देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

पर्यावरण संरक्षण के बारे में अब काम भी करना होगा : मुकेश शर्मा

पर्यावरण संरक्षण के प्रति अब भी न चेते तो बहुत देर हो जाएगी। इन संकेतों को गंभीरता से लेते हुए जल, जंगल व जमीन को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर मुहिम चलाने की जरूरत है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता की अलख जगाने के लिए ही हर साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 04 2026 Updated: June 04 2026 15:17
0 1939
पर्यावरण संरक्षण के बारे में अब काम भी करना होगा  : मुकेश शर्मा Mukesh Sharma

लखनऊ 04 जून। पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुकेश शर्मा ने चिंता जताई कि हर साल तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोग, आग की लपटों से झुलसते जंगल, समुद्र का बढ़ता जल स्तर, पिघलते ग्लेशियर साफ़ संकेत दे रहे हैं कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति अब भी न चेते तो बहुत देर हो जाएगी। इन संकेतों को गंभीरता से लेते हुए जल, जंगल व जमीन को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर मुहिम चलाने की जरूरत है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता की अलख जगाने के लिए ही हर साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम प्रकृति से प्रेरित, जलवायु भविष्य के लिए तय की गयी है।

उन्होंने कहा पेट्रोल-डीजल मोटर गाड़ियों की बढ़ती संख्या कारखानों से निकलने वाले कचरे भी वायु और पर्यावरण को दूषित कर रहे हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए इलेक्ट्रानिक वाहनों को बढ़ावा देना होगा और सार्वजनिक वाहनों से यात्रा को प्राथमिकता देनी होगी ताकि कार्बन डाइआक्साइड के बड़ी मात्रा में उत्सर्जन में कमी लाने के साथ ही धूल और धुएं के प्रदूषण में कमी आ सके। पृथ्वी की शोभा बढ़ाने वाले हरे-भरे पेड़ों की जगह कंक्रीट के जंगल ले रहे हैं, बन रहीं ऊँची-ऊँची अट्टालिकाएं और कारखाने एक ओर जहाँ हमें आधुनिकता का भान करा रहे हैं यह सभी पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऑक्सीजन की समस्या से लोग परेशान हैं, नयी नयी बीमारियाँ पाँव पसार रही हैं। कई वन्य जीवों और पौधों की प्रजातियाँ विलुप्त होने की कगार पर हैं। इसके लिए जरूरी है कि वृक्षारोपण को प्राथमिकता देते हुए उसकी देखभाल पर पूरा जोर दिया जाए ताकि लोगों को जरूरत भर की ऑक्सीजन आसानी से मुफ्त मिल सके। आज हमारे खान पान और लाइफ स्टाइल ने हमारे शरीर को बीमारियों से घेर लिया है।

पर्यावरण संरक्षण में युवा वैज्ञानिक, स्कूल-कॉलेज के बच्चे बड़ी भूमिका निभानी होगी। यह पीढ़ी सोशल मीडिया या अन्य डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करने के साथ ही उसके लिए उठाये जाने वाले जरूरी क़दमों के लिए प्रेरित भी कर सकती है। युवा दिनचर्या में उन छोटी-छोटी आदतों को अपना सकता है, जो पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में सहायक बन सकते हैं, जैसे- सिंगल यूज प्लास्टिक से पूरी तरह दूरी बना लेना, सार्वजनिक वाहनों या साइकिल का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना वृक्षारोपण और उसकी देखभाल को पसंदीदा शौक बना लेना आदि। बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण देश की अर्थव्यवस्था पर भी प्रभाव डाल रहा है। इसकी वजह से बढ़ती बीमारियों से निपटने के लिए एक बड़ी राशि खर्च करनी पड़ रही है। सीमित प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ती आबादी का भी दबाव साफ़ देखा जा सकता है। शहरीकरण के चलते कृषि योग्य भूमि कम होती जा रही है। उर्वरा शक्ति की कमी के चलते अनाज की पैदावार में भी निरंतर कमी देखी जा रही है। इन सभी परेशानियों पर सिर्फ सोचना नहीं बल्कि काम भी करना होगा तभी पर्यावरण संरक्षण संभव हो सकेगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कानपुर में कोरोना से भी ज्यादा घातक हो रहा है डेंगू का प्रकोप

