देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सैफई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र की मौत, माँ ने लगाए आरोप

सैफई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र की संदिग्ध मौत के बाद बहुत सवाल खड़े हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और जाँच के आदेश दे दिए है। मृतक छात्र गोरखपुर का रहने वाला है और उसकी माँ ने हत्या की आशंका जताई है।

रंजीव ठाकुर
August 22 2022 Updated: August 22 2022 01:44
0 29046
सैफई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र की मौत, माँ ने लगाए आरोप प्रतीकात्मक चित्र

इटावा (लखनऊ ब्यूरो)। सैफई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र की संदिग्ध मौत के बाद बहुत सवाल खड़े हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और जाँच के आदेश दे दिए है। मृतक छात्र गोरखपुर का रहने वाला है और उसकी माँ ने हत्या की आशंका जताई है। 

 

सैफई मेडिकल कॉलेज (Saifai Medical College) में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र (MBBS student) हिमांशु गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में परिसर में बने शाक्यमुनि हास्टल के रूम में मौत (suspicious death) हो गई है। हिमांशु की माँ डॉ सरिता ने हत्या की आशंका जताई है। 

 

डॉ सरिता ने कहा कि उनका बेटा इटावा के सैफई पैरामेडिकल कालेज (Saifai Paramedical College) में रहकर एमबीबीएस कर रहा था। वह रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए घर आया था और 16 अगस्त को वह सैफई कालेज पहुंचा था। शनिवार सुबह 10 बजे मेरे बेटे ने मुझसे और अपनी दादी से वीडियो काल पर बात की थी और वह बिल्कुल स्वस्थ था। फिर अचानक कैसे उसकी मौत हो गई। 

 

डॉ सरिता बताती है कि जब मेरे बेटे का शव इटावा मोर्चरी (Etawah mortuary) में पहुंचा तो वहां पर उसके शरीर पर कई जगह घाव और खून लगा हुआ था। इससे साफ है कि मेरे बेटे की हत्या की गई है, जिसे कालेज प्रशासन आत्महत्या (suicide) में बदलने का प्रयास कर रहा है। 

 

सवाल उठाते हुए डॉ सरिता ने कहा कि जिस कमरे में मेरे बेटे का शव मिला, वह पूरी तरीके से साफ सुथरा था और बेडशीट भी फोल्ड कर रखी हुई थी। मेरे बेटे की मौत की जानकारी मुझे देरी से क्यों दी गई। घटना के समय कालेज कैंपस के कैमरे क्यों बंद थे। 

 

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे बेटे की मौत की जांच सीबीआई (CBI) से कराई जाए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा के एसपी और डीएम से इस मामले में 24 घंटे में ही जांच रिपोर्ट भी मांगी है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देश में कोविड-19 संक्रमण के 91,702 नए मामले।

देश में कोविड-19 संक्रमण के 91,702 नए मामले।

एस. के. राणा June 11 2021 24626

देश में 3,403 और लोगों की वायरस के संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,63,079 हो गई। उपचाराधीन

महाराष्ट्र में फिर से पैर पसार रहा कोरोना

महाराष्ट्र में फिर से पैर पसार रहा कोरोना

हे.जा.स. March 23 2023 32594

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 334 नए मामले सामने आए हैं, सिर्फ मुंबई में बुध

एमडीआर-टीबी के मरीज़ 9 से 6 महीने में होंगे ठीक: द लैंसेट

एमडीआर-टीबी के मरीज़ 9 से 6 महीने में होंगे ठीक: द लैंसेट

विशेष संवाददाता November 11 2022 43501

टीबी मरीजों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। वहीं अब एक नई दवा खोज निकाली गई है। जिसमें मरीज को सिर्

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों को बहाल करना होगा: संयुक्त राष्ट्र संघ

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों को बहाल करना होगा: संयुक्त राष्ट्र संघ

हे.जा.स. October 21 2021 25789

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार, क़ानूनी रूप से बाध्यकारी मानवाधिकार सन्धियों, विधिशास्त्र और अन्तरर

सहारा हॉस्पिटल ने कैंसर सर्वाइवर मरीजों का किया सम्मान 

सहारा हॉस्पिटल ने कैंसर सर्वाइवर मरीजों का किया सम्मान 

हुज़ैफ़ा अबरार July 28 2022 77416

एक प्रेजेंटेशन देकर वरिष्ठ कैंसर रोग सर्जन डा. शशांक चौधरी ने कैंसर के बारे में जनमानस को जागरूक किय

बाराबंकी जेल में 26 कैदी मिले HIV संक्रमित

बाराबंकी जेल में 26 कैदी मिले HIV संक्रमित

आरती तिवारी September 06 2022 28833

जिला जेल में 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिलने के बाद जेल प्रशासन और स

सहारा हॉस्पिटल में स्तन से सम्बंधित समस्याओं के परामर्श के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन

सहारा हॉस्पिटल में स्तन से सम्बंधित समस्याओं के परामर्श के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार October 05 2023 100135

डॉ.फरहा अरशद ने बताया कि अगर स्तन सम्बंधी कोई समस्या है तो इलाज कराने से पहले उसकी जांच करानी चाहिए।

पीजीआई में ऑस्टियोपोरोरिस दिवस पर जागरूकता समारोह आयोजित।

पीजीआई में ऑस्टियोपोरोरिस दिवस पर जागरूकता समारोह आयोजित।

हुज़ैफ़ा अबरार October 21 2021 37852

आस्टियोपोरोसिस की बीमारी हड्डियों को कमजोर बना देती है जिससे मामूली झटका व चोट लगने पर कूल्हे, कलाई

केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य के लिए सकल घरेलू उत्पाद का 2.1 प्रतिशत हिस्सेदारी 

केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य के लिए सकल घरेलू उत्पाद का 2.1 प्रतिशत हिस्सेदारी 

एस. के. राणा February 02 2023 27240

बजट की अपेक्षा में विशेषज्ञों को अनुमान था कि सरकार हेल्थ केयर सेक्टर (health care sector) पर खर्च क

केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया बड़ा कदम 

केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया बड़ा कदम 

एस. के. राणा July 29 2022 30667

एक दिसंबर 2023 को या उसके बाद निर्मित या आयातित अथवा पैक किए गए तंबाकू उत्पादों पर स्वास्थ्य चेतावनी

Login Panel