देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सहारा हास्पिटल में जटिल सर्जरी द्वारा मरीज़ की उलटी आंतों को किया ठीक

किशोर की छोटी आंतों और बड़ी आँतों की जगह बदल गयी थी। इसकी जानकारी एंडोस्कोपी, सीटी स्कैन के साथ ही लगभग सारी जांच के बाद हुई, तब जाकर ऑपरेशनका निर्णय लिया गया।

हुज़ैफ़ा अबरार
January 04 2022 Updated: January 04 2022 17:27
0 31591
सहारा हास्पिटल में जटिल सर्जरी द्वारा मरीज़ की उलटी आंतों को किया ठीक सहारा हास्पिटल के डॉ. अजय यादव और मरीज़

लखनऊ। सहारा हास्पिटल लखनऊ में 17 वर्षीय किशोर की पैदाइशी उलटे स्थान पर स्थित आँतों को एक जटिल सर्जेरी द्वारा ठीक किया गया। सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. अजय यादव के नेतृत्व में उनकी टीम ने ऑपरेशन में सफलता पायी।

डा. यादव ने बताया कि मऊ जिले के रहने वाले उक्त किशोर की छोटी आंतों और बड़ी आँतों की जगह बदल गयी थी। इसकी जानकारी एंडोस्कोपी, सीटी स्कैन के साथ ही लगभग सारी जांच के बाद हुई, तब जाकर ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। अब मरीज को खाने-पीने में कोई दिक्कत नहीं है और वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गया है। 

उन्होंने आगे बताया कि मऊ जिले के रहने वाले, 17 वर्षीय किशोर को एक महीने पहले पेट दर्द के बाद उल्टियाँ हुईं। उसने मऊ के एक हॉस्पिटल में दिखाया, जहाँ डाक्टर ने कुछ दवाइयाँ दी, लेकिन कुछ समय बाद वही समस्या फिर से उभर आयी। इसके बाद मऊ के एक हॉस्पिटल में मरीज एक सप्ताह तक भर्ती रहा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ, तब परिजनों ने मरीज को उस हास्पिटल से डिस्चार्ज करवाया और मऊ के ही दूसरे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जहाँ 8 से 10 दिन तक चले इलाज के बाद फिर से उन्हें उल्टियाँ होने लगीं। तब डॉक्टर ने लखनऊ में इलाज करवाने सलाह का दिया। 

मरीज़ के परिजनों ने उसको सहारा हॉस्पिटल लखनऊ में सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. अजय यादव को दिखाया। जांच के दौरान पता चला कि जन्म से ही उनकी आतें विपरीत जगह पर थी। डा. यादव ने तुरंत उसको ऑपरेशन के लिए भर्ती होने की सलाह दी। छोटी आंतों और बड़ी आँतों की जगह बदल गयी थी, जिसको ऑपरेशन करके सही जगह पर बिठाया गया। हालाँकि ऑपरेशन डॉ. यादव के लिए चुनौतीपूर्ण था परंतु उन्होंने अपनी सूझबूझ और अपने प्रयासों से ऑपरेशन में सफलता पायी। इसके बाद मरीज को उल्टियों से छुटकारा मिला। 

सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह ने बताया कि सहारा हॉस्पिटल को जिस विजन के साथ हमारे अभिभावक सहाराश्री जी ने निर्मित किया है, उस विजन को पूरा करने की दिशा में सहारा हॉस्पिटल निरंतर दिन प्रतिदिन नये आयाम स्थापित कर रहा है। इसी कड़ी में सहारा हॉस्पिटल के दक्ष व कुशल अनुभवी गैस्ट्रो सर्जन ने चुनौती को स्वीकार करते हुए पुन: एक जटिल सर्जरी को बेहद सफलतापूर्वक अंजाम दिया और मरीज को जटिल समस्या से छुटकारा दिलाया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

