देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

गैर कानूनी तरीके से अंगदान हो ही नहीं सकता है: डॉ वलीउल्ला सिद्दीकी

ट्रांसप्लांट सर्जन अंतिम समय तक नहीं जानते कि किसका अंग प्रत्यारोपण करने वाले हैं। ट्रांसप्लांट सर्जन के हाथ में कभी भी ऊपर नीचे करने की शक्ति नहीं होती है।

रंजीव ठाकुर
May 22 2022 Updated: May 22 2022 04:09
0 39229

लखनऊ। हेल्थ जागरण लगातार आपको अंग प्रत्यारोपण से जुड़े सभी तथ्यों से रुबरु करवा रहा है। अंगदान से जुड़ी लगभग सभी भ्रांतियों को दूर करने के लिए विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों से हमने बातचीत की है। साथ ही अंगदान के नियमों को लेकर भी जन जागरण का प्रयास किया है। इसी कड़ी में हेल्थ जागरण ने अंगदान प्रोत्साहन को लेकर मशहूर लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ (liver transplant specialist) डॉ वलीउल्ला सिद्दीकी, अपोलो अस्पताल से खास बातचीत की।

हेल्थ जागरण - डॉ साहब अंगदान को लेकर तमाम तरीके की मिथ्याएं समाज में फैली हुई है, इनको कैसे दूर किया जा सकता है?
डॉ वलीउल्ला सिद्दीकी - देखिए अंगदान (organ donation) को लेकर तमाम तरीके की भ्रांतियां समाज में हैं जिनको दूर करना बहुत जरूरी है। इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं, सोशल वर्कर्स, समाज सेवी संस्थाओं, स्कूल्स और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना पड़ेगा। जिससे समाज को यह समझाया जा सके कि अंगदान महादान है। इसके साथ ही इस जागरूकता अभियान में मीडिया (media) का बहुत बड़ा रोल है। उन्हें भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए काम करना पड़ेगा। 

इन मिथ्याओं को दूर करने के लिए यह जानना जरूरी है कि लोगों की बॉडी इनटेक्ट रहती है। किसी भी मरीज का गलत तरीके से अंग प्रत्यारोपण (organ transplant) नहीं हो सकता है। ये इसलिए भी सम्भव नहीं है क्योंकि अंगदान के लिए स्टेट और नेशनल कमेटियां होती है। बहुत सारे प्रोसीजर्स होते हैं। तो किसी एक के हाथ में नहीं होता है। डॉक्टर्स या ट्रांसप्लांट सर्जरी (transplant surgery) टीम किसी भी तरह से मरीजों या परिजनों के डायरेक्ट टच में नहीं रहती है। ट्रांसप्लांट सर्जन अंतिम समय तक नहीं जानते कि किसका अंग प्रत्यारोपण करने वाले हैं। ट्रांसप्लांट सर्जन के हाथ में कभी भी ऊपर नीचे करने की शक्ति नहीं होती है। इसमें हमारी मर्जी नहीं होती कि किसका अंग प्रत्यारोपण करें और किसको नहीं करें। बकायदा लिस्ट और कमेटियां तय करती है कि किसको अंग मिलना है और इस काम पर लगातार निगरानी रखी जाती है। इसका रजिस्ट्रेशन बहुत पहले से हो जाता है। अंग प्राप्त करने वाले को भी पता नहीं होता कि किसका अंग उसको मिलने वाला है। 

तो ये मिथ्या धारणाएं समाज से दूर करनी होगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ना पड़ेगा। दक्षिण भारत में अंगदान को लेकर बहुत जागरुकता है। बहुत सारी स्वयं सेवी संस्थाएं इस नोबल कॉज में लडी है। ट्रस्ट (Trusts), फाउण्डेशन्स (foundations), एनजीओज़ (NGOs) आदि को डेडीकेटेड हो कर काम करना पड़ेगा। जब समाज से भ्रांतियां दूर होगी तभी यह पुनीत कार्य सम्भव हो सकेगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लगातार बाल झड़ने के पीछे कहीं ये बीमारी तो नहीं?

