देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

बदलते मौसम में कैसे रखें स्किन के साथ हाथों और पैरों का ख्याल?

इस बदलते मौसम में आप अपनी स्किन के साथ साथ हाथों और पैरों का ख्याल रखें। क्योंकि मौसम बदलने के साथ ही हाथ और पैरों की त्वचा रूखी हो जाती है।

सौंदर्या राय
November 01 2021 Updated: November 01 2021 22:02
0 42354
बदलते मौसम में कैसे रखें स्किन के साथ हाथों और पैरों का ख्याल? प्रतीकात्मक

धीरे-धीरे सर्दी का अहसास होने लगा है, कम से कम सुबह के मौसम ने तो लोगों को ठंड की आहट दे दी है। हालांकि दोपहर तक मामला काफी नॉर्मल हो जाता है। लेकिन इस बदलते मौसम में काफी सतर्क रहने की जरूरत है। इस बदलते मौसम में आप अपनी स्किन के साथ साथ हाथों और पैरों का ख्याल रखें। क्योंकि मौसम बदलने के साथ ही हाथ और पैरों की त्वचा (#Skin) रूखी हो जाती है। इस लेख में बताए कुछ टिप्स को अपनाकर आप अपने हाथों और पैरों की स्किन को भी सॉफ्ट और ग्लोइंग बना सकती हैं।

बदलते मौसम में जरूरी है कि चेहरे की त्वचा के साथ-साथ पैर और हाथों पर भी स्क्रब (#Scrub) का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही आप ये भी कर सकती हैं कि सोने से पहले ऑलिव ऑयल में लेवेंडर ऑयल मिलाकर मसाज करें। इसके अलावा आप नरिशिंग क्रीम भी लगा सकती हैं।

धूप से ना हों झुर्रियां
धूप की तेज किरणों से स्किन रूखी हो जाती है। इसमें टैन (#Tan) होने के साथ रिंकल्स (#wrinkles) भी दिखने लगते हैं। अगर आपकी स्किन पहले ही काली पड़ चुकी है तो आपको थोड़े से दूध में दालचीनी का पाउडर, शहद और बादाम का तेल मिलाएं, रोज सोने से पहले इस मिश्रण से मसाज करें। गर्म पानी से पैरों को धोकर बादाम के तेल से मसाज करके सोएं। कोशिश करें कि धूप में हाथ-पैरों को ढक कर रखें।

खूब पानी पिएं और पॉल्यूशन से दूर रहें
खूबसूरत हाथ-पैर और नाखूनों के लिए दो बाते हमेशा याद रखें, एक तो बाहर निकलने से पहले हाथ और पैरों को जुराबों और दस्तानों से ढक कर रखें और दूसरी एक दिन में करीब 12 गिलास पानी जरूर पिएं। इससे शरीर के टॉक्सिन (#toxins) बाहर निकलेंगे और आपकी स्किन चमक उठेगी।

उंगलियों के बीच लगाएं टेलकम पाउडर
अगर आपके पैरों की स्किन सेंसिटिव (#sensitiveskin ) है, तो ध्यान रहे कि ऐसे में उंगलियों के बीच में फंगल इंफेक्शन भी हो सकता है। इसलिए जरूरी होगा कि आप मोजे पहनने से पहले उंगलियों के बीच टेलकम पाउडर (#talcumpowder) लगाकर रखें। जब भी मौका मिले तो इन्हें एंटीसेप्टिक सोप (#antisepticsoap) से जरूर साफ करें।

घर पर करें पेडीक्योर
वैसे तो आप तय अंतराल पर पार्लर जाकर पेडिक्योर (#Pedicure) और मेनीक्योर (#Manicure) करवाती ही होंगी। लेकिन अब पैर और हाथों की यह सफाई घर पर भी करना शुरू कीजिए। जब टाइम मिले, गुनगुने पानी में शैंपू, नमक और हाइड्रोजन पैराऑक्साइड (#hydrogenperoxide) डाले और पानी में पैर डालकर बैठें। कुछ देर बाद प्यूमिक स्टोन (pumice stone) से रगड़कर सफाई करें। पैर बाहर निकाल कर अच्छा मॉइस्चराइजर (Moisturizer) लगाएं। जानकारों का मानना है कि इस तरह की क्लिनिंग फायदेमंद रहती है।

ऐसे ही हेल्दी नाखूनों के लिए हमेशा उन पर नेलपेंट लगाकर ना रखें। इससे नाखूनों का वास्तविक रंग बिगड़ सकता है। नहाते वक्त पूराने टूथब्रश से नाखूनों की सफाई भी कर सकते हैं।

