देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

सर्दियों में नवजात बच्चों के धूप सेकने के है कई फायदें

सर्दी के मौसम में नवजात शिशुओं को विशेष देखरेख की आवश्यकता होती है। थोड़ी सी लापरवाही आपसे आपकी खुशियां छीन सकती है।

आरती तिवारी
November 16 2022 Updated: November 16 2022 18:20
0 32920
सर्दियों में नवजात बच्चों के धूप सेकने के है कई फायदें प्रतीकात्मक चित्र

कहते हैं कि धूप से स्किन खराब हो जाती है या कई तरह की स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं हो सकती हैं लेकिन यह पूरा सच नहीं है। धूप से सेहत को फायदे भी मिलते हैं और छोटे बच्‍चों एवं शिशु के लिए भी धूप बहुत लाभकारी होती है।

अब सर्दियां आ रही हैं और इस मौसम में धूप को बहुत पसंद किया जाता है। बच्‍चों के लिए भी धूप अच्‍छी होती है और इस आर्टिकल में हम आपको शिशु या छोटे बच्‍चों को धूप से मिलने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं।

 धूप से मिलने वाले लाभ- Benefits of sunlight

1-नवजात शिशु (Newborn Baby) को धूप में रखने से मेलाटोनिन बनने में काफी मदद मिलती है जो बेबी के स्लीप पेटर्न को रेगुलेट करता है। धूप से मेलाटोनिन लेवल गिरता है और सेरोटोनिन (serotonin) बनता है जिससे एनर्जी लेवल बढ़ता है और मूड भी बच्चों का अच्छा रहता है।

2- धूप बिल्‍रूबिन को तोड़ने में मदद करती है। यह एक पीले रंग का तत्‍व होता है जो नैचुरल कैटाबोलिक (natural catabolic) पैथवे में बनता है। इससे बेबी का लिवर बिल्‍रूबिन को और आसानी से प्रोसेस कर पाता है। बिल्‍रूबिन बढ़ने पर शिशु (baby) की स्किन पीली पड़ सकती है। सुबह 15 से 20 मिनट तक धूप में रहने से पीलिया के हल्‍के लक्षण कम हो सकते हैं।

3- धूप लेने से डायबिटीज (Diabetes) जैसी बीमारियां कम होती हैं। धूप बॉडी में इन्सुलिन लेवल (insulin level) को बनाए रखती है।

4- धूप से बच्चों को विटामिन डी (vitamin D) मिलता है जो कैल्शियम (calcium) को अब्सॉर्ब करने में मदद करता है। इससे बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं।

 

 रिसर्च में निकली ये जानकारी

AIIMS पीडियाट्रिक विभाग (Pediatric Department) की ओर से किए गए शोध में ढाई महीने से 3.5 महीने के 1200 स्वस्थ नवजात शिशु और माताओं पर यह शोध किया गया। इस रिसर्च में पाया गया कि विटामिन डी की कमी के चलते हाइपरपैराथॉराडिज्म (hyperparathyroidism) की स्थिति देखी गई जो बाद में चलकर हड्डियों के विकार, मॉल न्यूट्रिशन और त्वचा संबंधी बीमारियों का कारण बन सकती है। इस शोध में 43 शिशुओं का सर्दियों में अध्ययन (study in winter) किया गया जबकि 51 बच्चों का चयन गर्मियों के अध्ययन के लिए किया गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अमेरिकी टीके पाने वाला प्रमुख देश होगा भारत: राजदूत संधू

अमेरिकी टीके पाने वाला प्रमुख देश होगा भारत: राजदूत संधू

एस. के. राणा June 05 2021 24622

करीब 70 लाख खुराक एशिया में भारत, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, मालदीव, मलेशि

बूस्टर ख़ुराक के अंधाधुंध प्रयोग से कोविड-19 महामारी को नहीं हराया जा सकता: डब्लू.एच.ओ.

बूस्टर ख़ुराक के अंधाधुंध प्रयोग से कोविड-19 महामारी को नहीं हराया जा सकता: डब्लू.एच.ओ.

हे.जा.स. December 24 2021 33430

अंधाधुंध बूस्टर कार्यक्रमों से महामारी का अन्त होने के बजाय, उसके लम्बा खिंच जाने की सम्भावना है। इस

सोसायटी आफ मिडवाईफ इन्डिया की राष्ट्र स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ

सोसायटी आफ मिडवाईफ इन्डिया की राष्ट्र स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ

रंजीव ठाकुर September 27 2022 79923

सोसायटी आफ मिडवाईफ इन्डिया की राष्ट्र स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में राष्ट्रीय स्तर की कान्फ्रें

एंटीबायोटिक्स के दुरुपयोग की वजह से हर साल मर रहे लाखों मरीज़

एंटीबायोटिक्स के दुरुपयोग की वजह से हर साल मर रहे लाखों मरीज़

हे.जा.स. January 21 2022 24155

एंटीबायोटिक्स का दुरुपयोग रोकने के लिए सभी प्रमुख चिकित्सक कई वर्षों से चेता रहे हैं, लेकिन दुरुपयोग

यूपी में विचित्र बुखार से 24 घंटे में फिर हुईं 11 मौतें

यूपी में विचित्र बुखार से 24 घंटे में फिर हुईं 11 मौतें

आरती तिवारी January 15 2023 28881

उन्नाव जिलें में विचित्र बुखार से एक और बच्चे की मौत हो गई है। पुरवा तहसील के दलीगढ़ी मोहल्ले में वि

गठिया एक गंभीर महामारी।

गठिया एक गंभीर महामारी।

लेख विभाग January 15 2021 20765

आर्थराइटिस ना हो इसके लिए सबसे पहले खुद की दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है।

एम्स गोरखपुर में जल्द शुरू होगा पांच विभागों में आईसीयू

एम्स गोरखपुर में जल्द शुरू होगा पांच विभागों में आईसीयू

रंजीव ठाकुर October 09 2022 38313

एम्स में प्रतिदिन स्वास्थ्य सेवाओं में प्रगति हो रही है। रोज नए-नए वार्ड शुरू किए जा रहे हैं। एम्स म

केरल, दिल्ली के बाद बिहार में भी मंकी पॉक्स ने दी दस्तक

केरल, दिल्ली के बाद बिहार में भी मंकी पॉक्स ने दी दस्तक

विशेष संवाददाता July 27 2022 26700

देश में मंकी पॉक्स संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। केरल में तीन मांमले मिलने के बाद दिल्ली में स

इंडियन डेंटल हाइजीनिस्ट एवं टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

इंडियन डेंटल हाइजीनिस्ट एवं टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

हुज़ैफ़ा अबरार October 11 2022 33486

कार्यकारिणी के चुनाव में पूरे यूपी के जिला चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात दं

मरीजों को राहत, मेट्रो से दिल्ली एम्स पहुंचना होगा आसान

मरीजों को राहत, मेट्रो से दिल्ली एम्स पहुंचना होगा आसान

एस. के. राणा February 17 2023 27813

मिली जानकारी के अनुसार एम्स के आसपास के मेट्रो स्टेशन से ही शटल सेवा मिलेगी, जो मरीजों को ओपीडी एवं

Login Panel