देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर निगम चला रहा नगर सेवा पखवाड़ा

अभियान में संयुक्त टीम द्वारा घर घर भ्रमण किया गया सफाई, फागिंग, एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया, नालियों की सफाई व सिल्ट निस्तारण तथा घर घर पाइरिश्रम रसायन का छिड़काव भी कराया व गया।

आरती तिवारी
November 17 2022 Updated: November 17 2022 02:03
0 29853
संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर निगम चला रहा नगर सेवा पखवाड़ा प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। शासन के आदेशानुसार नगर सेवा पखवाड़े के तहत  लखनऊ नगर निगम द्वारा क्षेत्र वासियों को मच्छर जनित घातक रोग जैसे कि डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार इत्यादि से बचाने के लिये विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान नगर में संचालित किया जा रहा है।

 

नगर सेवा पखवाड़े के तहत पूरे शहर में जोनवार नियमित रूप से फॉगिंग (fogging) एवं एंटीलार्वा का छिड़काव तथा नालियों की साफ-सफाई, जलभराव वाले स्थानों पर जलनिकासी की व्यवस्था, खुले नाले नालियों को ढकना, शुद्ध पेय जल की आपूर्ति सुनिश्चित करना एवं लोगों में जागरूकता (awareness) का प्रसार आदि कार्यों को मुख्य रूप से सम्पादित किया जा रहा है। जिसके तहत नगर निगम लखनऊ द्वारा विशेष प्रयास प्रारम्भ समस्त अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में प्रत्येक ज़ोन में टीमों (team) का गठन किया गया है।

 

आज मौलवीगंज वार्ड के महिला पी०जी० कॉलेज के क्षेत्र में फॉगिंग एवं एण्टीलार्वा (antilarvae), नालियों की सफाई का कार्य कराया गया जिसमें 10 एण्टीलार्वा मशीनें, 6 पैराश्रम स्प्रे मशीन एवं 5 बड़ी व्हेकल माउण्टेन मशीन व 14 सफाई माउण्टेन फॉगिंग मशीनों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें क्षेत्रीय लोगों से परासम्पर्क कर डेंगू (dengue) मरीजों से सम्वाद किया गया। कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (phc) राजाजीपुरम के पास एक विशेष अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में संयुक्त टीम द्वारा घर घर भ्रमण किया गया सफाई, फागिंग, एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया, नालियों की सफाई व सिल्ट निस्तारण तथा घर घर पाइरिश्रम रसायन का छिड़काव (spray) भी कराया व् गया।

 

फैजुल्लागंज प्रथम में आयुष्मान अस्पताल (ayushman hospital), महार्षीनगर, सेमरा गौढ़ी, मायावती कॉलोनी के आस-पास चलाये गए अभियान में फॉगिंग, एण्टी लार्वा का छिड़काव, साफ सफाई, नालियों से सिल्ट एवं कूड़े का उठान कार्यो को कराया गया। उक्त कार्य 04 हैण्ड हेल्ड स्प्रे मशीनों, 04 बड़ी फॉगिंग मशीन, 06 साइकिल माउण्टेड फॉगिंग मशीन के द्वारा सकरी गलियों एवं अवासी क्षेत्र में फॉगिंग का कार्य कराया गया। स्वास्थ्य विभाग (health department) की टीम के सहयोग से डोर-टू-डोर घरों में लार्वा पाये जाने पर नोटिस (notice) आदि की कार्यवाही की गई एवं तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दवाई का वितरण भी कराया गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

केजीएमयू-केसीएच अल्युमिनाई मीट में डॉ सूर्यकान्त ने प्रस्तुत किया 75 साल का व्योरा

रंजीव ठाकुर April 27 2022 30417

डॉ. सूर्यकान्त ने विभाग के पुरातन चिकित्सकों (अल्युमिनाई) को अवगत कराया कि भविष्य में सभी को विभाग क

प्रदेश में कोरोना का रिकवरी प्रतिशत 96.86 - अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य।

प्रदेश में कोरोना का रिकवरी प्रतिशत 96.86 - अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य।

हुज़ैफ़ा अबरार January 13 2021 16665

प्रसाद ने बताया कि वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर पूरे प्रदेश दो बार ड्राई रन चलाया गया हैै। 16 जन

गुवाहाटी में गुरुवार से शुरू हो रहा पारंपरिक चिकित्सा सम्मेलन

गुवाहाटी में गुरुवार से शुरू हो रहा पारंपरिक चिकित्सा सम्मेलन

एस. के. राणा March 02 2023 33209

शंघाई सहयोग संगठन के तहत 2 से 5 मार्च, 2023 तक असम के शहर गुवाहाटी असम में बी2बी कॉन्फ्रेंस एवं पारं

अपोलोमेडिक्स दूसरा लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट करने वाला पहला अस्पताल बना।

अपोलोमेडिक्स दूसरा लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट करने वाला पहला अस्पताल बना।

हुज़ैफ़ा अबरार September 09 2021 35508

शराब के सेवन की अधिकता, डायबिटीज और मोटापे की बढ़ती प्रवृति से न केवल लिवर के मरीजों की संख्या बढ़ रही

Gestational age at birth and cognitive outcomes in adolescence: population based full sibling cohort study

Gestational age at birth and cognitive outcomes in adolescence: population based full sibling cohort study

British Medical Journal January 20 2023 38662

Cognitive outcomes in adolescence did not differ between those born at 34-39 gestational weeks and t

तंबाकू के सेवन से जम्मू-कश्मीर में बढ़ा कैंसर का खतरा

तंबाकू के सेवन से जम्मू-कश्मीर में बढ़ा कैंसर का खतरा

विशेष संवाददाता November 07 2022 36638

तंबाकू पदार्थों और धूम्रपान से तौबा करके कैंसर से बचा जा सकता है। जम्मू कश्मीर में मिल रहे कुल कैंसर

प्रेगनेंसी के दौरान योग दिला सकता है समस्याओं से निजात।

प्रेगनेंसी के दौरान योग दिला सकता है समस्याओं से निजात।

लेख विभाग September 12 2021 33365

गर्भावस्था के दौरान आप जितना एक्टिव रहेंगी, आपके लिए समस्याएं भी उतनी ही कम होंगी। योग करने वाली महि

ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये फ्रूट

ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये फ्रूट

आरती तिवारी August 24 2022 33661

चमकती त्वचा पाना हर किसी की ख्वाहिश होती है। इसके लिए हम तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते ह

चीन में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, डॉक्टरों का दावा - चपेट में आ सकते है 10 करोड़ लोग

चीन में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, डॉक्टरों का दावा - चपेट में आ सकते है 10 करोड़ लोग

हे.जा.स. December 25 2022 29282

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पल्मोनरी मेडिसिन के एचओडी डॉ. नीरज कुमार गुप्ता ने कहा, "चीन में 10 कर

राजधानी के अस्पताल में खुला स्किन बैंक

राजधानी के अस्पताल में खुला स्किन बैंक

आरती तिवारी June 22 2023 42647

दिल्ली का सफदरगंज अस्पताल में स्किन बैंक उद्घाटन किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के रिपोर्ट के मुताब

Login Panel