देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

फेफड़ों पर हुआ वार तो खुल जाएगा बीमारियों का द्वार: डॉ. सूर्यकान्त

शरीर के हर अंग की वैसे तो हमारे जीवन में खास अहमियत है किन्तु फेफड़े इसमें अहम भूमिका निभाते हैं क्योंकि प्राण वायु का संचार उन्हीं से होता है। फेफड़ों के कमजोर पड़ते ही टीबी समेत कई गंभीर बीमारियाँ जैसे- निमोनिया, अस्थमा, कोरोना, सीओपीडी आदि घेर लेती हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 27 2022 Updated: September 27 2022 04:32
0 30785
फेफड़ों पर हुआ वार तो खुल जाएगा बीमारियों का द्वार: डॉ. सूर्यकान्त प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। शरीर के हर अंग की वैसे तो हमारे जीवन में खास अहमियत है किन्तु फेफड़े इसमें अहम भूमिका निभाते हैं क्योंकि प्राण वायु का संचार उन्हीं से होता है। फेफड़ों के कमजोर पड़ते ही टीबी समेत कई गंभीर बीमारियाँ जैसे- निमोनिया, अस्थमा, कोरोना, सीओपीडी आदि घेर लेती हैं। इसीलिए फेफड़ों को पूरी तरह स्वस्थ रखने के बारे में जागरूकता के लिए ही हर साल 25 सितम्बर को विश्व फेफड़ा दिवस मनाया जाता है। इस बार इस दिवस की थीम है- लंग हेल्थ फॉर आल (सभी के फेफड़ों का स्वास्थ्य ठीक रहे) । आज इसका संकल्प लेना हम सभी के लिए बहुत ही जरूरी है।

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग (Medicine department) के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त का कहना है कि लोगों में धूम्रपान की बढ़ती प्रवृत्ति और बढ़ते वायु प्रदूषण ने फेफड़ों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि देश में करीब 17 लाख लोगों की मृत्यु हर साल बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण होती है। इसके अलावा करीब 12 करोड़ लोग धूम्रपान करते हैं जो अपने फेफड़ों (lungs) को जोखिम में डालने के साथ ही दूसरों के फेफड़ों को भी जोखिम में डालते हैं। धूम्रपान करने वाले केवल 30 फीसद धुआं अन्दर लेते हैं और 70 फीसद धुआं बाहर छोड़ते हैं जो दूसरों के अन्दर पहुंचकर नुकसान पहुंचाता है। इसलिए फेफड़ों की सलामती के लिए जरूरी है कि लोग धूम्रपान से बचें और बढ़ते प्रदूषण पर सख्ती से लगाम लगाएं। मास्क का इस्तेमाल कर बहुत कुछ इसके दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है।  

 

आईएमए-एकेडमिक ऑफ़ मेडिकल स्पेसलिटीज के नेशनल वायस चेयरमैन डा. सूर्यकान्त का कहना है कि फेफड़ों से ही हमें ऑक्सीजन (oxygen) मिलती है। अगर फेफड़े ही कमजोर पड़ गए तो जिन्दा कैसे रह पाएंगे क्योंकि फेफड़े ही शरीर में प्राण वायु का संचार करते हैं।

 

उपायों के बारें में चर्चा करते हुए सदस्य, नेशनल कोर कमेटी, डॉक्टर्स फॉर क्लीन एयर डॉ सूर्यकान्त ने कहा कि कोरोना काल में हम सभी ने मास्क को अपने जीवन में अपनाया है, वह आज भी बहुत जरूरी है क्योंकि इससे हम कोरोना के साथ-साथ वायु प्रदूषण और अन्य बीमारियों से भी बच सकते हैं। धूम्रपान (smoking) भी हमारे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालता है, इससे बचना चाहिए। रेस्परेटरी मसल्स और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए अच्छे खानपान (हरी सब्जियां, फल, पौष्टिक चीजें) और प्राणायाम से फेफड़ों का स्टेमिना बढ़ाना, व्यायाम, भाप लेना आदि उपाय करने चाहिए। अगर यह सब सावधानियां हम बरतेंगे तो हमारे फेफड़े स्वस्थ रहेंगे, बीमारियां कम से कम होंगी और हम सब एक स्वस्थ जिन्दगी जी पायेंगे।

