देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

फेस-ब्राइटनिंग मसाज से चेहरे को दें ख़ूबसूरती

चेहरे की मसाज त्वचा को लिफ्ट और फर्म कर सकती है, जिससे चेहरे का मोटापा और झुर्रियों की उपस्थिति कम हो सकती है । एक अतिरिक्त लाभ के रूप में, एक अच्छी चेहरे की मसाज तनाव को कम करती है।

सौंदर्या राय
July 12 2022 Updated: July 12 2022 13:19
0 31762
फेस-ब्राइटनिंग मसाज से चेहरे को दें ख़ूबसूरती प्रतीकात्मक चित्र

चेहरे की मसाज आपके चेहरे के टिश्यूस में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है, जिसके परिणामस्वरूप आपकी त्वचा दिखने में ब्राइट और यंग हो जाती है । चेहरे की मसाज त्वचा को लिफ्ट और फर्म कर सकती है, जिससे चेहरे का मोटापा और झुर्रियों की उपस्थिति कम हो सकती है । एक अतिरिक्त लाभ के रूप में, एक अच्छी चेहरे की मसाज तनाव को कम करती है, जिससे आप शांति और आरामदायक महसूस करतीं हैं । हर रोज खुद को एक बार मसाज करें, चाहे सुबह या रात में सोने से पहले। (Skin Tightening, Brightening Face Massage)

फेस-ब्राइटनिंग मसाज - Face brightening massage

1. त्वचा को साफ करने के साथ शुरू करें - Start With Cleansing Skin

अपना मसाज करने से पहले चेहरा धोने की प्रक्रिया को पूरा करें । अपने चेहरे को एक सौम्य क्लींजर या ऑयल का प्रयोग करके साफ करें, गुनगुने पानी से भिगोएं, फिर एक तौलिया से चेहरे को सुखाएँ ।

2. चेहरे पर एक पतली ऑयल की लेयर अप्लाई करें - Apply a thin layer of oil on the face

थोड़े से ऑयल के उपयोग से उंगलियों को आपकी त्वचा पर सुचारू रूप से घुमाने में मदद मिलती है। इससे आपका चेहरा चमकदार और ग्लोइंग हो जाता है, जब आप मसाज करते हैं । आप चेहरे के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए ऑयल्स का एक मिश्रण भी उपयोग कर सकते हैं, या ऐसा ऑयल जो आपकी त्वचा के प्रकार के साथ सबसे फिट बैठता है । बादाम, आर्गन, और जोजोबा ऑयल सभी चेहरे के मसाज के लिए बढ़िया हैं, और आपके रोम छिद्र नहीं रोकेगें ।

  • बहुत शुष्क त्वचा के लिए, आर्गन या बादाम का ऑयल चुनें ।
  • मध्यम से तैलीय त्वचा के लिए जोजोबा या जोजोबा और केस्टर ऑयल का मिश्रण चुनें ।
  • अगर आप अपनी त्वचा पर ऑयल का उपयोग करने से घबरा रहे हैं, तो अपने पसंदीदा मॉइस्चराइजर का उपयोग करें ।

       

3.अपने लिम्फ एरिया के मसाज के द्वारा शुरू करें - Start by massaging your lymph area

कई लोगों का मानना है कि विषाक्त पदार्थ चेहरे से लिम्फ नोड्स तक आ जाते हैं, जो आपकी गर्दन के साइड पर कानों के नीचे स्थित हैं । इस क्षेत्र की मसाज करने से ये विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं और आपके चेहरे पर आने से रुक जाते हैं । मसाज के लिए अपनी उंगलियों के टिप्स का उपयोग करके एक मिनट तक सर्कुलर मोशन में अपने लिम्फ एरिया में मसाज करें ।

  • बड़े सर्कल्स ले, अपने कानों के नीचे से नीचे गले तक, फिर ऊपर जबड़े की रेखा तक ।
  • एक फर्म टच लें, मगर बहुत हार्ड मसाज नहीं करें । एक चेहरे की मसाज एक गहरे टिश्यू मसाज से अलग है, क्योंकि आपकी चेहरे की त्वचा अधिक संवेदनशील है ।

 

4. अपने चेहरे के साइड में मसाज करें - Massage the side of your face

उतने ही बड़े सर्कुलर स्ट्रोक्स के साथ, अपने जबड़े के साइड में, मुँह के कोनों के बीच में, नाक के बगल में और चीक बोन्स के ऊपर मसाज करें। त्वचा को ऊपर उठाएं, फिर छोड़ दें; कभी नीचे नहीं धकेलें, इसे करने के बाद सैगिंग हो सकती है । एक मिनट तक करें ।

       

5. माथे की मसाज करें - Massage Forehead

एक बड़े सर्कुलर स्ट्रोक्स के साथ माथे के दोनों ओर एक साथ मसाज करें। कोनों के पास से शुरू करें और धीरे-धीरे माथे के बीच की ओर आ जाएं, फिर वापस जाएं। एक मिनट तक करें ।