लगातार बाल झड़ने के पीछे कहीं ये बीमारी तो नहीं?

सौंदर्या राय February 15 2023 50379

बालों का झड़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया हो सकती है। लेकिन बालों का जरूरत से ज्यादा झरना चिंता का विषय

जानिए क्यों मनाया जाता है

जानिए क्यों मनाया जाता है 'वर्ल्ड अर्थराइटिस डे'

आरती तिवारी October 12 2022 41907

आर्थराइटिस के शिकार लोगों के लिए चलना, दौड़ना और सीढ़ियां चढ़ना काफी कष्टकारक होता है। वैसे तो आर्थर

मेदांता नोएडा में बना रहा एक हजार बिस्तरों वाला हॉस्पिटल

मेदांता नोएडा में बना रहा एक हजार बिस्तरों वाला हॉस्पिटल

आरती तिवारी November 08 2022 28649

प्रसिद्ध चिकित्सक नरेश त्रेहन की कंपनी ग्लोबल हैल्थ 350 करोड़ रुपये के निवेश से नोएडा में एक हजार ब

अमेरिका में टेक्सास प्रांत की सुप्रीम कोर्ट ने क्लीनिक में गर्भपात पर लगायी रोक

अमेरिका में टेक्सास प्रांत की सुप्रीम कोर्ट ने क्लीनिक में गर्भपात पर लगायी रोक

एस. के. राणा July 02 2022 34321

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने रो बनाम वेड मामले से संबंधित फैसले को पलटते हुए गर्भपात कराने के महिलाओं

शोध: पांच गुना तेज होगी जीन एडिटिंग, कैंसर व एचआइवी तथा अनुवांशिक बीमारियों में कारगर

शोध: पांच गुना तेज होगी जीन एडिटिंग, कैंसर व एचआइवी तथा अनुवांशिक बीमारियों में कारगर

विशेष संवाददाता September 01 2022 33543

भोपाल के भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आइसर) ने जीनोम एडिटिंग तकनीक का नया प्रयोग किया

सीएम आरोग्य स्वास्थ्य मेला में लाभान्वित हुए मरीज

सीएम आरोग्य स्वास्थ्य मेला में लाभान्वित हुए मरीज

आरती तिवारी September 26 2022 24716

यूपी के कई जिलों के सभी ग्रामीण व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य

गोरखपुर में कोरोना से दो की मौत, 19 नए संक्रमित।

गोरखपुर में कोरोना से दो की मौत, 19 नए संक्रमित।

हे.जा.स. January 02 2021 21694

20412 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 258 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ डा. सुधाकर प्रसाद पांडेय ने इसकी पुष्टि की।

एलर्जी की समस्या से निजात दिलाती है होमियोपैथी।

एलर्जी की समस्या से निजात दिलाती है होमियोपैथी।

लेख विभाग June 15 2021 31537

एलर्जी किसी व्यक्ति को तब होती है जब उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली को यह विश्वास हो जाता है कि उसने जो चीज

कुपोषण के साथ गंभीर बीमारियों से लड़ रहा बलरामपुर अस्पताल का पोषण पुनर्वास केंद्र

रंजीव ठाकुर September 18 2022 223770

राजधानी में बलरामपुर अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र कुपोषण के खिलाफ जंग में बड़ी भूमिका निभा रहा

लगातार कब्ज़ की समस्या रहने से हो सकती है बवासीर

लगातार कब्ज़ की समस्या रहने से हो सकती है बवासीर

लेख विभाग November 22 2022 25759

पाइल्स यानी बवासीर, जिसे हेमोरॉएड्स भी कहा जाता है। बवासीर होने पर मल द्वार या गुदा में व्यक्ति को स

Login Panel