देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य शिविर में मुफ्त इलाज और दवाओं का वितरण हुआ

राजधानी के गोमतीनगर स्थित पूर्वांचल किंग्स कोर्ट अपार्टमेंट में मुफ्त चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक मरीजों का मुफ्त में चेकअप किया।

रंजीव ठाकुर
September 27 2022 Updated: September 27 2022 02:26
0 27757
स्वास्थ्य शिविर में मुफ्त इलाज और दवाओं का वितरण हुआ पूर्वांचल किंग्स कोर्ट अपार्टमेंट में मुफ्त चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर स्थित पूर्वांचल किंग्स कोर्ट अपार्टमेंट में मुफ्त चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक मरीजों का मुफ्त में चेकअप किया। गाईनोकोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, फिजियो थेरेपी के डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर जरूरी सलाह दी।

 

आज के इस भाग दौड़ में जीवन में स्वस्थ रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में समाज के गरीब वर्ग के सामने अस्पतालों में महंगा इलाज कराना मुश्किल हो रहा है। इन्हीं चुनौतियों से निपटने के लिए "न्यू एज आर्थो एंड फिजियोथैरेपी क्लिनिक" (New Age Ortho and Physiotherapy Clinic) की ओर से एक शिविर का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य शिविर (health camp) में बड़ी संख्या में मरीजों ने जांच करवायी। शिविर में खून की जांच (blood tests), कमर दर्द (back pain), घुटने का दर्द (knee pain), सर्वाइकल (cervical), आर्थराइटिस (arthritis), फ्रैक्चर की जांच (fracture) कर गिरजा मेडिकल स्टोर द्वारा मुफ्त में दवाओं (Free medicines) का वितरण किया गया।

 

डॉक्टर शमशुल कदर ने बताया कि हमारी संस्था "न्यू एज आर्थो एंड फिजियोथैरेपी क्लिनिक" पिछले 15 वर्षों से मुफ्त चिकित्सा (Free treatment) संबंधी कैंप लगाकर जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं (health services) को पहुंचाना है।

 

डॉक्टर शमशुल कदर ने बताया कि भविष्य में हमारी संस्था बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करेगी ताकि अधिक लोगों तक हम अपनी सेवाएं उपलब्ध करा सकें।

 

इस अवसर पर डॉ दीपक गुप्ता, डॉक्टर नगीना जयसवाल, डॉक्टर सोनाली सिंह, डॉक्टर रोहित ऐलानी तथा डॉ नम्रता एलानी ने मरीजों की जांच की।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अब पीयर एजुकेटर लोगों को स्वास्थ्य के मुद्दों पर करेंगे जागरूक

अब पीयर एजुकेटर लोगों को स्वास्थ्य के मुद्दों पर करेंगे जागरूक

हुज़ैफ़ा अबरार March 16 2022 29329

स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर आमजन को जागरूक करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पीयर एजुकेटर बनाने का सिफ्

ओमिक्रॉन से दोबारा संक्रमण होने का ख़तरा पाँच गुना ज़्यादा

ओमिक्रॉन से दोबारा संक्रमण होने का ख़तरा पाँच गुना ज़्यादा

एस. के. राणा February 22 2022 31853

इस वक्त जब दुनियाभर में कोविड के मामलों में गिरावट देखी जा रही है, हाल ही में इम्पीरियल कॉलेज लंदन द

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का एक्शन जारी, कासगंज में जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का एक्शन जारी, कासगंज में जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

आरती तिवारी October 15 2022 27176

जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने अस्पताल के वार्ड में जाकर व्यवस्थाओं को भी देखा। व

कठिन चुनौती: कोरोना संक्रमण के एक लाख साठ हज़ार और ओमिक्रोन संक्रमण के 3,623 नए मरीज़ 

कठिन चुनौती: कोरोना संक्रमण के एक लाख साठ हज़ार और ओमिक्रोन संक्रमण के 3,623 नए मरीज़ 

एस. के. राणा January 09 2022 29013

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,59,632 नए मामले सामने आए, जो पिछले 224 दिन में सामने आए

नीट-पीजी-2021 में सीट को भरने के लिए विशेष काउंसलिंग वाली याचिकाएँ रद्द 

नीट-पीजी-2021 में सीट को भरने के लिए विशेष काउंसलिंग वाली याचिकाएँ रद्द 

विशेष संवाददाता June 10 2022 29662

पीठ ने कहा, ‘‘जब भारत सरकार और एमसीसी ने काउंसिलिंग का कोई भी विशेष चरण न कराने का फैसला जब सोच समझक

क्लिनिकल स्टडी: जंक फूड पहुंचा रहा हड्डियों को नुकसान

क्लिनिकल स्टडी: जंक फूड पहुंचा रहा हड्डियों को नुकसान

लेख विभाग August 15 2022 36916

हम सब जानते हैं कि जंक फूड हमारी सेहत को नुकसान पहुंचता है लेकिन फिर भी इसका उपयोग बढ़ता जा रहा है। क

आयुष मंत्री ने की यूनानी चिकित्सकों की सराहना

आयुष मंत्री ने की यूनानी चिकित्सकों की सराहना

हुज़ैफ़ा अबरार October 27 2022 33251

इस अवसर आयुष मंत्री ने NUDWA द्वारा प्रदेश एवं देश के विभिन्न हिस्सों में जनहित के कार्यक्रमों के सं

लगातार बाल झड़ने के पीछे कहीं ये बीमारी तो नहीं?

लगातार बाल झड़ने के पीछे कहीं ये बीमारी तो नहीं?

सौंदर्या राय February 15 2023 50512

बालों का झड़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया हो सकती है। लेकिन बालों का जरूरत से ज्यादा झरना चिंता का विषय

मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मोबाइल नम्बर ज़ारी

मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मोबाइल नम्बर ज़ारी

हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2023 99013

बींमार या उनके परिजन इन नंबरों पर फोन कर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की जानकारी दे सकते हैं। सीएमओ

चंदौली में डेंगू को लेकर प्रशासन अलर्ट

चंदौली में डेंगू को लेकर प्रशासन अलर्ट

आरती तिवारी November 28 2022 24233

जिला मलेरिया अधिकारी पीके शुक्ला ने कहा कि डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। इ

Login Panel