देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

स्वास्थ्य विषमताओं के कारण अनेक विकलांगजन की समय से पहले ही मौत हो जाती है: विश्व स्वास्थ्य संगठन

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को प्रकाशित ‘Global report on health equity for persons with disabilities’ रिपोर्ट में चिंता जताई है कि व्यवस्थागत और निरन्तर व्याप्त स्वास्थ्य विषमताओं के कारण, अनेक विकलांगजन की समय से पहले ही मौत हो जाती है।

हे.जा.स.
December 04 2022 Updated: December 04 2022 03:20
0 27459
स्वास्थ्य विषमताओं के कारण अनेक विकलांगजन की समय से पहले ही मौत हो जाती है: विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रतीकात्मक चित्र

जेनेवा। विकलांगता की अवस्था में जीवन गुज़ार रहे लोगों के लिये उनकी समय से पूर्व मृत्यु होने या फिर उनके बीमार पड़ने का जोखिम, समाज के अन्य वर्गों की तुलना में अधिक होता है। अन्तरराष्ट्रीय विकलांगजन दिवस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा जारी एक नई रिपोर्ट में उक्त चिंता व्यक्त किया गया है। 


विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को प्रकाशित ‘Global report on health equity for persons with disabilities’ रिपोर्ट में चिंता जताई है कि व्यवस्थागत और निरन्तर व्याप्त स्वास्थ्य विषमताओं के कारण, अनेक विकलांगजन की समय से पहले ही मौत हो जाती है। विकलांगता के बिना जीवन गुज़ारने वाले लोगों की तुलना में, विकलांगजन की 20 वर्ष पहले तक मौत हो सकती है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि विकलांगजन के अनेक ऐसी बीमारियों से पीड़ित होने का भी जोखिम अधिक होता है, जो कि लम्बे समय तक उनको परेशान करती हैं। इनमें दमा (asthma), मानसिक अवसाद (mental depression), मधुमेह (diabetes), मोटापा (obesity), मौखिक बीमारियाँ (oral diseases) समेत अन्य रोग हैं। 


यूएन एजेंसी के अनुसार स्वास्थ्य में मौजूदा भिन्नताओं को स्वास्थ्य अवस्था या फिर असमर्थता से नहीं, केवल उन अनुचित, अन्यायपूर्ण कारकों से ही समझाया जा सकता है, जिनकी रोकथाम सम्भव है। ‘अन्तरराष्ट्रीय विकलांगजन दिवस’ (International Day of Persons with Disabilities) से पहले जारी की गई यह रिपोर्ट बताती है कि विश्व भर में, अक्षमताओं के साथ रहने वाले लोगों की संख्या बढ़कर एक अरब 30 करोड़ तक पहुँच गई है। 


विकलांगजन का यह विशाल आँकड़ा, उनके लिये समाज के सभी आयामों में पूर्ण व कारगर भागेदारी की अहमियत को रेखांकित करता है। इस क्रम में, स्वास्थ्य सैक्टर में समावेशन, सुलभता और ग़ैर-भेदभाव के सिद्धान्तों का ध्यान रखा जाना होगा.


स्वास्थ्य क्षेत्र में विषमताएँ - Disparities in the health sector
रिपोर्ट में स्वास्थ्य प्रणालियों में अनुचित, अन्यायपूर्ण और विषमता को बढ़ावा देने वाली परिस्थितियों से निपटने के लिये तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया गया है। 


विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने क्षोभ प्रकट करते हुए कहा, “स्वास्थ्य प्रणालियाँ, विकलांगता का सामना करने वाले लोगों की चुनौतियों को दूर करने के लिये होनी चाहिएँ, उन्हें बढ़ाने के लिये नहीं।” स्वास्थ्य प्रणालियों में विकलांगजन को निम्न प्रकार के रवैयों व बर्ताव का सामना करना पड़ सकता है। 


रिपोर्ट के अनुसार 80 फ़ीसदी विकलांगजन निम्न- और मध्यम-आय वाले देशों में रहते हैं, जहाँ स्वास्थ्य सेवाएँ सीमित हैं, और इस वजह से स्वास्थ्य विषमताओं को दूर कर पाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने ज़ोर देकर कहा है कि स्वास्थ्य सैक्टर में विकलांगजन के समावेशन को बढ़ावा देना किफ़ायती साबित होता है। 


संगठन के अनुसार विकलांगता-समावेशी, ग़ैर-संचारी रोग (non-communicable disease) रोकथाम व देखभाल प्रयासों में हर एक डॉलर के निवेश से क़रीब 10 डॉलर तक का लाभ हो सकता है। विकलांगजन को अपने जीवन के लगभग हर पहलू में अक्सर चुनौतियों व मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 