कानपुर में कोरोना से भी ज्यादा घातक हो रहा है डेंगू का प्रकोप

श्वेता सिंह November 13 2022 28376

हैलट में डॉ. एसके गौतम और डॉ. सौरभ अग्रवाल की ओपीडी से 25 तो उर्सला में 8 मरीजों को भर्ती किया गया।

केजीएमयू रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग हुआ 75 वर्ष का, अब मरीजों को मिलेगा औषधीय पौधों का भी लाभ।

केजीएमयू रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग हुआ 75 वर्ष का, अब मरीजों को मिलेगा औषधीय पौधों का भी लाभ।

हुज़ैफ़ा अबरार August 07 2021 26181

केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर 75 पौधों का पौधारोपण हुआ। औ

सरकार ने जरूरी दवाओं की लिस्ट से Rantac को किया बाहर, जानें इस दवा के साइड इफेक्ट

सरकार ने जरूरी दवाओं की लिस्ट से Rantac को किया बाहर, जानें इस दवा के साइड इफेक्ट

विशेष संवाददाता September 16 2022 39878

Rantac का उपयोग अपच, दिल में जलन और पेट में बहुत अधिक एसिड के कारण होने वाले अन्य लक्षणों के इलाज और

Global burden of type 2 diabetes in adolescents and young adults, 1990-2019: systematic analysis of the Global Burden of Disease Study 2019

Global burden of type 2 diabetes in adolescents and young adults, 1990-2019: systematic analysis of the Global Burden of Disease Study 2019

British Medical Journal December 09 2022 26145

Early onset type 2 diabetes is a growing global health problem in adolescents and young adults, espe

दिल्ली मेट्रो में पिलाई जा रही पल्स पोलियो

दिल्ली मेट्रो में पिलाई जा रही पल्स पोलियो

विशेष संवाददाता September 19 2022 42128

पल्स पोलियो का महाभियान चलाया जा रहा है। वहीं मेट्रो की वायलट लाइन स्थित विभिन्न स्टेशनों पर 18 से 2

जीवनशैली बदल कर पाएं तनाव की दवाओं से मुक्ति

रंजीव ठाकुर May 18 2022 45425

तनाव हर व्यक्ति में अलग अलग तरह का होता है जिसके कारण हार्मोनल बदलाव होता है और कुछ मल्टीपल बीमारिया

वाराणसी में 50 हजार लोगों को नहीं मिला आयुष्मान कार्ड

वाराणसी में 50 हजार लोगों को नहीं मिला आयुष्मान कार्ड

विशेष संवाददाता March 04 2023 28534

गोल्डन कार्ड का आवेदन करने वाले जिन लोगों को कार्ड नहीं मिल पाया है, उनकी समस्या के बारे में संबंधित

रेलवे कर्मचारियों संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना देरी करा सकेंगें इलाज।

रेलवे कर्मचारियों संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना देरी करा सकेंगें इलाज।

हे.जा.स. December 30 2020 26559

रेलवे कर्मचारियों को अब संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना देरी इलाज मिल सकेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर आठ अस्पतालों का किया गया औचक निरीक्षण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर आठ अस्पतालों का किया गया औचक निरीक्षण

आरती तिवारी April 01 2023 23783

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल के निर्देश पर आठ अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना टीका का शुभारंभ किया।  

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना टीका का शुभारंभ किया।  

हे.जा.स. January 16 2021 23302

भारत ने पहले पोलियो और चेचक के खिलाफ जंग जीती है और अब भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में

Login Panel