देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

जाइडस कैडिला कोविड-19 टीके जायकोव-डी की कीमत घटाने पर सहमत।

स्वदेश में विकसित दुनिया का पहला डीएनए आधारित सुई मुक्त कोविड-19 टीका जाइकोव-डी को 20 अगस्त को दवा नियामक से आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मिली थी।

एस. के. राणा
November 01 2021 Updated: November 01 2021 02:20
0 29601
जाइडस कैडिला कोविड-19 टीके जायकोव-डी की कीमत घटाने पर सहमत। प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। सरकार की लगातार बातचीत के बाद जाइडस कैडिला अपने कोविड-19 टीके की कीमत घटाकर 265 रुपये प्रति खुराक करने पर सहमत हो गई है, लेकिन अभी अंतिम समझौता नहीं हुआ है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। बिना सुई वाले जाइकोव-डी टीके की प्रत्येक खुराक देने के लिए 93 रुपए की लागत वाले एक डिस्पोजेबल दर्द रहित जेट एप्लीकेटर की आवश्यकता होगी, जिससे इसकी कीमत 358 रुपए प्रति खुराक होगी।

एक सूत्र ने कहा था कि अहमदाबाद स्थित इस दवा कंपनी ने पहले अपनी तीन खुराक वाली दवा के लिए 1900 रुपए की कीमत का प्रस्ताव दिया था। इससे जुड़े एक सूत्र ने बताया, ''कंपनी और सरकार की बार- बार की बातचीत के बाद, टीके की प्रत्येक खुराक की कीमत 358 रुपए निर्धारित की गई है, जिसमें 93 रुपये का एक डिस्पोजेबल जेट एप्लीकेटर भी शामिल है । इस मामले में अंतिम निर्णय इस सप्ताह होने की संभावना है।'' 

सूत्र ने बताया कि तीन खुराकों को 28 दिनों के अंतराल पर दिया जाना है। स्वदेश में विकसित दुनिया का पहला डीएनए आधारित सुई मुक्त कोविड-19 टीका जाइकोव-डी को 20 अगस्त को दवा नियामक से आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मिली थी।  यह 12 साल या उससे अधिक आयु के किशोरों को दिया जाने वाला पहला टीका है।

इस बीच सरकार अन्य बीमारियों से पीड़ित वयस्कों एवं बच्चों को जाइकोव-डी का टीका दिए जाने की खातिर रोग प्रतिरक्षण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाह (एनटीएजीआई) की अनुशंसाओं की प्रतीक्षा कर रही है। एनटीएजीआई कोविड-19 टीकाकरण अभियान में इस टीका को शामिल करने के लिए प्रोटोकॉल और रूपरेखा तैयार करेगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एस्पिरिन, पैरासिटामोल और आक्सीजन समेत कई दवाओं के फुटकर दाम तय

एस्पिरिन, पैरासिटामोल और आक्सीजन समेत कई दवाओं के फुटकर दाम तय

रंजीव ठाकुर July 04 2022 27138

नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली काफी दवाओं के फुटकर दाम

जल्दी सोने और जल्दी जगने में छिपा है सुंदरता का राज 

जल्दी सोने और जल्दी जगने में छिपा है सुंदरता का राज 

सौंदर्या राय April 01 2022 31544

रात भर की गहरी नींद आपको दिन भर तरोताज़ा रखती है। चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाती है और दिनभर का काम अच्छी

आगरा में डेंगू पर लगाम नहीं, दो और मरीजों में हुई पुष्टि

आगरा में डेंगू पर लगाम नहीं, दो और मरीजों में हुई पुष्टि

श्वेता सिंह September 15 2022 24287

बुखार से पीड़ित कोतवाली और आगरा कॉलेज क्षेत्र की दो महिलाओं की बुधवार को मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोल

कोरोनारोधी टीकाकरण से ऊबने लगे है अमेरिकी लोग

कोरोनारोधी टीकाकरण से ऊबने लगे है अमेरिकी लोग

हे.जा.स. January 27 2022 36705

ओमीक्रोन जैसे बहुत तेजी से फैलने वाले वेरिएंट से लड़ने के लिए अमेरिकी सरकार ने बूस्टर डोज लगाना शुरू

दिल्ली मेट्रो में पिलाई जा रही पल्स पोलियो

दिल्ली मेट्रो में पिलाई जा रही पल्स पोलियो

विशेष संवाददाता September 19 2022 42247

पल्स पोलियो का महाभियान चलाया जा रहा है। वहीं मेट्रो की वायलट लाइन स्थित विभिन्न स्टेशनों पर 18 से 2

हेल्थकेयर सेक्टर में वेतन विसंगति का शिकार हैं महिलाएं: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हेल्थकेयर सेक्टर में वेतन विसंगति का शिकार हैं महिलाएं: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. July 14 2022 34459

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन और विश्व स्वास्थ्य संगठन की ताज़ा साझा रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि ह

झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक, हर्निया के ऑपरेशन के नाम पर निकाल ली हाइड्रोसील

झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक, हर्निया के ऑपरेशन के नाम पर निकाल ली हाइड्रोसील

हे.जा.स. May 13 2023 35247

मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉ उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच करेंगे। ऐसे फर्जी डॉक्टर और

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने किया अस्पताल दौरा

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने किया अस्पताल दौरा

हे.जा.स. April 05 2023 30822

साथ ही स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 396 है। पंजाब में हर

नर्सों की भारी कमी से जूझ रहा ब्रिटेन।

नर्सों की भारी कमी से जूझ रहा ब्रिटेन।

हे.जा.स. October 30 2021 24602

आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा यानी एनएचएस अस्पतालों में नर्सों के लगभग चालीस हजार पंजी

स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा, पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर ने पिता को थमा दिया बेटी का शव

स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा, पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर ने पिता को थमा दिया बेटी का शव

आरती तिवारी June 27 2023 23373

मैनपुरी में स्वास्थ्य विभाग एक औऱ कारनामा सामने आया है। डिप्टी सीएम ने जांच के आदेश दिए।

Login Panel