देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

अमेरिका ने जॉनसन एंड जॉनसन के कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को दी मंजूरी।

जॉनसन एंड जॉनसन के टीके की दो खुराक के बजाए केवल एक खुराक की आवश्यकता होती है। इस टीकों को महीनों तक रेफ्रिजरेटर में सुरक्षित रखा जा सकता है।

हे.जा.स.
March 01 2021 Updated: March 01 2021 04:34
0 25112
अमेरिका ने जॉनसन एंड जॉनसन के कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को दी मंजूरी। प्रतीकात्मक

वॉशिंगटन। अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने जॉनसन एंड जॉनसन के कोरोना वायरस रोधी टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। यह तीसरा टीका है जिसे अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसे कोविड-19 संकट को समाप्त करने वाला एक और कदम बताया और कहा कि यह सभी अमेरिकी नागरिकों के लिए उत्साहजनक खबर है।

जॉनसन एंड जॉनसन के टीके की दो खुराक के बजाए केवल एक खुराक की आवश्यकता होती है। इस टीकों को महीनों तक रेफ्रिजरेटर में सुरक्षित रखा जा सकता है। इस कंपनी के टीकों को शनिवार को मंजूरी दी गई। अमेरिका में इससे पहले फाइजर और मोडर्ना के टीकों को पिछले साल दिसंबर में मंजूरी दी गई थी। फाइजर और मोडर्ना की दो सप्ताह में दो खुराक लगाए जाने की आवश्यकता होती है।

जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी यूरोप और विश्व स्वास्थ्य संगठन से भी अपने टीके के आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी हासिल करने की कोशिश कर रही है। सबसे पहले बहरीन ने बृहस्पतिवार को इसके इस्तेमाल को मंजूरी दी थी।

एफडीए की कार्यकारी आयुक्त जैनेट वुडकॉक ने कहा, ‘‘इस (जॉनसन एंड जॉनसन के) टीके को मंजूरी दिए जाने से टीकों की उपलब्धता में विस्तार होता है। कोरोना वायरस रोधी टीकों का इस्तेमाल कोविड-19 को रोकने के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सकीय तरीका है, जिसने अमेरिका में पांच लाख से अधिक लोगों की जान ले ली है।’’

एफडीए ने बताया कि उपलब्ध आंकड़े इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि जॉनसन एंड जॉनसन का कोविड-19 टीका संक्रमण को रोकने में प्रभावी हो सकता है।

राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि जितने अधिक लोगों को टीका लगाया जाएगा, उतनी तेजी से हम इस वायरस से निपट पाएंगे, हम अपने मित्रों एवं प्रियजनों से मिल पाएंगे और अपनी अर्थव्यवस्था को पटरी पर ला पाएंगे।’’

उन्होंने लोगों से कोविड-19 के नए वेरिएंट (स्वरूप) के सामने आने के मद्देनजर पूरी एहतियान बरतने की अपील की।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्वास्थ्य विभाग में तबादले: जिम्मेदार अफसरों पर होगी कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग में तबादले: जिम्मेदार अफसरों पर होगी कार्रवाई

हुज़ैफ़ा अबरार August 08 2022 42725

सचिव प्रांजल यादव  ने स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. लिली सिंह से स्थानांतरण के जिम्मेदार अधिकारियों की जान

निदेशक महिला कल्याण ने राजकीय बालगृहों का किया निरीक्षण।

निदेशक महिला कल्याण ने राजकीय बालगृहों का किया निरीक्षण।

हुज़ैफ़ा अबरार June 11 2021 29761

निरीक्षण के दौरान बालिका गृह में साफ सफाई की खराब व्यवस्था को देखते हुए उन्होंने अधीक्षिका रीता टम्ट

टोमेटो फ्लू का कहर, श्रीनगर में बीते दिन 13 बच्चे संक्रमित

टोमेटो फ्लू का कहर, श्रीनगर में बीते दिन 13 बच्चे संक्रमित

विशेष संवाददाता October 01 2022 35976

श्रीनगर के एक निजी स्कूल में टोमेटो फ्लू बीमारी से 13 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद स्कूल ने न

आरएमएल यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस पर डिजिटल हेल्थ एंड डाटा विजुलाइजेशन पर हुई चर्चा

आरएमएल यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस पर डिजिटल हेल्थ एंड डाटा विजुलाइजेशन पर हुई चर्चा

रंजीव ठाकुर September 24 2022 33056

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के दूसरे स्थापना दिवस पर इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में दूसरे

ऐट द हॉराइज़न ऑफ लाइफ ऐंड डेथ का विमोचन।

ऐट द हॉराइज़न ऑफ लाइफ ऐंड डेथ का विमोचन।

हुज़ैफ़ा अबरार July 28 2021 35318

300 पन्नों की किताब में 20 लघु कहानियों का संकलन है। इन कहानियों में मौत का सामना कर रहे गंभीर रूप स

दावा: भारत बायोटेक ने कोरोनारोधी टीके कोवैक्सीन को बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावशाली बताया 

दावा: भारत बायोटेक ने कोरोनारोधी टीके कोवैक्सीन को बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावशाली बताया 

एस. के. राणा June 18 2022 31444

भारत बायोटेक ने दो वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के स्वस्थ बच्चों और किशोरों में कोवैक्सीन टीका के सुरक्ष

दुःखद! नर्स के हाथों से फिसल गई नवजात की जिंदगी

दुःखद! नर्स के हाथों से फिसल गई नवजात की जिंदगी

रंजीव ठाकुर April 27 2022 32861

राजधानी के निजी अस्पताल में नर्स के हाथों नवजात की मौत का दुःखद मामला सामने आया है। नवजात की मौत को

बिहार के दरभंगा में तेजी से फैल रहा डेंगू

बिहार के दरभंगा में तेजी से फैल रहा डेंगू

विशेष संवाददाता October 18 2022 29641

निरीक्षण करने पहुंचे अस्पताल अधीक्षक हरिशंकर मिश्रा ने कहा कि पहले अस्पताल में डेंगू के मरीज कम आ रह

जम्मू-कश्मीर में महा रक्तदान शिविर का आयोजन

जम्मू-कश्मीर में महा रक्तदान शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता September 18 2022 43541

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 72वां जन्मदिन है। वहीं इस मौके पर जम्मू कश्मीर में बीजेपी ने महा रक्

कतरास धर्मशाला में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

कतरास धर्मशाला में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

विशेष संवाददाता February 10 2023 34714

कतरास धर्मशाला में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में बड़ी दूर-दूर से लोग आए जिनकी फ्री में जांच की गई।

Login Panel