देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

परिवार नियोजन सम्बन्धी टेली कन्सल्टेशन दिए जाएं: सीएम योगी

विश्व जनसंख्या दिवस पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झण्डी दिखाकर जनजागरूकता बाइक रैली को रवाना किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्यमंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मयंकेश्वर सिंह मौजूद थे। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा निर्धारित थीम है- परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय, लिखो तरक्की का नया अध्याय।

रंजीव ठाकुर
July 12 2022 Updated: July 12 2022 03:22
0 23266

लखनऊ। विश्व जनसंख्या दिवस पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झण्डी दिखाकर जनजागरूकता बाइक रैली को रवाना किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्यमंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मयंकेश्वर सिंह मौजूद थे। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा निर्धारित थीम है- परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय, लिखो तरक्की का नया अध्याय।

 

जनजागरूकता रैली (public awareness bike rally on World Population Day) शुभारम्भ स्थल पर जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी सर्वे के अनुसार मातृ मृत्यु दर में 30 प्वाइंट का सुधार आया है। शिशु मृत्यु दर (maternal mortality rate) में पांच प्वाइंट का सुधार आया है। सकल प्रजनन दर (Gross Fertility Rate) में तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसमें शहरी क्षेत्र में 1.9 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 2.5 है जिसे आगामी वर्षों में 2.1 तक लाने का लक्ष्य रखा गया है। 

उन्होंने बढ़ती जनसंख्या (growing population) पर चिंता व्यक्त की। कहा कि वर्तमान में जनसंख्या स्थिरीकरण (population stabilization) समाज की आवश्यकता है। हमारी सरकार प्रदेश की जनता को स्वस्थ जीवन प्रदान करने के अपने संकल्प को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रही है ताकि हर वर्ग के नागरिक तक बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ (new health schemes and health services) उपलब्ध कराई जा सकें। प्रदेश सरकार द्वारा जन समुदाय के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बहुत सी नवीन स्वास्थ्य योजनाएँ प्रारम्भ की गयी हैं और महानगरों से लेकर ग्रामीण स्तर पर उपकेन्द्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। परिवार नियोजन कार्यक्रम (family planning program) से जुड़ी विविध योजनाएं भी चलाई जा रही है। 

 

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरूषों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से सास बहू सम्मेलन (Saas Bahu Sammelan) किया जा रहा है। इसी प्रकार परिवार नियोजन में पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए मिस्टर स्मार्ट सम्मेलन (Mr. Smart conference) का आयोजन भी किया जा रहा है। समुदाय में लोगों को परिवार नियोजन के बारे में विशेष मुहिम के तौर पर जागरूक करने, उसकी स्वीकार्यता बढ़ाने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रत्येक महीने की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस (Happy Family Day) का आयोजन किया जा रहा है। 

नवविवाहित दंपति (newly married couple) को परिवार नियोजन के बास्केट ऑफ च्वाइस (basket of choice) साधनों की जानकारी देते हुए शगुन किट का वितरण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार आशाओं द्वारा गृह भ्रमण के माध्यम से लाभार्थियों के घर तक गर्भनिरोधक सामाग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करा रही है।

 

ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (Village Health and Nutrition Day) को जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए परिवार नियोजन सेवाओं को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से टीकाकरण, पोषण एवं परिवार नियोजन (vaccination, nutrition and family planning) विषय पर बल देने के लिए छाया जोड़ते हुए छाया स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (Chhaya Health and Nutrition Day) के रूप में मनाया जा रहा है।

 

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2017 में प्रदेश के 57 जनपदों में मिशन परिवार विकास कार्यक्रम (Mission Parivar Vikas program) की शुरूआत की गयी थी, जिसका विस्तार अब अन्य 18 जनपदों में भी कर दिया गया है। जिससे इन जनपदों के जनमानस को भी लाभ प्रदान होगा तथा बढ़ी क्षतिपूर्ति धनराशि का भी लाभ मिलेगा।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी क्रियाशील एचडब्ल्यूसी पर परिवार नियोजन परामर्श एवं सेवा के साथ टेली कन्सल्टेशन (tele-consultation) की सुविधा का अवलोकन किया एवं सीएचओ से संवाद भी किया। सीएचओ (CHO) से संवाद के दौरान यह अपेक्षा की गयी कि सभी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर (health and wellness centers) पर परिवार नियोजन के साथ-साथ सभी स्वास्थ्य सम्बन्धी टेली कन्सल्टेशन दिए जाएं ताकि समुदाय के लोग लाभान्वित हो सकें। उनके द्वारा चार नवविवाहित दम्पति को शगुन किट का वितरण किया गया।

