देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

रिसर्च

कोविड वायरस पिता के शुक्राणु में मौजूद आरएनए पर असर डालता है: शोध

वैज्ञानिकों का कहना है कि ये कोविड संक्रमण के दिमाग और व्यवहार पर पड़ने वाले दीर्घकालीन असर को जांचने वाली पहली रिसर्च है। इसी दौरान पता चला कि वायरस, पिता के शुक्राणु में मौजूद आरएनए पर असर डालता है। आरएनए के अणु मस्तिष्क का विकास करने वाले जीनों के लिए जिम्मेदार होते हैं।

हे.जा.स.
October 13 2025 Updated: October 13 2025 22:17
0 8408
कोविड वायरस पिता के शुक्राणु में मौजूद आरएनए पर असर डालता है: शोध प्रतीकात्मक

ऑस्ट्रेलिया। मेलबर्न स्थित फ्लोरे इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंस एंड मेंटल हेल्थ के शोधकर्ताओं ने एक प्रयोग के दौरान नर चूहों को कोविड वायरस से संक्रमित किया। संक्रमण के बाद उन्हें प्रजनन करने के लिए मादा चूहों के साथ रखा गया। मकसद था, इस ब्रीडिंग से पैदा हुई भावी संतानों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर का आकलन करना।

शोध की प्रमुख लेखिका एलिजाबेथ क्लीमैन के मुताबिक, हमें पता चला कि गैर संक्रमण वाले पिता की संतानों के मुकाबले, संक्रमित पिता की संतानों में घबराहट जैसा व्यवहार ज्यादा था। वैज्ञानिकों के मुताबिक, संक्रमित पिता की मादा संतानों में बदलाव ज्यादा स्पष्ट था। उनके मस्तिष्क के हिप्पोकैंपस क्षेत्र में कुछ जीन अलग तरह से सक्रिय थे। दिमाग का यही हिस्सा भावनाओं को नियंत्रित करता है।

चूहे के स्पर्म पर कोविड का असर (COVID's Effect on Mice Sperm)
यह शोध अब प्रतिष्ठित पत्रिका नेचर कम्युनिकेशन में छापा गया है। शोध की सहायक वरिष्ठ लेखिका कारोलिना गुबेर्ट के मुताबिक, "भावी पीढ़ी में हमने जिस तरह की बेचैनी देखी शायद, यह इसी का नतीजा हो सकता है।"

वैज्ञानिकों का कहना है कि ये कोविड संक्रमण के दिमाग और व्यवहार पर पड़ने वाले दीर्घकालीन असर को जांचने वाली पहली रिसर्च है। इसी दौरान पता चला कि वायरस, पिता के शुक्राणु में मौजूद आरएनए पर असर डालता है। आरएनए के अणु (RNA molecules) मस्तिष्क का विकास करने वाले जीनों के लिए जिम्मेदार होते हैं।

क्या इंसान पर भी होगा ऐसा ही असर(Will this effect be similar in humans?)
शोध के मुख्य रिसर्चर एंथनी हैनन के मुताबिक, यह देखना अभी बाकी है कि चूहों में सामने आया ये बदलाव क्या इंसान पर भी ऐसा ही असर डालेगा. वह कहते हैं, "अगर हमारे नतीजे इंसान पर भी लागू होते हैं तो ये दुनिया भर में लाखों बच्चों, उनके परिवार और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर भी बड़ा असर डालेगा।"

2020 की शुरुआत में दुनिया ने कोविड-19 महामारी देखी. विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के मुताबिक इस महामारी ने 70 लाख से ज्यादा लोगों की जान ली। बुरी तरह संक्रमण की चपेट में आने वाले लोग और रोकथाम में जुटे अधिकारियों के मुताबिक, महामारी ने मानसिक स्वास्थ्य (mental health) पर भी गहरा असर छोड़ा है।

15 देशों में किए गए करीब 40 शोधों के मुताबिक, कोविड लॉकडाउन के दौरान अलग थलग हुए बच्चे आज भी अधूरी पढ़ाई का गैप भर नहीं सके हैं।

ओंकार सिंह जनौटी, एडिटर, डीडब्ल्यू - हिन्दी
World Health Organization COVID lockdown mental health RNA molecules

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोविड-19 वैक्सीन: भारत की जरूरतों को प्राथमिकता, दूसरे देश धैर्य रखें- अदार पूनावाला

कोविड-19 वैक्सीन: भारत की जरूरतों को प्राथमिकता, दूसरे देश धैर्य रखें- अदार पूनावाला

हे.जा.स. February 22 2021 25813

सीरम इंस्टीट्यूट इंडिया को भारत की विशाल जरूरतों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है और इसके स

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: आईएमए में आयोजित हुआ अनूठा कार्यक्रम

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: आईएमए में आयोजित हुआ अनूठा कार्यक्रम

रंजीव ठाकुर July 29 2022 30546

विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर होप इनिशिएटिव तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ और निर्वान हॉस्पिटल द

संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर रवाना की वाहन रैली| 

संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर रवाना की वाहन रैली| 

हे.जा.स. March 02 2021 33763

दस्तक अभियान में फिजिकल डिस्टेंसिंग, हाथों की धुलाई और मास्क की अनिवार्यता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा

आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाएगा आलू आइस क्यूब

आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाएगा आलू आइस क्यूब

सौंदर्या राय June 27 2023 111486

आलू में विटामिन सी,मैग्नीशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में आप पोटैटो आइस

राज्यपाल ने एसजीपीजीआई के नैक हेतु प्रस्तुतिकरण की समीक्षा की

राज्यपाल ने एसजीपीजीआई के नैक हेतु प्रस्तुतिकरण की समीक्षा की

रंजीव ठाकुर August 03 2022 37679

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन स्थित प्रज्ञाकक्ष में नैक ग्रेडिंग के लिए पहली बार तैयारी कर रहे सं

आयुष्मान भारत के दो करोड़वें लाभार्थी बने जौनपुर के रामधनी ।

आयुष्मान भारत के दो करोड़वें लाभार्थी बने जौनपुर के रामधनी ।

हुज़ैफ़ा अबरार August 19 2021 18082

इस योजना की सफलता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि प्रदेश में योजना के लागू होने से अब-तक

महिलाओं के लिए मिसाल बनीं अनुराधा, कोरोना काल में पेश की सेवाधर्म की मिसाल। 

महिलाओं के लिए मिसाल बनीं अनुराधा, कोरोना काल में पेश की सेवाधर्म की मिसाल। 

February 21 2021 30458

पढ़ाई काल से ही लोगों की सेवाभाव को अपना धर्म बना लिया था। उन्होंने सेवा पेशे को चुना। जीएनएम का कोर

पीएम मोदी ने न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया

विशेष संवाददाता August 24 2022 33193

न्यू चंडीगढ़ में पीएम मोदी ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री किसी अस्पताल का

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के भेंट चढ़े कोरोना के 52 टीके। 

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के भेंट चढ़े कोरोना के 52 टीके। 

रंजीव ठाकुर January 30 2021 28845

52 वायल जम गई थीं जिन्हें हटाकर दूसरी वैक्सीन मंगाई गई। वैक्सीन की खराबी की जांच के लिए दो सदस्यीय ज

आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दी गयी ये सलाह

आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दी गयी ये सलाह

आरती तिवारी May 01 2023 33324

कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें। मास्क लगाएं, दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें और बा

Login Panel