राणा March 05 2022 32927

क्रॉनिक बीमारियों में शामिल डायबिटीज की नियमित जांच जरूरी है, क्योंकि इससे ब्लड ग्लूकोज के उतार-चढ़ा

स्वैच्छिक देहदान करने के लिये डॉ. प्रह्लाद प्रसाद का लोहिया संस्थान ने किया धन्यवाद

स्वैच्छिक देहदान करने के लिये डॉ. प्रह्लाद प्रसाद का लोहिया संस्थान ने किया धन्यवाद

हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2026 539

स्व डॉ. प्रह्लाद प्रसाद 80 वर्षीय प्रोफेसर एवं पूर्व विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान विभाग महारानी लाल कु

अमेरिका ने भारतीय मूल के डॉक्टर को डब्ल्यूएचओ में कार्यकारी बोर्ड में प्रतिनिधि के तौर पर नामित किया

अमेरिका ने भारतीय मूल के डॉक्टर को डब्ल्यूएचओ में कार्यकारी बोर्ड में प्रतिनिधि के तौर पर नामित किया

हे.जा.स. October 06 2022 46410

हाइट हाउस ने बयान में कहा, 21वें ‘सर्जन जनरल’के पद पर रहते हुए डॉ. मूर्ति ने स्वास्थ्य संबंधी गलत सू

जीएसके कंज़्यूमर हैल्थकेयर ने सेंसोडाइन सेंसिटिविटी एवं गम पोर्टफोलियो लॉन्च किया।

जीएसके कंज़्यूमर हैल्थकेयर ने सेंसोडाइन सेंसिटिविटी एवं गम पोर्टफोलियो लॉन्च किया।

हे.जा.स. October 01 2021 58888

दांतों की सेंसिटिविटी का एक मुख्य कारण मसूढ़ों का खराब स्वास्थ्य है। समय के साथ मसूढ़े धीरे-धीरे कम

Login Panel