देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

मंकीपॉक्स के मरीजों को लेकर विशेषज्ञों का बढ़ा सिरदर्द, नए-नए लक्षणों ने बढ़ाई चुनौती

कई मरीजों में तो बुखार, दर्द और कमजोरी जैसा कोई लक्षण ही नहीं दिखा। यहां तक उन्हें संक्रमित होने का बारे में भी नहीं पता क्योंकि न तो वह किसी घाव वाले व्यक्ति के संपर्क में आए थे और न ही किसी से शारीरिक संबंध बनाया था।

श्वेता सिंह
August 29 2022 Updated: August 29 2022 22:46
0 28046
मंकीपॉक्स के मरीजों को लेकर विशेषज्ञों का बढ़ा सिरदर्द, नए-नए लक्षणों ने बढ़ाई चुनौती प्रतीकात्मक चित्र

वाशिंगटन। भारत सहित दुनिया के ज्यादातर देशों में मंकीपॉक्स का संक्रमण पिछले कुछ महीनों से जारी है। कोरोना की करीब ढाई साल से अधिक समय से जारी महामारी के बीच मंकीपॉक्स के मामले स्वास्थ्य विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ाने वाले थे। हालांकि संक्रमण की रफ्तार में अब थोड़ी कमी आती देखी जा रही है। दुनियाभर में मिले 47 हजार मरीजों में अलग-अलग तरह के संक्रमण ने विशेषज्ञों का  सिरदर्द बढ़ा दिया है।

 

अमेरिका और यूरोप (US and Europe) में क्लीनिकों पर पहुंचे कई संक्रमितों में परंपरागत लक्षणों के उलट मच्छर के काटने का निशान, मुंहासे नजर आए तो कुछ के शरीर पर स्पष्ट घाव न होने के बावजूद उन्हें निगलने और मल-मूत्र त्यागने में बहुत तेज दर्ज हो रहा था। इसके अलावा आंखों में संक्रमण या हृदय की मांसपेशियों में सूजन, कुछ संक्रमितों में सिरदर्द, अवसाद, भ्रम और सीजर जैसी तकलीफें भी उभरी हैं।

 

कई मरीजों में तो बुखार, दर्द और कमजोरी जैसा कोई लक्षण (symptoms) ही नहीं दिखा। यहां तक उन्हें संक्रमित होने का बारे में भी नहीं पता क्योंकि न तो वह किसी घाव वाले व्यक्ति के संपर्क में आए थे और न ही किसी से शारीरिक संबंध बनाया था। मंकीपॉक्स (Monkeypox) के पुराने लक्षणों के एकदम उलट इन नई परिस्थितियों ने विशेषज्ञों के सामने बड़ी चुनौती पैदा कर दी है।

 

मंकीपॉक्स (Monkeypox) पर ताजा रिपोर्ट लिखने वाले डॉ अबरार करन ने कैलिफोर्निया (California) के कुछ मरीजों का हवाला देते हुए कहा है कि उनके गले में वायरस पाया गया पर उन्हें कोई भी श्वसन संबंधी तकलीफ नहीं थी। उनका कहना है यह वायरस का प्रसार भी लक्षण रहित लोगों के जरिए हो सकता है। अब वैज्ञानिक मानने लगे हैं कि मंकीपॉक्स वायरस संक्रमित के ठीक होने के कई हफ्तों के बाद भी लार, सीमन और अन्य शारीरिक तरल में मौजूद रहता है। लेकिन कई विशेषज्ञ इस बात पर कायम हैं कि इस बीमारी का संक्रमण यौन संबंधों से होता है।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सीएम योगी ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

आरती तिवारी September 19 2022 27102

सीएम योगी ने पल्स पोलियों अभियान की शुरूआत की है। अभियान में प्रदेश के 50 जनपदों के 2.27 करोड़ बच्चों

क़ानूनी और सुरक्षित गर्भपात तक पहुँच सुनिश्चित करना एक बुनियादी आवश्यकता: संयुक्त राष्ट्र

क़ानूनी और सुरक्षित गर्भपात तक पहुँच सुनिश्चित करना एक बुनियादी आवश्यकता: संयुक्त राष्ट्र

हे.जा.स. October 01 2022 31041

संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि हर साल, गर्भधारण के लगभग आधे मामले, यानि लगभग 12 करोड़ 10 लाख मामले अनिय

चंदौली में 2.71 लाख पशुओं को लंपी से बचाव के लिए लगा टीका

चंदौली में 2.71 लाख पशुओं को लंपी से बचाव के लिए लगा टीका

आरती तिवारी October 28 2022 30639

पशुओं में लंपी वायरस रोधी टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक जिले में 2.71 लाख गोवंश को लंपी वायरस रोधी ट

लखनऊ के लोकबन्धु अस्पताल में दो डॉक्टर व एक फार्मासिस्ट कोरोना की चपेट में, गुरूवार को 310 लोग संक्रमित

लखनऊ के लोकबन्धु अस्पताल में दो डॉक्टर व एक फार्मासिस्ट कोरोना की चपेट में, गुरूवार को 310 लोग संक्रमित

हुज़ैफ़ा अबरार January 06 2022 21466

लखनऊ में गुरुवार को 310 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के ज्या

गोरखपुर में एकीकृत टीबी अस्पताल की ज़रुरत, वर्तमान टीबी अस्पताल बन सकता है एपेक्स सेंटर

गोरखपुर में एकीकृत टीबी अस्पताल की ज़रुरत, वर्तमान टीबी अस्पताल बन सकता है एपेक्स सेंटर

आनंद सिंह March 25 2022 34114

गोरखपुर में करीब 33 हजार से अधिक टीबी के नए मरीज मिले हैं। इनमें से करीब 50 फीसदी मरीजों का इलाज निज

ओपीडी में दिखाने के अगले महीने से नहीं लगेगा शुल्क: एम्स

ओपीडी में दिखाने के अगले महीने से नहीं लगेगा शुल्क: एम्स

आरती तिवारी October 03 2022 30994

एम्स ने अपने यहां इलाज कराने वाले लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (

देश में खोले जाएंगे 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज

देश में खोले जाएंगे 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज

एस. के. राणा April 26 2023 27119

केंद्रीय कैबिनेट ने मौजूदा मेडिकल कॉलेजों के साथ सह-स्थान में 1570 करोड़ रुपये की लागत से 157 नए नर्

रोबोटिक सर्जरी: देखिए एडवांसमेंट और लेटेस्ट एप्लीकेशंस

रंजीव ठाकुर June 12 2022 33732

ये लेप्रोस्कोपिक विधि का एडवांस वर्जन है। पहले लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में जो उपकरण डॉक्टर चलाते थे वो

लोहिया संस्थान में अस्पताल जनित संक्रमण नियंत्रण पर नर्सिंग स्टाफ की कार्यशाला 

लोहिया संस्थान में अस्पताल जनित संक्रमण नियंत्रण पर नर्सिंग स्टाफ की कार्यशाला 

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 721

वेंटिलेटर-एसोसिएटेड निमोनिया सेंट्रल लाइन-एसोसिएटेड ब्लडस्ट्रीम इंफेक्शन और  कैथेटर-एसोसिएटेड यूरिनर

देश में कोरोना के बीते दिन 1994 नए मामले आए सामने

देश में कोरोना के बीते दिन 1994 नए मामले आए सामने

एस. के. राणा October 23 2022 30215

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के कुल मामले 4,46,42,742 हैं। स

Login Panel