देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोविड का कहर, फ्रांस में छह साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य

फ्रांस में ओमीक्रोन संक्रमण के दो लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। सरकार मास्क पहनने के लिए बच्चों की उम्र 11 साल से घटाकर छह साल करके स्कूलों को बंद करने से बचने की कोशिश कर रही है।

हे.जा.स.
January 02 2022 Updated: January 02 2022 22:42
0 28650
कोविड का कहर, फ्रांस में छह साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य प्रतीकात्मक

पेरिस (एपी)। फ्रांस में कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी के बीच अधिकारियों ने शनिवार को घोषणा की कि छह साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों को बंद सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना होगा। फ्रांस में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमण के दो लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। अब तक फ्रांस में कोविड-19 से 1,23,000 लोगों की जान गई है।

फ्रांस सरकार मास्क पहनने के लिए बच्चों की उम्र 11 साल से घटाकर छह साल करके स्कूलों को बंद करने से बचने की कोशिश कर रही है। देश में सोमवार से कक्षाएं फिर से शुरू होंगी और छोटे बच्चों को सार्वजनिक परिवहन, खेल परिसरों और पूजा स्थलों में मास्क पहनना होगा। मास्क पहनना अनिवार्य करने संबंधी यह आदेश पेरिस और ल्योन जैसे शहरों तक बढ़ा दिया गया है। यहां हाल में घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।

नए साल के पहले दिन फ्रांस में संक्रमण के 219,126 नए मामले सामने आए, जो 2021 के अंतिम दिन 232,200 के दैनिक मामलों से थोड़ा कम है।

फ्रांस सरकार तेजी से फैलने वाले ओमीक्रोन स्वरूप से आई महामारी की पांचवीं लहर को अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाए बिना काबू करने का प्रयास कर रही है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पिछले दशक में स्ट्रोक और हार्ट अटैक के मामलों में 100% वृद्धि हुई: डॉ लोकेंद्र गुप्ता

पिछले दशक में स्ट्रोक और हार्ट अटैक के मामलों में 100% वृद्धि हुई: डॉ लोकेंद्र गुप्ता

रंजीव ठाकुर May 28 2022 45035

डॉ लोकेन्द्र ने बताया कि 85% मृत्यु स्ट्रोक के कारण लोअर इनकम ग्रुप वाली कन्ट्रीज में होती है। इंडिय

जायडस कैडिला को मधुमेह की दवा के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली।

जायडस कैडिला को मधुमेह की दवा के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली।

हे.जा.स. September 07 2021 43502

कंपनी ने 31 अक्टूबर, 2020 को अमेरिकी नियामक के पास नयी दवा के लिए आवदेन (एनडीए) दिया था, जिसमें यह म

सर्दी के मौसम में ब्रोंकाइटिस से बचने के उपाय।

सर्दी के मौसम में ब्रोंकाइटिस से बचने के उपाय।

लेख विभाग November 15 2021 22018

ठंड के मौसम में लंबे समय तक खांसी के साथ बलगम आना ब्रोंकाइटिस हो सकता है।

Oxygen administration during surgery and postoperative organ injury: observational cohort study

Oxygen administration during surgery and postoperative organ injury: observational cohort study

British Medical Journal March 03 2023 55291

Increased supraphysiological oxygen administration during surgery was associated with a higher incid

तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन का XXB सब-वैरिएंट, महाराष्ट्र में 18 केस

तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन का XXB सब-वैरिएंट, महाराष्ट्र में 18 केस

विशेष संवाददाता October 21 2022 27693

कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट भी सामने आए हैं. अक्टूबर महीने में 1 से 15 त

प्रधानमंत्री मोदी ने फार्मा शिखर सम्मेलन का किया उदघाटन भारत को बताया विश्व की फार्मेसी।

प्रधानमंत्री मोदी ने फार्मा शिखर सम्मेलन का किया उदघाटन भारत को बताया विश्व की फार्मेसी।

एस. के. राणा November 19 2021 29459

भारत ने इस वर्ष लगभग 100 देशों को COVID टीकों की 65 मिलियन से अधिक खुराक का निर्यात किया है और कोरोन

देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, हर दिन 35 फीसदी का हो रहा इज़ाफ़ा, हालात हुए गंभीर

देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, हर दिन 35 फीसदी का हो रहा इज़ाफ़ा, हालात हुए गंभीर

एस. के. राणा January 02 2022 35991

नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों ने भी रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। पूरे देश की बात करें तो यहां पर ओमि

मंकीपॉक्स वायरस से दिमाग को खतरा

मंकीपॉक्स वायरस से दिमाग को खतरा

विशेष संवाददाता September 13 2022 47174

मंकीपॉक्स वायरस से दिमाग को भी खतरा होता है। मंकीपॉक्स पर हुई अन्य स्टडीज के डेटा का आकलन भी किया ग

कोरोना महामारी के दौरान सख्त पाबंदियों से लोगों का मानसिक स्वास्थ्य हुआ खराब 

कोरोना महामारी के दौरान सख्त पाबंदियों से लोगों का मानसिक स्वास्थ्य हुआ खराब 

हे.जा.स. April 28 2022 38460

कनाडा में किये गए इस अध्ययन में देशों को दो श्रेणियों में बांटा गया। पहली श्रेणी में उन देशों को रखा

कोरोना पर पीएम मोदी ने किया मंथन

कोरोना पर पीएम मोदी ने किया मंथन

एस. के. राणा December 23 2022 31067

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में कोरोना की स्थिति को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक समीक्षा बैठक की।

Login Panel