भारत में कोरोना महामारी कुछ दिनों की मेहमान

भारत में कोरोना महामारी कुछ दिनों की मेहमान

एस. के. राणा March 28 2022 33105

भारत में कोरोना संक्रमितों की घटती संख्या से लग रहा है कि कोरोना महामारी कुछ ही दिनों की मेहमान है।

कोविड संक्रमण के लंबे प्रभाव को कम करता है कोरोनारोधी टीका: शोध

कोविड संक्रमण के लंबे प्रभाव को कम करता है कोरोनारोधी टीका: शोध

एस. के. राणा January 27 2022 24362

शोधकर्ताओं ने कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों से एकत्र किए गए आंकड़ों के आधार पर पाया है कि टीकाकरण को

उत्तर प्रदेश नीट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्दी करें अप्‍लाई

उत्तर प्रदेश नीट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्दी करें अप्‍लाई

admin September 27 2022 34055

छात्र ध्यान दें कि काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय उन्हें एप्लीकेशन फीस के रूप में 3,000 रुपये

सीएसजेएमयू में फार्मेसी की रिक्त सीटों पर इंटरव्यू से मिलेगा दाखिला

सीएसजेएमयू में फार्मेसी की रिक्त सीटों पर इंटरव्यू से मिलेगा दाखिला

श्वेता सिंह August 28 2022 28456

सीएसजेएमयू के फार्मेसी विभाग में डीफार्मा, बीफार्मा लेट्रल इंट्री, बीफार्मा, एमफार्मा (फार्मास्युटिक

कैंसर और हार्ट के मरीजों के लिए अच्छी खबर, अब मरीजों के लिए भी आएगी वैक्सीन!

कैंसर और हार्ट के मरीजों के लिए अच्छी खबर, अब मरीजों के लिए भी आएगी वैक्सीन!

एस. के. राणा April 09 2023 22019

अमेरिकी एक्सपर्ट्स कोविड वैक्सीन के बाद अब कई प्रकार के ट्यूमर वाले कैंसर को खत्म करने वाली वैक्सीन

यूपी में नहीं थम रही डेंगू मरीजों की संख्या

यूपी में नहीं थम रही डेंगू मरीजों की संख्या

श्वेता सिंह November 21 2022 30447

सरकारी आंकड़ों में बेशक डेंगू के मरीजों की संख्या कम हो लेकिन, प्राइवेट अस्पतालोंं में मरीजों की भरम

एमबीजे हॉस्पिटल का चेयरमैन अलका सिंह ने किया शुभारंभ

एमबीजे हॉस्पिटल का चेयरमैन अलका सिंह ने किया शुभारंभ

आरती तिवारी June 30 2023 30641

भव्य एमबीजे कल्याण हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया। जिसका उद्घाटन नगर पालिका चेयरमैन अलका सिंह ने फीता

अब हर 15 तारीख को मनेगा एकीकृत निक्षय दिवस

अब हर 15 तारीख को मनेगा एकीकृत निक्षय दिवस

हुज़ैफ़ा अबरार January 10 2023 39292

इस दिवस को एकीकृत निक्षय दिवस के रूप में मनाते हुए क्षय रोग के साथ कुष्ठ रोग फाइलेरिया मलेरिया चिकन

अमेरिका में नौ साल बाद मिला पोलियो संक्रमित एक व्यक्ति

अमेरिका में नौ साल बाद मिला पोलियो संक्रमित एक व्यक्ति

हे.जा.स. July 23 2022 44714

स्वास्थ्य संस्था सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक देश में आखिरी बार पोलियो का कोई

राहत: पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10,423 नए मामले आये सामने

राहत: पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10,423 नए मामले आये सामने

एस. के. राणा November 03 2021 29205

पिछले 24 घंटे में 10,423 नए मामले सामने आए, तो वहीं इस दौरान 443 संक्रमित मरीजों की मौत दर्ज की गई ह

Login Panel