देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने किया पांच हजार स्वास्थ्य उपकेंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ।

आजादी के बाद 74 वर्षों तक उत्तर प्रदेश में 20,000 स्वास्थ्य उपकेंद्र थे, जबकि वर्तमान सरकार ने एक दिन में एक साथ 5,000 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का शुभारंभ कर नया इतिहास रचा है।

हुज़ैफ़ा अबरार
December 06 2021 Updated: December 06 2021 23:32
0 28075
मुख्यमंत्री योगी ने किया पांच हजार स्वास्थ्य उपकेंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ। प्रतीकात्मक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अलग अलग जिलों में बनाए गए कुल पांच हजार स्वास्थ्य उपकेंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ किया। उन्होंने पंद्रह बीएसएल-2 प्रयोगशाला और मां नवजात एप (मंत्र) का लोकार्पण करनेके साथ ही मातृ स्वास्थ्य एवं टीकाकरण (Vaccination) सेवाओं में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली एएनएम को प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित भी किया।

साढ़े 4 सालों में योगी सरकार ने किया स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन और स्वास्थ्य (health) की सुरक्षा के प्रति राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। विगत साढ़े चार वर्षों के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उसमें सुधार के अभूतपूर्व व उल्लेखनीय प्रयास किए गए हैं, जिनके बेहतर परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं। पांच हजार नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों, 15 बीएसएल-2 प्रयोगशालाओं और मां नवजात ट्रैकिंग एप (मंत्र) के लोकार्पण से जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

एक दिन में एक साथ 5 हजार स्वास्थ्य सेवाओं का हुआ उद्घाटन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद 74 वर्षों तक उत्तर प्रदेश में 20,000 स्वास्थ्य उपकेंद्र थे, जबकि वर्तमान सरकार ने एक दिन में एक साथ 5,000 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का शुभारंभ कर नया इतिहास रचा है। यह स्वास्थ्य उपकेंद्र स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों और पिछड़े जिलों में जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सक्षम होंगे। सीएम योगी ने आगाह किया कि देश और प्रदेश में कोविड (covid) को नियंत्रित करने में उल्लेखनीय सफलता मिली है, लेकिन कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसका नया वैरिएंट (variant) विश्व के कई देशों में लोगों को प्रभावित कर रहा है। स्वास्थ्य (health) के क्षेत्र में सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख करने के साथ ही उन्होंने नए मंत्र एप की उपयोगिता बताई।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के निर्देश

देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के निर्देश

विशेष संवाददाता June 19 2022 28074

बड़ी संख्या में नमूने भेजने के लिए कहने का उद्देश्य ओमिक्रॉन के मौजूदा सब-वैरिएंट्स पर करीब से नजर र

फ़्रंट ऑफ़ पैक लेबलिंग विषय पर कार्यशाला - स्वस्थ भोजन का चयन उपभोक्ता का अधिकार।

फ़्रंट ऑफ़ पैक लेबलिंग विषय पर कार्यशाला - स्वस्थ भोजन का चयन उपभोक्ता का अधिकार।

हुज़ैफ़ा अबरार April 13 2022 55572

डिब्बाबंद नुकसानदेह खाद्य और पेय पदार्थों के पैकेट पर फ्रंट ऑफ पैक लेबल (FoPL) यानी क‍ि ऊपर की ओर स्

पीएम मोदी ने भारत के सहयोग से फिजी में बने पहले चिल्ड्रन हार्ट अस्पताल का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने भारत के सहयोग से फिजी में बने पहले चिल्ड्रन हार्ट अस्पताल का उद्घाटन किया

एस. के. राणा April 27 2022 46692

पीएम मोदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से फिजी में श्री सत्य साई संजीवनी चिल्ड्रन हार्ट अ

एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने इनोवेशन थिंक टैंक लैब स्थापित की।
कोरोना से निपटने के लिए अश्वगंधा पर अध्ययन करेंगे भारत और ब्रिटेन।

कोरोना से निपटने के लिए अश्वगंधा पर अध्ययन करेंगे भारत और ब्रिटेन।

हे.जा.स. August 02 2021 26179

कोरोना से निपटने के लिए अश्वगंधा पर भारत और ब्रिटेन मिलकर अध्ययन करेंगे। परीक्षण यदि सफलतापूर्वक पूर

मानसिक स्वास्थ्य और तम्बाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम का तमन्ना संस्थान में किया गया आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य और तम्बाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम का तमन्ना संस्थान में किया गया आयोजन

विशेष संवाददाता March 19 2023 28101

तम्बाकू निषेध कार्यक्रम और तमन्ना संस्थान के संयुक्त तत्वावधान को राहवेद परिसर में एक सेमिनार का आयो

अर्थराइटिस पर हेल्थ टॉक व स्वास्थ्य मेला आयोजित

अर्थराइटिस पर हेल्थ टॉक व स्वास्थ्य मेला आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार November 01 2022 37019

खुशी क्लिनिक एन्ड वेलनेस सेण्टर की होम्योपैथिक महिला रोग विशेषज्ञ डॉ विनीता द्विवेदी ने नि:शुल्क परा

यूपी में विचित्र बुखार से 24 घंटे में फिर हुईं 11 मौतें

यूपी में विचित्र बुखार से 24 घंटे में फिर हुईं 11 मौतें

आरती तिवारी January 15 2023 28762

उन्नाव जिलें में विचित्र बुखार से एक और बच्चे की मौत हो गई है। पुरवा तहसील के दलीगढ़ी मोहल्ले में वि

भारतीय सन्दर्भ में समझे इम्यूनिटी को।

भारतीय सन्दर्भ में समझे इम्यूनिटी को।

लेख विभाग February 18 2021 32576

साधारण शब्दों में बीमारी के बल या तीक्ष्णता को रोकने और बीमारी की उत्पत्ति को रोकने वाली क्षमता को र

आयुष चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें - दयाशंकर मिश्र ”दयालु”

आयुष चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें - दयाशंकर मिश्र ”दयालु”

रंजीव ठाकुर April 15 2022 44733

डॉ दयाशंकर मिश्र ”दयालु” ने आज जनपद अमेठी के बेनीपुर में स्थित 50 शैय्या के एकीकृत आयुष चिकित्सालय क

Login Panel