फेफड़ों की सलामती के लिए क्या करें-

  • पर्यावरण को साफ़-सुथरा रखें
  • उपहार में पेड़ पौधे दें ताकि शुद्ध हवा मिल सके
  • जन्मदिन, शादी की सालगिरह और अन्य शुभ अवसरों पर पौधा रोपण जरूर करें
  • मास्क का प्रयोग करें
  • योग और प्राणायाम करें

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

इन घरेलू उपायों से चेहरे के अनचाहे बालों से पाएं छुटकारा

इन घरेलू उपायों से चेहरे के अनचाहे बालों से पाएं छुटकारा

श्वेता सिंह September 26 2022 38254

फेस के अनचाहे बालों को हटाने के लिए मार्केट में कई तरीके के प्रोडक्ट भी आते हैं लेकिन उससे आपकी स्कि

टीबी मरीज़ों को गोद लिए जाने के कार्यक्रम के ज़रिये मिलेगा मासिक पुष्टाहार

रंजीव ठाकुर May 21 2022 36498

टीबी मरीजों को एनएचएम द्वारा इलाज के दौरान दिए जाने वाले पोषण भत्ते का वितरण नहीं हो रहा है तो ऐसे म

COVID 19 वैक्सीन का नए सिरे से ग्‍लोबल ट्रायल चाहते हैं एस्‍ट्राजेनेका के सीईओ

COVID 19 वैक्सीन का नए सिरे से ग्‍लोबल ट्रायल चाहते हैं एस्‍ट्राजेनेका के सीईओ

हे.जा.स. November 28 2020 22487

स्‍ट्राजेनेका (AstraZeneca) द्वारा विकसित ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्‍सीन के ग्‍लोबल ट्रायल की शु

कोलेस्ट्रॉल, वजन घटाने समेत इन समस्याओं में बेहद फायदेमंद है अलसी का बीज: डाइटीशियन आयशा

कोलेस्ट्रॉल, वजन घटाने समेत इन समस्याओं में बेहद फायदेमंद है अलसी का बीज: डाइटीशियन आयशा

आयशा खातून May 04 2023 31009

फाइबर रिच अलसी में हेल्दी फैट पाए जाते हैं, जो शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। अलसी में एंट

कोरोना मुक्त हुआ उत्तराखंड, स्वास्थ्य मंत्री ने जताई खुशी

कोरोना मुक्त हुआ उत्तराखंड, स्वास्थ्य मंत्री ने जताई खुशी

विशेष संवाददाता February 25 2023 30759

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च 2020 को मिला था। इसके बाद से प्रदेश में संक्रमण का

भारी नितंब और जाँघ अच्छे स्वास्थ्य की निशानी: शोध

भारी नितंब और जाँघ अच्छे स्वास्थ्य की निशानी: शोध

लेख विभाग February 27 2022 38096

ब्रिटेन के डॉक्टरों का कहना है कि भारी नितंब हानिकारक रसायनों को पिघलाने में मदद करते हैं और उनमें

एड्स खत्म करने के अभियान पर कोविड महामारी का ग्रहण।  

एड्स खत्म करने के अभियान पर कोविड महामारी का ग्रहण।  

हे.जा.स. June 09 2021 31115

संयुक्त राष्ट्र ने आगाह किया कि संसाधनों में बड़े पैमाने पर वृद्धि किए बगैर और संवेदनशील तथा संक्रमि

लखनऊ के केजीएमयू में खुलेगा प्रदेश का पहला स्किन बैंक, एसिड विक्टिम्स को मिलेगी नई त्वचा

लखनऊ के केजीएमयू में खुलेगा प्रदेश का पहला स्किन बैंक, एसिड विक्टिम्स को मिलेगी नई त्वचा

श्वेता सिंह October 03 2022 30676

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रो. विजय कुमार ने कहा

लोहिया संस्थान में रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

लोहिया संस्थान में रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 308

सुरक्षित और तर्कसंगत प्रिस्क्रिप्शन लेखन पद्धतियों के प्रमुख पहलुओं पर प्रकाश डाला। एक व्यापक और इंट

होम्योपैथिक डाक्टर भी देख सकेंगे कोरोना मरीज़।

होम्योपैथिक डाक्टर भी देख सकेंगे कोरोना मरीज़।

हुज़ैफ़ा अबरार May 26 2021 29683

आयुष मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन। इसके मुताबिक लक्षणविहीन व हल्के लक्षण वाले मरीज़ों को देख सकेंगे

Login Panel