देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया संस्थान में स्कोप संस्था एवं वेबसाइट का शुभारंभ

आधुनिक चिकित्सा में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विभिन्न विशेषज्ञताओं के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा एससीओपीई चिकित्सा शिक्षा, सतत चिकित्सा प्रशिक्षण, सहयोगात्मक अनुसंधान एवं वैज्ञानिक संवाद का एक प्रभावी राष्ट्रीय मंच बनेगा और संस्थान की अकादमिक गतिविधियों को नई दिशा देगा।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 04 2026 Updated: August 04 2026 00:08
0 539
लोहिया संस्थान में स्कोप संस्था एवं वेबसाइट का शुभारंभ Launch of SCOPE Organization and Website at Lohia Institute

लखनऊ। स्वास्थ्य सेवाओं चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान में बहुविषयक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में सोसाइटी फॉर क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी एंड पैथोलॉजी एजुकेशन फॉर एक्सीलेंस इन हेल्थकेयर का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्था की आधिकारिक वेबसाइट तथा आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन की वेबसाइट का भी लोकार्पण किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सीएम सिंह ने डीन प्रो. डॉ. प्रद्युम्न सिंह की उपस्थिति में निदेशक बोर्ड कक्ष में एससीओपीई का लोगो एवं वेबसाइट का अनावरण किया। समारोह में पैथोलॉजी विभाग के संकाय सदस्यों तथा संस्था के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर एसो ऑफ बोन एंड सॉफ्ट टिश्यू पैथोलॉजिस्ट्स के द्वितीय द्विवार्षिक सीएमई एवं कार्यशाला की घोषणा की गई। यह सम्मेलन एससीओपीई के सहयोग से आयोजित होने वाला पहला प्रमुख शैक्षणिक कार्यक्रम होगा, जिसका आयोजन पैथोलॉजी विभाग डॉ. आरएमएलआईएमएस, लखनऊ द्वारा किया जाएगा। सम्मेलन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ बोन एवं सॉफ्ट टिश्यू पैथोलॉजी विषय पर व्याख्यान देंगे तथा वैज्ञानिक सत्र, बहुविषयक केस चर्चा एवं हैंड्स-ऑन कार्यशालाएँ आयोजित की जाएँगी।

निदेशक ने बहुविषयक सहयोग को बताया समय की आवश्यकता
समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक प्रो. डॉ. सीएम सिंह ने कहा आधुनिक चिकित्सा में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विभिन्न विशेषज्ञताओं के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा एससीओपीई चिकित्सा शिक्षा, सतत चिकित्सा प्रशिक्षण, सहयोगात्मक अनुसंधान एवं वैज्ञानिक संवाद का एक प्रभावी राष्ट्रीय मंच बनेगा और संस्थान की अकादमिक गतिविधियों को नई दिशा देगा।
ज्ञान अनुसंधान और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा
एससीओपीई के अध्यक्ष एवं संस्थान के डीन प्रो. डॉ. प्रद्युम्न सिंह ने कहा संस्था का उद्देश्य विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं को एक साझा मंच पर लाकर शिक्षा अनुसंधान नवाचार एवं साक्ष्य-आधारित चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया संस्था नियमित रूप से वैज्ञानिक सम्मेलन, सीएमई, कार्यशालाएँ तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगी।
युवा चिकित्सकों को मिलेगा अवसर
उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. भुवन चन्द्र तिवारी ने कहा कि एससीओपीई केवल एक शैक्षणिक संस्था नहीं, बल्कि बहुविषयक चिकित्सा सहयोग को सशक्त बनाने वाला अभियान है, जो स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उपाध्यक्ष डॉ. अंशुमान पाण्डेय ने कहा संस्था के डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच संवाद अकादमिक नेटवर्किंग, शैक्षणिक सामग्री एवं वैज्ञानिक जानकारी का प्रभावी आदान-प्रदान संभव होगा। वैज्ञानिक सचिव डॉ. सुब्रत चन्द्र तथा महासचिव डॉ. दिनकर कुलश्रेष्ठ एवं डॉ. आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले सीएमई, कार्यशालाएँ, ट्यूमर बोर्ड, सम्मेलन एवं संरचित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना है, जिससे विशेष रूप से युवा चिकित्सकों, रेजिडेंट्स एवं शोधकर्ताओं को लाभ मिलेगा। कोषाध्यक्ष प्रो. डॉ. अनुराग गुप्ता ने कहा संस्था पारदर्शिता उत्तरदायित्व एवं सुशासन के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए शिक्षा एवं अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देगी।
एससीओपीई के पदाधिकारी
अध्यक्ष - प्रो. डॉ. प्रद्युम्न सिंह
उपाध्यक्ष - प्रो. डॉ. भुवन चन्द्र तिवारी
उपाध्यक्ष - डॉ. अंशुमान पाण्डेय
 वैज्ञानिक सचिव - डॉ. सुब्रत चन्द्र
महासचिव - डॉ. दिनकर कुलश्रेष्ठ
 महासचिव - डॉ. आलोक श्रीवास्तव
 कोषाध्यक्ष - प्रो. (डॉ.) अनुराग गुप्ता
 संयुक्त सचिव - डॉ. सुमीत नारायण
कार्यकारिणी सदस्य: डॉ. विकास शर्मा एवं डॉ. सक्षम सिंह।
चिकित्सा शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
कार्यक्रम के अंत में संस्था की भावी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि एससीओपीई चिकित्सा शिक्षा, बहुविषयक अनुसंधान, नवाचार एवं साक्ष्य-आधारित चिकित्सा को नई गति प्रदान करेगा तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ को राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के अग्रणी संस्थानों में और अधिक सशक्त बनाएगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बेबी केयर किट की वस्तुओं में होगा इजाफा, हिमाचल सरकार का फैसला

