देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

स्विमिंग से पूरा शरीर आकर्षक और सुन्दर बन जाता है, आईये जानते हैं कैसे?

स्विमिंग से पूरा शरीर एक आकर्षक शेप में तो आ ही जाता है, साथ-साथ स्किन में ग्लो भी आ जाता है। हम आपको बतातें हैं, कैसे?

सौंदर्या राय
March 09 2022 Updated: March 10 2022 03:28
0 30169
स्विमिंग से पूरा शरीर आकर्षक और सुन्दर बन जाता है, आईये जानते हैं कैसे? प्रतीकात्मक

अपने पूरे शरीर को सुन्दर बनाने के लिए आप क्या क्या नही करती हैं। क्या आपने अपनी सुंदरता और आकर्षण बढ़ाने के लिए स्विमिंग के बारे में सोचीं हैं? स्विमिंग से पूरा शरीर एक आकर्षक शेप में तो आ ही जाता है, साथ-साथ स्किन में ग्लो भी आ जाता है। हम आपको बतातें हैं, कैसे?

पूरे शरीर की होती है एक्सरसाइज- 

स्विमिंग करते वक्त जब पूरे शरीर की ताक़त का इस्तेमाल होता है, तो उसे एक अच्छा वर्कआउट माना जाता है। अगर आपको एक ऐसा व्यायाम पसंद है जिसमें पूरे शरीर का उपयोग होता है तो यकीन मानिए स्विमिंग से बेहतर व्यायाम और दूसरा कोई नहीं है। इससे आपकी बॉडी परफेक्ट शपेमें आने लगती है।

मोटापा कम करता है- 

रोज़ाना स्विमिंग करने से मोटापा भी नियंत्रित होता है। स्विमिंग करने से शरीर की कैलोरिज बर्न होती है जिससे मोटापा कम होने लगता है। एक स्टडी के मुताबिक रोज़ 30 मिनट तक तैरने से शऱीर से करीब 440 कैलोरी कम हो जाती है। फैट बर्न होने से आपके एक एक अंग में निखार आ जाता है।

शरीर लचीला बनता है- 

रोज़ स्विमिंग करने से शरीर में लचीलापन आता है जो आपके स्वास्थ्य और सुंदरता की दृष्टि से बेहद अच्छा माना जाता है। लचीलापन आने से शरीर के अंग-अंग अपने आप शेप में आने लागतें हैं और आपकी खूबसूरती में निखार आ जाता है।

मानसिक तनाव से मुक्ति - 

स्विमिंग करने से आपका मानसिक तनाव कम होता है। अगर आप अपनी निजी ज़िंदगी या ऑफिस को लेकर तनावग्रस्त हैं तो फिर स्विमिंग पूल पर जाकर स्विमिंग करना ना भूलें। तनाव घटने के साथ-साथ चेहरा खिल जाता है और हर कोई आपके चेहरे की सुंदरता को देखना चाहता है।

बढ़ाती है स्टेमिना-

स्विमिंग एक कार्डियो वेस्कुलर एक्सरसाइज है। अगर आप रोजाना या फिर हफ्ते में 4 से 5 दिन भी स्विमिंग करते हैं तो ये आपके स्टेमिना को बढ़ाने में आपकी मदद करता है। आपका शरीर स्वस्थ रहने लगता है। पूरे शरीर की स्किन में गलो आ जाती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सिर्फ सर्दी से नहीं इन 5 अनजान रीज़न्स से फटते हैं आपके होंठ

सिर्फ सर्दी से नहीं इन 5 अनजान रीज़न्स से फटते हैं आपके होंठ

सौंदर्या राय January 29 2023 39532

अगर आप इनका अच्छे से ख्याल नहीं रखेंगे तो गर्मियों में भी होंठों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ स

लखनऊ के कैंसर संस्थान को मुम्बई के टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल का मिला साथ
जीएसवीएम में स्पीच थेरेपी सेंटर बंद

जीएसवीएम में स्पीच थेरेपी सेंटर बंद

श्वेता सिंह October 23 2022 40038

जीएसवीएएम मेडिकल कॉलेज में 1982 में स्पीच थेरेपी सेंटर खोला गया था। 40 साल से ये संस्था हकलाने वाले

ब्लैक फंगस के प्रसार को रोकने के लिए प्रदेश सरकार बना रही रणनीति।

ब्लैक फंगस के प्रसार को रोकने के लिए प्रदेश सरकार बना रही रणनीति।

हुज़ैफ़ा अबरार May 14 2021 30356

प्रयास है कि यह कम से कम मरीजों को प्रभावित करें। इलाज और जांच के साथ ही प्रभावित हो चुके मरीजों को

हाथों को सुन्दर बनाने के लिए खुद करें मेनीक्योर।

हाथों को सुन्दर बनाने के लिए खुद करें मेनीक्योर।

सौंदर्या राय October 27 2021 30004

पैराफिन मैनीक्योर सबसे अच्छा तरीका है। ये एक तरह का स्पा ट्रीटमेंट है। इसके बाद आपको हाथ बहुत ज्यादा

मत भूलो जरूरी प्रोटोकाल, मंकीपॉक्स के साथ बढ़ रही कोरोना की चाल: डॉ सूर्यकांत

मत भूलो जरूरी प्रोटोकाल, मंकीपॉक्स के साथ बढ़ रही कोरोना की चाल: डॉ सूर्यकांत

रंजीव ठाकुर August 08 2022 32977

डॉ सूर्यकांत का कहना है कि मंकीपॉक्स चेचक से मेल खाता हुआ कम गंभीर लक्षण वाला एक वायरल रोग है। हालाँ

पुरुषों की तुलना में महिलाएं काम का तनाव ज़्यादा महसूस करती हैं

पुरुषों की तुलना में महिलाएं काम का तनाव ज़्यादा महसूस करती हैं

एस. के. राणा October 14 2022 29067

दुनिया भर में युवा व्यस्क मेंटल वैलनैस पर ध्यान देते हुए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना चाहते हैं। जहा

चिंता, घबराहट और तनाव  की समस्या बन सकती है गंभीर

चिंता, घबराहट और तनाव की समस्या बन सकती है गंभीर

लेख विभाग October 08 2022 27773

वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ रही मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने और इस बारे में लोगों क

कोरोना का साया, सिविल अस्पताल में शुरू हुई आरटीपीसीआर जांच

कोरोना का साया, सिविल अस्पताल में शुरू हुई आरटीपीसीआर जांच

आरती तिवारी April 24 2023 27635

यूपी में कोरोना से संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की रफ्तार अब तेज हो गई है। बीते 24 घंटे में 567 न

इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीमार, गंदगी का है अम्बार।  

इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीमार, गंदगी का है अम्बार।  

हुज़ैफ़ा अबरार March 02 2021 45657

यह सच है हमारे यहां डाक्टर की कमी है। इसको लेकर हमने सीएमओ साहब को सूचित कर दिया है देखिए कब तक यहां

Login Panel