देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

इस शिविर में राजधानी के चार बड़े डॉक्टरों ने लोगों का हेल्थ चेकअप किया। मेडिकल कैम्प में आए लखनऊ के मशहूर डायबिटीज़ विशेषज्ञ केएल मिश्र ने कहा कि हमने अपनी जीवनचर्या बिगाड़ ली है। ख़ुद को समय देना बंद कर दिया है। कुछ भी, कभी भी खाते-पीते हैं और योग-व्यायाम के नाम पर शून्य हो चुके हैं।

श्वेता सिंह
October 04 2022 Updated: October 04 2022 20:14
0 31871
लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मानस गार्डन में लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में राजधानी के चार बड़े डॉक्टरों ने लोगों का हेल्थ चेकअप किया।

 

मेडिकल कैम्प में आए लखनऊ के मशहूर डायबिटीज़ (diabetes) विशेषज्ञ केएल मिश्र ने कहा कि हमने अपनी जीवनचर्या (lifestyle) बिगाड़ ली है। ख़ुद को समय देना बंद कर दिया है। कुछ भी, कभी भी खाते-पीते हैं और योग-व्यायाम के नाम पर शून्य हो चुके हैं। ऊपर से बीमारी देखकर गूगल करते हैं और दवा व डाइट उसी के अनुसार कर लिए हैं। इसलिए यदि आप गूगल (Google) देखकर अपने सेहत का ख़्याल रख रहे हैं तो सावधान, नहीं तो आपको आने वाले दिनों में बड़ी बीमारी (Disease) का सामना करना पड़ सकता है।

 

जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नृपेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों (children) को छह माह के बाद ही अन्न खिलाना चाहिए। साथ ही यह ख़्याल रखना होगा कि उन्हें किसी भी हालत में नमक न दिया जाए। डॉ. सिंह के अनुसार बच्चों के शरीर में छह माह के बाद ही टेस्ट सेल बनने शुरू होते हैं, वो भी मीठे वाला। इसलिए बच्चों को एक साल के बाद ही नमकीन भोजन दिया जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों का ग्रोथ (growth) चूँकि छह माह में दोगुना हो जाता है, इसलिए हर माह माता-पिता को किसी अच्छे जानकार चिकित्सक (doctor) को दिखा लेना चाहिए।

अच्छा डॉक्टर केवल वजन मापकर बच्चे के विकास की रफ़्तार जान लेगा। इसके अलावा उन्होंने बच्चों में होने वाले बुख़ार को लेकर भी फैली भ्रांतियों को ख़त्म किया। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे को 100 डिग्री से ज़्यादा बुख़ार (fever) है तो तत्काल उसके सभी कपड़े उतार दिए जाएँ और उसे नार्मल पानी से पोंछ दिया जाए। यदि बच्चे का बुख़ार 15 मिनट में नहीं उतरा तो उसे झटके की बीमारी हो सकती है, जो बच्चे में पाँच साल से लेकर 19 साल तक दिखाई पड़ सकता है।

 

कैम्प में आए दिग्गज आर्थोपेडिक (orthopaedic) सर्जन डॉ. सौरभ सिंह ने गठिया और जोड़ रोग पर अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि अब लोग घुटने का प्रत्यारोपण कराकर इस बीमारी से निजात पा सकते हैं। लेकिन लोग सही बात बताते नहीं है और बीमारी के साथ रहने लगते हैं। उन्होंने कहा कि क्वालिटी लाइफ़ स्टाइल के लिए नी-रीप्लेसमेंट (घुटना प्रत्यारोपण) उचित सलाह है। साथ ही उन्होंने बताया कि साथ ही हमें अपने खान-पान पर उचित ध्यान देना पड़ेगा। आजकल हमारा क्लाइमेट (climate) ऐसा है कि आठ महीने धूप होती है, उसके बाद भी लोगों में विटामिन-डी की कमी देखने को मिल रही है। इसलिए यदि शरीर में कहीं भी ज़्यादा दर्द हो तो ज़रूर किसी चिकित्सक की सलाह लें।

 

वहीं न्यूरो (neuro) साइक्रेटिस्ट डॉ. विजित जायसवाल ने बढ़ते डिप्रेशन पर अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मनुष्य को छह से सात घंटे की स्वस्थ नींद ज़रूर लेनी चाहिए। इसके लिए ज़रूरी है कि सोने से आधे घंटे पहले टीवी, मोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक (electronic) डिवाइस से ख़ुद को दूर कर लें। साथ ही उन्होंने सामान्य स्थितियों में चिंता और तनाव जिंदगी के आम हिस्से के रूप में जाना जाता है लेकिन अगर यह बार-बार और लंबे समय तक रहता है तो इससे दिनचर्या की सामान्य गतिविधियां प्रभावित होती हैं।