       

6. आंख के आसपास मसाज करें - Massage around the eyes

आइब्रो के आर्क पर अपनी उंगलियों को रखें । आंखों के बाहरी कोनों के चारों ओर स्वीप करें, धीरे- धीरे उन्हें आंखों के नीचे ले जाएं, और आखिरी में आंखों के अंदर के कोनों तक ले जाएं । नाक के बगल में और ब्रो लाइन्स के साथ-साथ मसाज करें । एक मिनट तक करें ।[१]

  • आंखों के आसपास मसाज करने से आँखें प्रतिरोधक और तेज़ होती हैं, इससे यह क्षेत्र ब्राइटर और अधिक युवा बनता है।
  • यदि आवश्यक हो तो अपनी आंखों के आसपास की नाजुक त्वचा को उंगलियों से खींचने से रोकने के लिए अतिरिक्त ऑयल का प्रयोग करें ।

     

7. एक बार फिर से प्रत्येक क्षेत्र में वापस जाकर अंत करें - End by going back to each area once again

धीरे से फिर से अपने चेहरे के प्रत्येक भाग की मसाज करके अपने मसाज का अंत करें । आपकी त्वचा चमकदार ताजी और युवा दिखनी चाहिए, जब आपकी मसाज पूरा हो गया हो ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देश में 216.56 करोड़ से अधिक लोगों ने लगवाई वैक्सीन

देश में 216.56 करोड़ से अधिक लोगों ने लगवाई वैक्सीन

विशेष संवाददाता September 18 2022 32800

देश में कोविड-19 के मामले अभी भी सामने आ रही है। वहीं कोरोना से लड़ने में वैक्सीन कारगर साबित हुई है

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर होगा मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर होगा मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान

हुज़ैफ़ा अबरार June 17 2022 29945

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. आर. के. चौधरी का कहना है कि अब ग्रामीण क्षे

अल्जाइमर से बचा सकते हैं ये हेल्दी फूड्स

अल्जाइमर से बचा सकते हैं ये हेल्दी फूड्स

आरती तिवारी September 13 2022 29333

हल्दी एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट्स है। रोजाना भोजन में इसके प्रयोग से या फिर दूध में चुटकी भर इसे लेने स

केजीएमयू और एक्सेस हेल्थ इंटरनेशनल एक साथ करेंगे कैंसर पर अध्ययन

केजीएमयू और एक्सेस हेल्थ इंटरनेशनल एक साथ करेंगे कैंसर पर अध्ययन

रंजीव ठाकुर May 26 2022 36146

कैंसर के इलाज को सुदृढ़ बनाने के बारे में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन किया जाएगा। अध्ययन के परिणाम कैंसर के

बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी शुरू।

बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी शुरू।

हुज़ैफ़ा अबरार July 13 2021 37288

बलरामपुर अस्पताल के प्रवक्ता एसएम त्रिपाठी ने बताया कि सर्जरी, हड्डी, नेत्र रोग विभाग, दांत, यूरोलॉज

डॉ लाल पैथलैब्स का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 75 प्रतिशत पहुंचा।  

डॉ लाल पैथलैब्स का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 75 प्रतिशत पहुंचा।  

हे.जा.स. February 01 2021 18255

कंपनी ने 31 दिसंबर को समाप्त हुए तिमाही तक शुद्ध लाभ में 75 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 95.9 करोड़ रुपय

बढ़ता कोरोना संक्रमण चिंता का कारण।

बढ़ता कोरोना संक्रमण चिंता का कारण।

रंजीव ठाकुर March 20 2021 20439

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 40,953 नए केस सामने आए

कोविड-19 की पहली लहर में भारत में एंटीबायोटिक का दुरुपयोग बढ़ा: अध्ययन

कोविड-19 की पहली लहर में भारत में एंटीबायोटिक का दुरुपयोग बढ़ा: अध्ययन

हे.जा.स. July 03 2021 35225

भारत में कोविड-19 के चरम पर होने यानी जून 2020 से सितंबर 2020 के दौरान वयस्कों को दी गयी एंटीबायोटिक

एक्ने, झाईयों और टैनिंग से छुटकारा दिलाएगा मुल्तानी मिट्टी और दूध से बना ये फेस पैक

एक्ने, झाईयों और टैनिंग से छुटकारा दिलाएगा मुल्तानी मिट्टी और दूध से बना ये फेस पैक

श्वेता सिंह September 07 2022 35347

स्किन व्हाइटिंग में ये फेस पैक काफी कारगर है। ये पैक स्किन की सफाई तो करती ही है बल्कि ये हाइड्रेशन

संक्रमण से करना है अपने आपको सेफ, तो डाइट से इन चीजों को करें दूर

संक्रमण से करना है अपने आपको सेफ, तो डाइट से इन चीजों को करें दूर

लेख विभाग July 09 2023 42521

बारिश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ गया है

Login Panel