देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

सुई रहित कोविड-19 वैक्सीन जाइकोव-डी की सप्लाई शुरू

दवा कंपनी जाइडस कैडिला ने केंद्र सरकार को अपनी सुई रहित कोविड-19 वैक्सीन की सप्लाई शुरू कर दी है। इसे 12 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को दिए जाने की अनुमति पहले ही दी जा चुकी है।

एस. के. राणा
February 03 2022 Updated: February 04 2022 01:06
0 36405
सुई रहित कोविड-19 वैक्सीन जाइकोव-डी की सप्लाई शुरू प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। दवा कंपनी जाइडस कैडिला ने केंद्र सरकार को अपनी सुई रहित कोविड-19 वैक्सीन की सप्लाई शुरू कर दी है। इसे 12 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को दिए जाने की अनुमति पहले ही दी जा चुकी है।

जाइकोव-डी नाम की जाइडस कैडिला की यह वैक्सीन एक प्लाज्मिड डीएनए वैक्सीन (Plasmic DNA Vaccine) है। इसे इस तरह की दुनिया की पहली वैक्सीन बताया जा रहा है। इसे जाइडस कैडिला ने भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के साथ मिल कर विक्सित किया है। इसकी तीन खुराकें लेनी पड़ती हैं जिन्हें ट्रोपिस नाम के एक सुई रहित तरीके के जरिए त्वचा में डाला जाता है।

कंपनी का दावा है कि यह प्रक्रिया दर्द रहित होती है। भारत सरकार ने कहा है कि यह टीका जिस तकनीक पर काम करता है उसके इस्तेमाल से इसे वायरस के म्यूटेट हो कर आने वाले नए नए वेरिएंटों के हिसाब से बदला जा सकता है। क्लीनिकल ट्रायल में इसकी गुणकारिता 66.6 प्रतिशत पाई गई।

कंपनी ने बताया कि पहली खुराक के बाद दूसरी 28वें दिन और तीसरी 56वें दिन लेनी होती है। एक खुराक की कीमत 265 रुपए है और सुई रहित उपकरण की कीमत 93 रुपए है। केंद्र सरकार इसे 358 रुपए प्रति खुराक की दर पर खरीद रही है। इस वैक्सीन को छह महीने पहले ही केंद्र सरकार के नियामक से आपात इस्तेमाल की अनुमति मिल गई थी। कंपनी को इसे दिसंबर से ही सरकार को सप्लाई कर देना शुरू करना तय था लेकिन इसमें देर हो गई।

कंपनी का कहना है कि उपकरण में और उसे बनाने के लिए अहमदाबाद में बने नए संयंत्र में कुछ समस्याएं आ गई थीं जिसके कारण यह देर हुई। सरकार ने फिलहाल इस की एक करोड़ खुराकों का ऑर्डर दिया है। इसी के साथ भारत में कोविड-19 के खिलाफ अब चार टीके उपलब्ध हो जाएंगे, जिनमें जाइकोव डी के अलावा कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पुतनिक वी शामिल हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पटना में स्कूली छात्रा द्वारा मुफ्त सैनिटरी पैड की माँग पर गुस्साई आईएएस ने पाकिस्तान जाने की सलाह दी

पटना में स्कूली छात्रा द्वारा मुफ्त सैनिटरी पैड की माँग पर गुस्साई आईएएस ने पाकिस्तान जाने की सलाह दी

विशेष संवाददाता October 02 2022 45157

बिहार सरकार ने 2015 में लड़कियों को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा ड्रॉप आउट को कम कर

रोबोटिक सर्जरी: बहुत ही सुरक्षित और नपी तुली सर्जरी होती है - डॉ रिची खंडेलवाल

एस. के. राणा January 13 2026 5117

सभी की यह धारणा रहती है कि रोबोटिक सर्जरी कौन करता है? रोबोट या सर्जन? तो इस प्रश्न का सही उत्तर है

9 अप्रैल को आयोजित होगी ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा

9 अप्रैल को आयोजित होगी ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा

अखण्ड प्रताप सिंह March 11 2022 34905

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा का आय

यथार्थ हॉस्पिटल ने वॉकथॉन का आयोजन कर मनाया वर्ल्ड हार्ट डे, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने दिखाई हरी झंडी

यथार्थ हॉस्पिटल ने वॉकथॉन का आयोजन कर मनाया वर्ल्ड हार्ट डे, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने दिखाई हरी झंडी

हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2025 8870

दिल्लीवासियों के लिए कार्डियोलॉजी सेवाओं में एक बड़ा कदम साबित होने वाली फिलिप्स अजुरियन कार्डियक कै

भारत में क्यों कम हुआ ओमिक्रॉन का घातक असर?

भारत में क्यों कम हुआ ओमिक्रॉन का घातक असर?

हे.जा.स. February 10 2022 30717

अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के मुकाबले भारत में ओमीक्रॉन से ज्यादा असर नहीं पड़ा। भारत के लोगों मे

कोविड शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे सभी विधाओं के फार्मेसिस्ट। 

कोविड शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे सभी विधाओं के फार्मेसिस्ट। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 30 2021 27881

फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि प्रदेश मे सभी विधाओं के लगभग 40 कोरोना योद्धाओं ने ड्यूटी

असफलता से ना हो निराश, जानिए ये मूल मंत्र हो जाएंगे सफल

असफलता से ना हो निराश, जानिए ये मूल मंत्र हो जाएंगे सफल

अखण्ड प्रताप सिंह July 08 2023 167097

आपको असफलता से निराश नहीं होना है। आप अपनी गलतियों से सीखिएं और कोशिश करिए कि कहां चूक हुई है, क्यों

एचआईवी और टीबी की टेस्टिंग में आई कमी: डब्ल्यूएचओ

एचआईवी और टीबी की टेस्टिंग में आई कमी: डब्ल्यूएचओ

एस. के. राणा December 17 2022 32877

विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर डॉ टेड्रोस घेब्रेयसस ने सूचित किया कि HIV, मलेरिया और टीबी के खि

मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों का कोरोना टेस्ट और टीका लगाए सरकार: सुप्रीम कोर्ट 

मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों का कोरोना टेस्ट और टीका लगाए सरकार: सुप्रीम कोर्ट 

एस. के. राणा July 06 2021 26738

उच्चतम न्यायालय अधिवक्ता गौरव बंसल द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी कि लगभग 10,000 लोग जो छ

अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन का वार्षिक सम्मेलन परमार्थ आश्रम ऋषिकेश में आयोजित 

अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन का वार्षिक सम्मेलन परमार्थ आश्रम ऋषिकेश में आयोजित 

विशेष संवाददाता June 29 2022 47161

भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति यथा आयुर्वेद, नैचरोपैथी, योग, ध्यान, शाकाहार युक्त जीवन पद्धति, परिवा

Login Panel