देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कैंसर जागरूकता सप्ताह की हुई शुरुआत

डॉ राममोहन सहाय ने बताया कि आज से जिले के सभी प्रखंडों में कैंसर जागरूकता सप्ताह का व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा। आज से सभी जगह माइकिंग की शरुआत की गयी है ताकि जनमानस तक संदेश पहुँचाया जा सके।

विशेष संवाददाता
November 09 2022 Updated: November 09 2022 16:13
0 30742
कैंसर जागरूकता सप्ताह की हुई शुरुआत प्रतीकात्मक चित्र

नालंदा। जनमानस को कैंसर की विभीषिका से बचाने के लिए कैंसर जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की गयी है। इसी क्रम में सदर अस्पताल परिसर में स्थित गैर संचारी विभाग के कार्यालय में कैंसर जांच शिविर का उद्घाटन किया गया। जांच शिविर का उद्घाटन करते हुए सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि कैंसर से सुरक्षा के लिए जागरूकता एवं व्यसनों से दूरी सबसे कारगर हथियार है।

 

लोगों को कैंसर (cancer) के लक्षणों की पहचान होनी जरूरी है। जिससे वे लक्षण दिखाई देते ही अपनी जांच कराएं और चिकित्सकों (doctors) से संपर्क करें। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. राममोहन सहाय, अन्य स्वास्थ्यकर्मी तथा टाटा मेमोरियल अस्पताल के डॉ. सूर्य, रौशन एवं दो एएनएम (ANM) उपस्थित रहे। सभी जगहों पर जांच शिविर एक सप्ताह तक संचालित होगा।

 

जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. राममोहन सहाय ने बताया कि जिला के हिलसा, राजगीर, सदर अस्पताल, बिहार शरीफ में दो दिवसीय शिविर (camp) संचालित किया जायेगा। पावापुरी अस्पताल (pavapuri hospital) में एक दिवसीय शिविर का संचालन किया जा रहा है। सभी अनुमंडल अस्पतालों के अंदर आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर के दौरान चिह्नित मरीजों को अनुमंडल अस्पतालों में रेफर (refer) किया जायेगा। डॉ. राममोहन सहाय ने बताया कि आज से जिले (district) के सभी प्रखंडों में कैंसर जागरूकता सप्ताह का व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा। आज से सभी जगह माइकिंग की शरुआत की गयी है ताकि जनमानस तक संदेश पहुँचाया जा सके। साथ ही सभी शिविरों में विशेष टीम द्वारा कैंसर की स्क्रीनिंग (screening) और प्रचार-प्रसार की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

शख्स को एक साथ हुआ एड्स, कोरोना और मंकीपॉक्स; शोधकर्ता हुए हैरान

शख्स को एक साथ हुआ एड्स, कोरोना और मंकीपॉक्स; शोधकर्ता हुए हैरान

हे.जा.स. August 25 2022 35726

मरीज़ ने स्पेन की यात्रा की थी। अपनी 5 दिनों की यात्रा के दौरान उसने एक पुरुष के साथ बिना कंडोम के सं

काले पड़ते होंठों का रंग हल्का कैसे करें?

काले पड़ते होंठों का रंग हल्का कैसे करें?

सौंदर्या राय December 14 2021 41325

गहराई तक नमी पहुँचाने के लिए अपने होंठों पर बादाम तेल की मालिश करें। होंठों को नमी देने और भरा-पूरा

दिल्ली में डेंगू के 314 नए केस, 1572 पहुंचा आंकड़ा

दिल्ली में डेंगू के 314 नए केस, 1572 पहुंचा आंकड़ा

एस. के. राणा October 18 2022 24727

राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। बीते एक हफ्ते में डेंगू के 314 नए मामले दर्ज किए गए

शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य में फार्मासिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण: सुनील यादव

शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य में फार्मासिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण: सुनील यादव

हुज़ैफ़ा अबरार September 25 2026 504

शारीरिक मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही पूर्ण स्वास्थ्य की अवधारणा को साकार करता है और इस

Sex related differences in efficacy and safety of antithrombotic therapy in patients with coronary artery disease

Sex related differences in efficacy and safety of antithrombotic therapy in patients with coronary artery disease

British Medical Journal October 02 2025 3957

Antithrombotic therapies in patients with established coronary artery disease provided consistent ef

आयुष्मान भारत योजना में कई ट्रांसप्लांट और नए पैकेज जुड़े, पुराने पैकेज की दरों में हुई बढ़ोतरी

आयुष्मान भारत योजना में कई ट्रांसप्लांट और नए पैकेज जुड़े, पुराने पैकेज की दरों में हुई बढ़ोतरी

रंजीव ठाकुर September 16 2022 30449

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की नयी सूची में सुविधाओं को बढ़ाया गया हैं। लाभार्थियों के

भारत का पहला एलेक्टा इवो मणिपाल हॉस्पिटल बेंगलुरु में स्थापित

भारत का पहला एलेक्टा इवो मणिपाल हॉस्पिटल बेंगलुरु में स्थापित

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2026 728

एडैप्टिव रेडियोथेरेपी को नियमित उपचार में अधिक सुलभ बनाकर यह प्लेटफॉर्म अधिक मरीजों को उनकी जरूरत के

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का जवाब, कोरोना टीके लगवाने से मौत के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का जवाब, कोरोना टीके लगवाने से मौत के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं

विशेष संवाददाता November 29 2022 31115

कोरोना टीकाकरण की वजह से कथित मौतों को लेकर केंद्र सरकार ने कोई जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है।

सुल्तानपुर में स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को मिला नियुक्ति पत्र

सुल्तानपुर में स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को मिला नियुक्ति पत्र

विशेष संवाददाता June 10 2023 31256

मीडिया से रूबरू हुई सांसद मेनका गांधी ने स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को बधाई दी, साथ ही ईमानदारी से कार्

एम्स ने सांसदों के इलाज के लिए जारी एसओपी ली वापस

एम्स ने सांसदों के इलाज के लिए जारी एसओपी ली वापस

एस. के. राणा October 22 2022 28857

राजधानी में स्थित एम्स ने सांसदों के लिए उपचार सुविधाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए जारी की मानक संचा

Login Panel