बेबी केयर किट की वस्तुओं में होगा इजाफा, हिमाचल सरकार का फैसला

विशेष संवाददाता September 10 2022 31724

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने नवजात शिशु एवं गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हु

लैक्टोज इंटॉलरेंस की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

लैक्टोज इंटॉलरेंस की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

लेख विभाग August 27 2022 35332

लैक्टोज इंटॉलरेंस, पाचन से जुड़ी समस्या होती है, जिसमें लोगों को दूध या डेयरी प्रॉडक्ट्स को पचाने में

मौसम ने ली करवट, अस्पताल में बढ़े बुखार और सांस के मरीज

मौसम ने ली करवट, अस्पताल में बढ़े बुखार और सांस के मरीज

विशेष संवाददाता May 26 2023 42957

वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आनंद स्वरूप ने बताया कि लोगों के सावधानी न बरतने से उन्हें बीमारियां चपेट में

दवा उपभोगताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है जन औषधि केंद्र, कोरोना संकटकाल में भी बढ़ाया मुनाफ़ा।

दवा उपभोगताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है जन औषधि केंद्र, कोरोना संकटकाल में भी बढ़ाया मुनाफ़ा।

हे.जा.स. January 26 2021 25492

जनऔषधि दवाओं की कीमत कम से कम 50% और कुछ मामलों में, ब्रांडेड दवाओं के बाजार मूल्य का 80% से 90% तक

समस्या से निजात पाने के चक्कर में नशा अपनाना घातक: सीएमओ

समस्या से निजात पाने के चक्कर में नशा अपनाना घातक: सीएमओ

हुज़ैफ़ा अबरार June 27 2021 28574

कोरोना काल में लोग चिंता और अवसाद से भी ग्रसित हुए हैं | इन समस्याओं से निजात पाने के चक्कर में वह अ

एम्स के नए डायरेक्टर बने डॉ.एम श्रीनिवास

एम्स के नए डायरेक्टर बने डॉ.एम श्रीनिवास

admin September 24 2022 28095

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को आखिरकर नया डायरेक्टर मिल गया है। डॉ. एम. श्रीनिवास ऑल इंडिया इंस

स्कूली बच्चें गांव तक लोगों का ब्लड-प्रेशर रजिस्टर करें: पद्मभूषण डॉ देवी प्रसाद शेट्टी

स्कूली बच्चें गांव तक लोगों का ब्लड-प्रेशर रजिस्टर करें: पद्मभूषण डॉ देवी प्रसाद शेट्टी

admin September 24 2022 29335

डॉ राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल आनं

हापुड़ में स्वाइन फ्लू के 2 मरीज मिलने से हड़कंप

हापुड़ में स्वाइन फ्लू के 2 मरीज मिलने से हड़कंप

आरती तिवारी October 14 2022 29042

हापुड़ जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है, दो मरीजों में पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्ल

रैह्पसोडी - 2022: दूसरे दिन मिस्टर एण्ड मिसेज, डांसिंग, सिंगिंग और डांडिया नाइट में हुआ धमाल

रैह्पसोडी - 2022: दूसरे दिन मिस्टर एण्ड मिसेज, डांसिंग, सिंगिंग और डांडिया नाइट में हुआ धमाल

रंजीव ठाकुर September 24 2022 43705

केजीएमयू के तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रैह्पसोडी - 2022 के दूसरे दिन भी कन्वेंशन सेन्टर

रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के खिलाफ खुद डॉक्टर्स

रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के खिलाफ खुद डॉक्टर्स

आरती तिवारी January 27 2023 27584

सूत्रों के मुताबिक कमेटी ने आयु सीमा बढ़ाने पर आपत्ति लगाकर अपनी रिपोर्ट महानिदेशालय को भेजी है। कमे

Login Panel