देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने एम्स में लगवाया कोविड-19 रोधी टीका का पहला डोज़। 

मैं उन सभी लोगों से कोरोना वायरस का टीका लगवाने की अपील करता हूं, जो इसके पात्र हैं। आइए, हम सब मिलकर भारत को कोविड-19 से मुक्त बनाएं।

हे.जा.स.
March 01 2021 Updated: March 02 2021 03:30
0 28466
प्रधानमंत्री मोदी ने एम्स में लगवाया कोविड-19 रोधी टीका का पहला डोज़।  कोविड-19 रोधी टीका लगवाते प्रधानमंत्री मोदी।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन का पहला डोज़ लगवाया। पुडुचेरी की रहने वाली नर्स पी निवेदा ने उन्हें टीका लगाया। उन्होंने उन सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की, जो दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत इसकी पात्रता रखते हैं।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने एम्स में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली। कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने बहुत कम समय में असाधारण काम किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन सभी लोगों से कोरोना वायरस का टीका लगवाने की अपील करता हूं, जो इसके पात्र हैं। आइए, हम सब मिलकर भारत को कोविड-19 से मुक्त बनाएं।’’

प्रधानमंत्री ने ट्वीट के साथ ही टीका लगवाते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह असमिया गमछा पहने दिख रहे हैं और मुस्कुराते हुए टीका लगवा रहे हैं। उनके साथ इस तस्वीर में निवेदा के अलावा केरल की रहने वाली एक अन्य नर्स रोसम्मा अनिल भी दिख रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री के एम्स पहुंचने के दौरान किसी भी रास्ते को बंद नहीं किया गया और ना ही यातायात को रोका गया। लोगों को परेशानी न हो, इसलिए उन्होंने टीके के लिए सुबह का समय चुना।

नर्स निवेदा ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि टीका लगवाने के बाद प्रधानमंत्री ने उनसे कहा, ‘‘लगा भी दिया, पता भी नहीं चला।’ उन्होंने बताया कि वह गत तीन साल से एम्स में कार्यरत हैं और इस समय टीकाकरण केंद्र में सेवाएं दे रही हैं।

निवेदा ने कहा, ‘‘हमे जानकारी मिली कि आज सुबह पीएम सर टीकाकरण के लिए आएंगे। जब मैं यहां पहुंची तो मुझे पता चला कि सर (प्रधानमंत्री) आ रहे हैं। मुझे उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई।’’

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पीजीआई में 905 नर्सों के पद जाएंगे भरे

पीजीआई में 905 नर्सों के पद जाएंगे भरे

आरती तिवारी January 06 2023 49307

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में 905 नर्सिंग ऑफिसरों की भर्ती होगी।

यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं और होगी बेहतर, इस साल 14 नए मेडिकल कॉलेजों से लैस होगा

यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं और होगी बेहतर, इस साल 14 नए मेडिकल कॉलेजों से लैस होगा

admin January 02 2023 55173

यूपी में वर्ष 2023 में 14 और नए मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएंगे। इससे एमबीबीएस की 1400 सीटें भी बढ

चीन में कोरोना का तांडव, सेना उतरी मैदान में

चीन में कोरोना का तांडव, सेना उतरी मैदान में

हे.जा.स. April 06 2022 22649

चीन में आए दिन कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां 27 से अधिक  प्रांत कोरोना महामारी की चपेट मे

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजनाः असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा देने की गारंटी, केंद्र सरकार की अत्यंत कल्याणकारी योजना को समझें

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजनाः असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा देने की गारंटी, केंद्र सरकार की अत्यंत कल्याणकारी योजना को समझें

आनंद सिंह March 24 2022 33797

यह तो सर्वविदित है कि देश में कुल कार्यबल की संख्‍या में लगभग 93 प्रतिशत कामगार असंगठित क्षेत्र के ह

यूरोलॉजिकल केयर में मैक्स हॉस्पिटल की नई उपलब्धि, उच्च-जोखिम वाले मरीजों पर सफलतापूर्वक की गई

यूरोलॉजिकल केयर में मैक्स हॉस्पिटल की नई उपलब्धि, उच्च-जोखिम वाले मरीजों पर सफलतापूर्वक की गई

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2025 26466

रेज़ूम थेरेपी उन पुरुषों के लिए गेम-चेंजर है जो बढ़े हुए प्रोस्टेट की वजह से पेशाब की समस्या झेल रहे

बीआरडी मेडिकल कॉलेज का स्वर्ण जयंती समारोह आज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल

बीआरडी मेडिकल कॉलेज का स्वर्ण जयंती समारोह आज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल

अनिल सिंह November 05 2022 32040

बीआरडी मेडिकल कॉलेज की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया

एम्स दिल्ली में 5 साल के बच्चे का हुआ किडनी ट्रांसप्लांट

एम्स दिल्ली में 5 साल के बच्चे का हुआ किडनी ट्रांसप्लांट

विशेष संवाददाता September 17 2022 33651

एम्स अस्पताल में 5 साल के एक बच्चे की सफल एन-ब्लॉक किडनी ट्रांसप्लांट की गई। हालांकि यह काफी चुनौतीप

स्वास्थ्य कर्मचारियों का स्थानांतरण निजी और परस्पर अनुरोध पर ही हो: महासंघ 

स्वास्थ्य कर्मचारियों का स्थानांतरण निजी और परस्पर अनुरोध पर ही हो: महासंघ 

हुज़ैफ़ा अबरार June 25 2022 35690

समस्त संवर्ग के कर्मियों का स्थानांतरण मात्र निजी अनुरोध, परस्पर निजी अनुरोध, प्रशासनिक आधार पर ही

गीता परिवार ने बच्चों के लिए योग शिविऱों का आयोजन किया

गीता परिवार ने बच्चों के लिए योग शिविऱों का आयोजन किया

रंजीव ठाकुर June 11 2022 33688

योग से ही स्मरण शक्ति, बौद्धिक व मानसिक क्षमताओं का विकास किया जा सकता है। योग की क्रियाओं के द्वारा

30 फीसदी मौतें का कारण समय पर इलाज नहीं मिलना: नीति आयोग

30 फीसदी मौतें का कारण समय पर इलाज नहीं मिलना: नीति आयोग

एस. के. राणा December 19 2021 32215

रिपोर्ट में कहा गया कि सिर्फ 91% अस्पतालों में ही इमरजेंसी के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध है जबकि सिर्फ 34%

Login Panel