 

इस मौक़े पर मानस गार्डन सोसायटी के अध्यक्ष एवं न्यायमूर्ति चंद्रमोहन चौबे, सचिव एवं कर विशेषज्ञ दिनेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष रविंद्र प्रजापति, संरक्षक एवं न्यायमूर्ति अमरजीत त्रिपाठी के साथ-साथ अवनीश तिवारी, चंचल सिंह, प्रगति सिंह, टीएन चौबे, अभिषेक सिंह, अजय सिंह, गोविंद पांडेय, अशोक पांडेय, भौमेन्द्र शुक्ला समेत कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

60 गायों की मौत मामले पर त्यागपत्र देने वाले 6 पशु चिकित्सकों की गई नौकरी

60 गायों की मौत मामले पर त्यागपत्र देने वाले 6 पशु चिकित्सकों की गई नौकरी

श्वेता सिंह September 14 2022 35548

पशु चिकित्सक संघ ने अल्टीमेटम दिया है कि एलएसडी टीकाकरण का बहिष्कार करेंगे और प्रदेश भर के चिकित्सक

उज्बेकिस्तान में कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत

उज्बेकिस्तान में कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत

हे.जा.स. December 29 2022 40686

उज्बेकिस्तान की सरकार ने 18 बच्चों की मौत के लिए भारत की एक दवा कंपनी को जिम्मेदार ठहराया है।

भारत की कफ सिरप कंपनी के खिलाफ डब्ल्यूएचओ ने जारी किया अलर्ट

भारत की कफ सिरप कंपनी के खिलाफ डब्ल्यूएचओ ने जारी किया अलर्ट

विशेष संवाददाता October 06 2022 37200

WHO ने अपनी मेडिकल प्रोडक्ट रिपोर्ट में कहा है कि प्रयोगशाला में हुई जांच के दौरान मेडेन फार्मास्यूट

चीन में पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्रों की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

चीन में पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्रों की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

हे.जा.स. February 10 2022 31113

चीन के निंगबो विश्वविद्यालय में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले 147 याचिकाकर्ता छात्रों ने अदालत को बताया

कोरोना का क़हर का प्रकृति पर प्रभाव.

कोरोना का क़हर का प्रकृति पर प्रभाव.

सम्पादकीय विभाग January 19 2021 27972

आज हम मेडिकल साइंस के लिहाज़ से भी काफ़ी आगे बढ़ चुके हैं. लिहाज़ा उम्मीद यही है कि नए कोरोना वायरस

मॉकड्रिल के दौरान बलरामपुर अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा

मॉकड्रिल के दौरान बलरामपुर अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा

आरती तिवारी December 28 2022 39316

डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक मॉकड्रिल के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने लखनऊ

ह्रदयरोग संस्थान कानपुर में पैरामेडिकल छात्रों को बाटें गए टेबलेट

आरती तिवारी August 31 2022 29386

हृदय रोग संस्थान में मंगलवार को पैरामेडिकल छात्रों को सम्मानित किया गया। 61 छात्रों को टेबलेट देकर स

देहरादून के 2 स्कूलों में 42 बच्चे वायरल फीवर से हुए बीमार

देहरादून के 2 स्कूलों में 42 बच्चे वायरल फीवर से हुए बीमार

विशेष संवाददाता February 09 2023 30400

अल्मोड़ा सोमेश्वर क्षेत्र के 2 स्कूलों में 42 बच्चों के वायरल से ग्रसित होने की खबर सामने आ रही है।

पूर्ण वैक्सीनेशन के बावजूद अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस कोरोना पॉजीटिव

पूर्ण वैक्सीनेशन के बावजूद अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस कोरोना पॉजीटिव

हे.जा.स. April 27 2022 22171

अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) कोरोना पॉजीटिव हो गई हैं। व्हाइट हाउस ने मंगलवार

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, कोरोना काल में भी नहीं थमी रफ़्तार।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, कोरोना काल में भी नहीं थमी रफ़्तार।

हुज़ैफ़ा अबरार March 04 2021 27683

​योजना से सम्बंधित कोई भी जानकारी फोन पर नहीं मांगी जाती, जैसे- आधार कार्ड नम्बर, सीवीवी या ओटीपी नं

Login Panel