देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

किशोरियों को ब्रेस्ट, सर्वाइकल व ओवेरियन कैंसर के प्रति जागरूक किया 

कार्यक्रम में नीलू त्रिवेदी ने माहवारी के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले कपड़े को गर्भाशय के कैंसर का एक मुख्य कारण बताया। उन्होंने उच्च कोटि के सेनेटरी नैपकिन के इस्तेमाल की सलाह दी।

रंजीव ठाकुर
May 22 2022 Updated: May 22 2022 14:59
0 34494
किशोरियों को ब्रेस्ट, सर्वाइकल व ओवेरियन कैंसर के प्रति जागरूक किया  राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर में किशोरियाँ

लखनऊ। राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर में स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वधान में कानपुर रोड स्थित हीरालाल डिग्री कॉलेज में किशोरियों को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर एकता शर्मा ने किशोरियों को ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर एवं ओवेरियन कैंसर के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि ये कैंसर आज के समय में सबसे अधिक महिलाओं में पाए जाने वाले कैंसर है। उन्होंने इसके प्रति जागरूक करते हुए इसके लक्षण, परीक्षण एवं उपचार के बारे में अवगत कराया।

संस्था की अध्यक्ष नीलू त्रिवेदी ने बताया कि फाउण्डेशन का मिशन ''कैंसर फ़्री इंडिया का उद्देश्य समाज में कैंसर से जूझ रही जिंदगियों को समय रहते उचित इलाज मुहैया कराना है एवं कैंसर को रोकने के लिये कार्य करना है।''
 
कार्यक्रम में नीलू त्रिवेदी ने समाज के निचले तबके में महिलाओं के बीच माहवारी के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले कपड़े को गर्भाशय के कैंसर का एक मुख्य कारण बताया। उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि, अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक हो एवं उच्च कोटि के सेनेटरी नैपकिन का इस्तेमाल करें।

इस अवसर पर कैंसर से जुड़े हुए तमाम तथ्यों को लेकर सवाल भी पूछे गए एवं सही उत्तर देने वाली किशोरियों एवं विद्यालय की शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। संस्था के राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं प्रवक्ता विजय पांडेय ने उपस्थित सभागार में बच्चियों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि पीढ़ी दर पीढ़ी कैंसर के क्षेत्र में जागरूकता लाने की जरूरत है। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में प्राप्त जानकारियों को समाज में फैलाने की अपील की। उन्होंने प्रकृति के नियमों के अनुरूप खान-पान एवं दिनचर्या पर भी प्रकाश डाला। 

कार्यक्रम मे 250 से अधिक छात्राओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड का वितरण स्त्री वेल्फेयर फाऊंडेशन द्वारा किया गया।  

कार्यक्रम में संस्था की प्रदेश अध्यक्ष शशि पांडे, अमित श्रीवास्तव, प्रशांत बहेड़ा, सौम्या सिन्हा, योगिता एवं हीरालाल यादव बालिका महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ए पी सिंह, प्रबंधक अनुराग यादव अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ग्वालियर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिला तो बहू ने ससुर को चादर पर घसीटा, वीडियो वायरल

जीतेंद्र कुमार March 25 2023 29934

ग्वालियर के नवनिर्मित 1000 बिस्तर वाले अस्पताल में एक बुजुर्ग पेशेंट को चादर पर बैठाकर खींचने का वीड

चिकित्सा मंत्री ने अधिकारीयों को एक महीने में सभी जनता क्लिनिक शुरू करने के दिए निर्देश

चिकित्सा मंत्री ने अधिकारीयों को एक महीने में सभी जनता क्लिनिक शुरू करने के दिए निर्देश

जीतेंद्र कुमार October 21 2022 27643

चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को आगामी एक महीने में सभी जनता क्लिन

जायडस वेलनेस का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 4.75 प्रतिशत बढ़कर 137.01 करोड़ रुपये पर

जायडस वेलनेस का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 4.75 प्रतिशत बढ़कर 137.01 करोड़ रुपये पर

विशेष संवाददाता July 30 2022 28191

जायडस वेलनेस का बीती तिमाही में कुल खर्च बढ़कर 558.82 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अ

65 साल से ऊपर की महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी कराने के बाद रेडिएशन से कोई खास फायदा नहीं: शोध 

65 साल से ऊपर की महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी कराने के बाद रेडिएशन से कोई खास फायदा नहीं: शोध 

लेख विभाग February 18 2023 91169

भारत समेत दुनियाभर में स्तन कैंसर महिलाओं में बेहद खतरनाक बीमारी है। इंडियन कैंसर सोसाइटी के मुताबिक

कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ ने फिर चेताया

कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ ने फिर चेताया

एस. के. राणा January 31 2023 31487

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा, "कोविड-19 अंतरराष्ट्रीय चिंता का एक सार्वजनिक स

देश में कोविड-19 के 12,781 नए मामले, 18 की मौत, संक्रमण दर 4% के पार

देश में कोविड-19 के 12,781 नए मामले, 18 की मौत, संक्रमण दर 4% के पार

एस. के. राणा June 20 2022 26105

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 18 औ

डॉक्टरों को मिली सफलता,जटिल सर्जरी कर आनुवंशिक बीमारी से दिलाई निजात

डॉक्टरों को मिली सफलता,जटिल सर्जरी कर आनुवंशिक बीमारी से दिलाई निजात

आरती तिवारी August 04 2023 29715

लोहिया संस्थान में इलाज के लिए आई युवती के हाथ-पैर सामान्य रुप से काम नहीं कर रहे थे। उसे बोलने में

देश में जल्द कोरोना की दो नई ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन  होगी उपलब्ध

देश में जल्द कोरोना की दो नई ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन होगी उपलब्ध

विशेष संवाददाता September 22 2022 26407

कोरोना के खिलाफ जंग में वैक्सीन कारगार साबित हुई है। वहीं अब भारत में जल्द ही दो नई कोरोना वैक्सीन उ

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कैंसर पीड़ित मरीज को पहुंचाया अस्पताल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कैंसर पीड़ित मरीज को पहुंचाया अस्पताल

हे.जा.स. April 06 2023 28299

मंत्री ने निर्देश दिए की मरीज को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराकर उसका निशुल्क इलाज कराएं। इसी बीच मंत

प्रदेश के उच्च वरीयता वाले जनपदों में बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान

प्रदेश के उच्च वरीयता वाले जनपदों में बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान

श्वेता सिंह September 07 2022 33885

सात सितंबर से 15 अक्टूबर तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इससे 12 तरह की जानलेवा बीमारियों से उन

Login Panel