घरेलू तरीके आजमाएं
–  स्क्रब बनाने के लिए दो चम्मच चीनी में एक चम्मच नमक मिलाएं और ऑलिव ऑयल मिक्स करके रख लें। रोज नहाने से पहले स्क्रब करें।
– नमक-चीनी में नींबू का रस मिलकर भी स्क्रब बना सकती हैं।
– टैनिंग हटाने के लिए रात में उड़द की दाल भिगो दें, सुबह इसे पीसकर इमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं। फिर 15-20 मिनट तक इसे पैक की तरह लगाएं। टमाटर के गूदे में नींबू का रस और चावल का आटा मिलकर भी पैक बना सकते हैं।
– गरम पानी में नमक और वैसलीन मिलाएं। इसमें पैर डाल कर करीब एक घंटा बैंठें।फिर कपड़े से रगड़ कर पैरों को साफ कर लें. फिर वैसलीन लगा लें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सुंदर और छरहरी काया के लिए खाएं कद्दू के बीज

सुंदर और छरहरी काया के लिए खाएं कद्दू के बीज

लेख विभाग November 15 2022 110163

कद्दू के बीजों में प्रोटीन, जिंक, कॉपर, हेल्दी फैट, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो शर

 कोरोना संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक मौतें। 

 कोरोना संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक मौतें। 

एस. के. राणा April 01 2021 27555

संक्रमण से 354 और लोगों की मौत हो गई जो इस साल एक दिन में सर्वाधिक मृतक संख्या है। 17 दिसंबर 2020 को

सुप्रीम कोर्ट भी हैरान! दवा डोलो-650 की बिक्री के लिए बांटे गए करोडों के उपहार

सुप्रीम कोर्ट भी हैरान! दवा डोलो-650 की बिक्री के लिए बांटे गए करोडों के उपहार

विशेष संवाददाता August 20 2022 25110

दवा डोलो-650 की बिक्री के लिए हजार करोड़ के उपहार बांटे गए हैं यह दावा सुनकर सुप्रीम कोर्ट भी हैरान

जानिये स्किन में कसाव लाने के उपाय।

जानिये स्किन में कसाव लाने के उपाय।

सौंदर्या राय December 04 2021 38294

जहाँ-जहाँ आपकी त्वचा ढ़ीली है, शरीर के ऐसे हिस्सों पर फोकस करें | अपने पेट और नितम्बों को न भूलें |

गोरखपुर में कोरोना से दो की मौत, 19 नए संक्रमित।

गोरखपुर में कोरोना से दो की मौत, 19 नए संक्रमित।

हे.जा.स. January 02 2021 21743

20412 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 258 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ डा. सुधाकर प्रसाद पांडेय ने इसकी पुष्टि की।

विश्व के कुछ हिस्सों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों से सरकार चिंतित, उठाये एहतियाती कदम

विश्व के कुछ हिस्सों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों से सरकार चिंतित, उठाये एहतियाती कदम

एस. के. राणा March 18 2022 32317

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों को पत्र लिखकर कोरोना को ल

ऑस्ट्रेलिया में भारत बायोटेक के टीके कोवाक्सिन को मिली मंजूरी।

ऑस्ट्रेलिया में भारत बायोटेक के टीके कोवाक्सिन को मिली मंजूरी।

एस. के. राणा November 02 2021 30811

पांच और देशों में भारत की कोविड 19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को मान्यता दी है। इनमें एस्टोनिया, किर्गिस्तान

फाइलेरिया के इलाज में अब डबल्यूएचओ का मॉडल अपनाया जाएगा: डॉ एके सिंह निदेशक, संचारी रोग

फाइलेरिया के इलाज में अब डबल्यूएचओ का मॉडल अपनाया जाएगा: डॉ एके सिंह निदेशक, संचारी रोग

रंजीव ठाकुर August 31 2022 31502

निदेशक, संचारी रोग ने बताया कि फाइलेरिया को जड़ से समाप्त करने के लिए यूपी में अब डबल्यूएचओ का मॉडल अ

मेडिकल कॉलेज को बदनाम करने के लिए महिला का शव कंधे पर उठा वीडियो बनाता रहा युवक

मेडिकल कॉलेज को बदनाम करने के लिए महिला का शव कंधे पर उठा वीडियो बनाता रहा युवक

रंजीव ठाकुर August 28 2022 26860

अक्सर सुनने में आता है कि स्ट्रेचर नहीं मिलने पर मरीज या शव को परिजन कंधे पर ले गए। कभी सुनाई देता क

फेस शीट मास्क से पाएं खूबसूरत चेहरा और फ्रेश स्किन

फेस शीट मास्क से पाएं खूबसूरत चेहरा और फ्रेश स्किन

लेख विभाग October 28 2022 32079

फेस शीट मास्क का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इन्हें पैकेट से सीधे निकालकर चेहरे पर लगाया जा सकता है।

Login Panel