लक्षित व व्यापक कार्रवाई - Targeted and comprehensive action
रिपोर्ट में सरकारों के लिये ऐसे 40 उपाय सुझाए गए हैं, जिन्हें स्वास्थ्य सैक्टर (health sector) में बेहतरी लाने के इरादे से लागू किया जा सकता है। यूएन विशेषज्ञों का मानना है कि विकलांगजन के लिये स्वास्थ्य समता (health equity) को सुनिश्चित करने के वृहद लाभ होंगे, और वैश्विक स्वास्थ्य प्राथमिकताओं को तीन तरीक़ों से आगे बढ़ाया जा सकता है। 

  • सर्वजन के लिये स्वास्थ्य समता, सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की प्राप्ति की दिशा में बहुत अहम है। 
  • विभिन्न सैक्टरों में समतापूर्वक लागू किए गए समावेशी सार्वजनिक स्वास्थ्य हस्तक्षेपों से स्वस्थ आबादी में योगदान मिलता है। 
  • विकलांगजन के लिये स्वास्थ्य समता को बढ़ाया जाना, स्वास्थ्य आपात स्थिति में हर एक की रक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों में एक अहम घटक है। 

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार वृद्धजन, ग़ैर-संचारी रोगों के पीड़ितों, प्रवासियों व शरणार्थियों समेत आबादी के वे हिस्से स्वास्थ्य सैक्टर में विकलांगजन के लिए समावेशन उपायों से लाभान्वित हो सकते हैं। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अगले माह शुरू होगा पीजीआई का ट्रामा सेंटर।

अगले माह शुरू होगा पीजीआई का ट्रामा सेंटर।

हुज़ैफ़ा अबरार October 25 2021 26763

पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन बताते हैं कि ट्रामा सेंटर के संचालन की मंजूरी दे दी गई है। यहां बने कोवि

जायडस वेलनेस का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 4.75 प्रतिशत बढ़कर 137.01 करोड़ रुपये पर

जायडस वेलनेस का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 4.75 प्रतिशत बढ़कर 137.01 करोड़ रुपये पर

विशेष संवाददाता July 30 2022 28191

जायडस वेलनेस का बीती तिमाही में कुल खर्च बढ़कर 558.82 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अ

दिवाली पर लम्पी वायरस का साया, इस जिले में नहीं मनाया जाएगा त्योहार

दिवाली पर लम्पी वायरस का साया, इस जिले में नहीं मनाया जाएगा त्योहार

विशेष संवाददाता October 24 2022 30782

लंपी वायरस ने देश में भयावह रूप अख्तियार कर लिया है। वहीं लम्पी वायरस की मार झेल रहे जिले के करीब 22

फाइलेरिया प्रबंधन में अब सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भी करेंगे मदद

फाइलेरिया प्रबंधन में अब सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भी करेंगे मदद

रंजीव ठाकुर September 03 2022 33238

यूपी में फाइलेरिया रोगी का प्रबंधन अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ)

लोहिया में अस्थि रोग विभाग द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहिया में अस्थि रोग विभाग द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार August 06 2026 658

हड्डियों एवं जोड़ों की बीमारियों की रोकथाम सही जीवनशैली तथा उपचार के साथ-साथ नियमित परामर्श प्रदान कि

मेडिकल में भर्ती मरीज के खाने में निकली छिपकली

मेडिकल में भर्ती मरीज के खाने में निकली छिपकली

विशेष संवाददाता July 12 2023 40810

स्वास्थ्य विभाग का नया कारनामा महामाया राजकीय ऐलोपैथिक मेडिकल सद्दरपुर से सामे आया है। जहां मेडिकल

कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी जारी, बीते 24 घंटों में संक्रमण के 3,324 नए मामले मिले

कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी जारी, बीते 24 घंटों में संक्रमण के 3,324 नए मामले मिले

एस. के. राणा May 01 2022 37652

केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के हिसाब से देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ 30 लाख 79 हजार

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा नि:शुल्क कैंसर जांच एवं रक्तदान शिविर आयोजित
मई में देश से फार्मास्यूटिकल्स निर्यात 10% बढ़ा और आयात 15% घटा 

मई में देश से फार्मास्यूटिकल्स निर्यात 10% बढ़ा और आयात 15% घटा 

विशेष संवाददाता June 18 2022 31153

भारत के शीर्ष 5 फार्मा निर्यात गंतव्य यूएस, यूके, दक्षिण अफ्रीका, रूस और नाइजीरिया हैं। अप्रैल और मई

प्रदेश में इन्फ्लूएंजा से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

प्रदेश में इन्फ्लूएंजा से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

आरती तिवारी March 11 2023 27916

सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सक अधीक्षक आरपी सिंह ने इन्फ्लूएंजा वायरस बचाव और रोकथाम को लेकर बताया

Login Panel