 

मुख्यमंत्री आवास से आरम्भ हुई जागरूकता रैली में बाइक सवार स्वास्थ्य विभाग (UP health department) के अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। जनजागरूकता रैली का समापन सीएमओ कार्यालय (CMO lucknow) पर हुआ। जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से समापन स्थल पर नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए गए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सीरम इंस्टीट्यूट सितंबर से स्पुतनिक वैक्सीन का उत्पादन शुरू करेगा।

सीरम इंस्टीट्यूट सितंबर से स्पुतनिक वैक्सीन का उत्पादन शुरू करेगा।

हे.जा.स. July 13 2021 38755

आरडीआईएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘एसआईआई के संयंत्रों में स्पुतनिक वैक्सीन के पहले बैच के सितंबर में तै

गर्मियों में ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

गर्मियों में ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

आयशा खातून May 16 2023 51081

गर्मी में पाचन यानी डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं भी अधिक होती हैं। गर्मियों के मौसम में कैसे रखें अपनी

कोविड-19 अपडेट: 24 घंटे में दोगुने हुए कोरोना संक्रमण केस, यूपी के इन जिलों में मास्‍क हुआ जरुरी 

कोविड-19 अपडेट: 24 घंटे में दोगुने हुए कोरोना संक्रमण केस, यूपी के इन जिलों में मास्‍क हुआ जरुरी 

रंजीव ठाकुर April 19 2022 28484

कोविड-19 संक्रमण के आंकड़े देखते हुए हरियाणा और यूपी की सरकारों ने कई जिलों में मास्‍क लगाना अनिवार्

प्रधानमंत्री मोदी ने एम्स में लगवाया कोविड-19 रोधी टीका का पहला डोज़। 

प्रधानमंत्री मोदी ने एम्स में लगवाया कोविड-19 रोधी टीका का पहला डोज़। 

हे.जा.स. March 01 2021 28480

मैं उन सभी लोगों से कोरोना वायरस का टीका लगवाने की अपील करता हूं, जो इसके पात्र हैं। आइए, हम सब मिलक

केजीएमयू में एक और सफल गुर्दा प्रत्यारोपण किया गया

केजीएमयू में एक और सफल गुर्दा प्रत्यारोपण किया गया

आरती तिवारी February 26 2023 62320

एक महिला ने अपने 22 वर्षीय बेटे को अपनी एक किडनी दान कर दी। इससे उसे नया जीवन मिला। किंग जॉर्ज मेडिक

मातृ स्वास्थ्य देखभाल में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार पर डब्लूएचओ ने पांच लेखों की एक विशेष श्रृंखला प्रकाशित की

मातृ स्वास्थ्य देखभाल में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार पर डब्लूएचओ ने पांच लेखों की एक विशेष श्रृंखला प्रकाशित की

हे.जा.स. October 16 2023 240851

पीएलओएस ग्लोबल पब्लिक हेल्थ पत्रिका में पांच लेखों की एक विशेष श्रृंखला प्रकाशित की है, जिसमें प्रसव

देश में घटा कोविड-19 का संक्रमण।  

देश में घटा कोविड-19 का संक्रमण।  

एस. के. राणा May 21 2021 24913

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 2,23,55,440 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं और मरीजों के ठीक होने की

आज एसजीपीजीआई का 27 वां दीक्षांत समारोह

आज एसजीपीजीआई का 27 वां दीक्षांत समारोह

रंजीव ठाकुर October 13 2022 34904

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समारोह की अध्यक्षता करेंगी। मद्रास विश्वविद्यालय के पूर्व कु

स्वास्थ्य, सावधानियां और प्राकृतिक उपाय पर गोष्ठी में चर्चा। 

स्वास्थ्य, सावधानियां और प्राकृतिक उपाय पर गोष्ठी में चर्चा। 

हुज़ैफ़ा अबरार January 14 2021 24191

टूथपेस्ट से ही दांत खराब हो रहे, उसकी जगह नीम का दातून या फिटकरी के पानी से मुंह धोकर पान का पत्ता ख

डार्क चॉकलेट खाने के बहुत हैं फायदे: डायटीशियन आयशा खातून

डार्क चॉकलेट खाने के बहुत हैं फायदे: डायटीशियन आयशा खातून

आयशा खातून March 03 2023 48271

चॉकलेट खाने से तनाव कम होता है और यौन शक्ति भी बढ़ती है और पार्टनर के साथ लाइफ हेल्दी बनी रहती है। द

Login Panel