देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

सर्दियों में चेहरे को चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स।

ठंडी हवाएं स्किन की नमी को सोख लेती हैं जिससे त्‍वचा पर रूखापन आ जाता है। इस रूखेपन को दूर करने के लिए स्किन की करे अधिक केयर।

सौंदर्या राय
November 16 2021 Updated: November 17 2021 02:43
0 28779
सर्दियों में चेहरे को चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स। प्रतीकात्मक

सर्दियां (Winter) शुरू होते ही बॉडी की स्किन (Skin) खिंची-खिंची नजर आनें लगती हैं। दरअसल ठंडी हवाएं स्किन की नमी को सोख लेती हैं जिससे त्‍वचा पर रूखापन (Dryness) आ जाता है। इस रूखेपन को दूर करने के लिए स्किन को अधिक स्किन केयर (Skin Care) की जरूरत पड़ती है। अगर सही केयर न की जाए तो त्वचा पर खुजली और रैशेज आने लगते हैं चेहरे की सारी खूबसूरती गायब होने लगती है। ऐसे में स्किन को बेहतर तरीके से पोषण देना और मॉश्‍चराइजर का प्रयोग करना जरूरी हो जाता है। इनके अभाव में स्किन डल हो जाती है और चेहरे का ग्‍लो गायब हो जाता है।

स्किन केयर (Skin care) के अभाव में स्किन पर एजिंग (aging) की समस्‍या भी तेज हो जाती है जिससे चेहरे पर रिंकल (wrinkles) आदि नजर आने लगते हैं। ऐसे में सर्दियों के मौसम में स्किन का खास ख्‍याल रखना बहुत जरूरी होता है।

1. भरपूर पानी पिएं: Drink Plenty of Water
विंटर के मौसम में स्किन केयर (Skin care) करने के लिए पानी बहुत जरूरी है। आमतौर पर हमें इस मौसम में प्‍यास नहीं लगती लेकिन आपको बता दें कि अगर आप खुद को हाइड्रेट रखेंगे तो आपकी स्किन भी हाइड्रेटेड रहेगी। ऐसे में विंटर में आप पानी, नींबू पानी, नारियल पानी आदि पीते रहें।

2. मॉइश्चराइजर लगाएं: Use Moisture
इस मौसम में त्वचा पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल बहुत जरूरी होता है। इसके प्रयोग से स्किन में नमी बनी रहती है और आपकी त्वचा शुष्क नहीं होती। आप विटामिन-ई युक्त मॉइश्चराइज का इस्तेमाल करें तो ये अधिक बेहतर होता है।

3. नारियल तेल का प्रयोग: Use Coconut Oil
नारियल का तेल स्किन को पोषण देने के लिए बहुत ही कारगर उपाय है। यह त्वचा को हेल्दी बनाने के साथ-साथ स्किन टोन को भी बैलेंस रखता है। आप नहाने वक्‍त नारियल तेल से मालिश कर सकते हैं। ऐसा करने से  दिनभर आपकी स्किन ग्‍लो करती दिखेगी।

4. माइल्ड स्क्रब का प्रयोग: Use Mild Scrub
सर्दियों में डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए आप माइल्ड स्क्रब (Miled Scrub) का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को ग्लोइंग बनाता है। आप चाहें तो घर पर दही, बेसन आदि से माइल्ड स्क्रब बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. मिल्क क्‍लीनिंग: Perform Milk Cleaning
सुबह के समय आप रूखी और शुष्क त्वचा से निजात पाने के लिए दूध का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। आप कॉटन को इसमें डुबोकर‍ स्किन पर अप्‍लाई करें. ऐसा करने से स्किन में नेचुरल तरीके से नमी बनी रहेगी।

6. लिपबाम जरूरी: Use Lipbam
सर्दियों के मौसम में होठों को फटने से बचाने के लिए आप नेचुरल लिप बाम या फिर पेट्रोलियम जेली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना संक्रमित पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी पीजीआई में भर्ती।

कोरोना संक्रमित पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी पीजीआई में भर्ती।

हे.जा.स. January 02 2021 24113

शुक्रवार को उनकी तबियत बिगड़ने पर शुक्रवार सुबह बेटे ने वही के एक अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन सांस

यूनीसेफ़ ने वैश्विक भुखमरी के शिकार बच्चों की मदद के लिए जी-7 से की अपील 

यूनीसेफ़ ने वैश्विक भुखमरी के शिकार बच्चों की मदद के लिए जी-7 से की अपील 

हे.जा.स. June 24 2022 27732

वैश्विक स्तर पर खाद्य पदार्थों की क़ीमतों में इज़ाफा हुआ है। इस कारण अतिरिक्त 15 देशों के दो लाख, 60

कोरोना महामारी से फिर तबाह हो रही दुनिया

कोरोना महामारी से फिर तबाह हो रही दुनिया

हे.जा.स. December 30 2021 31471

डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन को बड़ा खतरा बताया और कहा कि यह स्वास्थ्य व्यवस्था को तबाह कर सकता है। इससे स

फाइलेरिया मरीजों को बहुत अधिक समय तक खड़े नहीं रहना चाहिए - वेक्टर बार्न डिसीज निरीक्षक

फाइलेरिया मरीजों को बहुत अधिक समय तक खड़े नहीं रहना चाहिए - वेक्टर बार्न डिसीज निरीक्षक

रंजीव ठाकुर May 01 2022 28336

फाइलेरिया ग्रसित मरीजों को बहुत अधिक समय तक खड़े नहीं रहना चाहिए। सोते समय पैरों के नीचे तकिया लगा ले

बुजुर्ग डॉक्टर की धोखे से हुई शादी, किन्नर निकली पत्नी चला रही है क्लिनिक

बुजुर्ग डॉक्टर की धोखे से हुई शादी, किन्नर निकली पत्नी चला रही है क्लिनिक

रंजीव ठाकुर August 20 2022 38768

उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी से बुजुर्ग डॉक्टर के धोखे से हुए विवाह और फिर पत्नी द्वारा क्लिनिक चला

सहारा हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

सहारा हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार June 12 2022 38291

शिविर 14 जून तक चलेगा और कार्यक्रम के समापन पर  सहारा हॉस्पिटल में पहले से रक्तदान कर रहे लोगों को स

ऑपरेशन कर  डॉक्टर्स ने पेट से निकाले 63 स्टील के चम्मच

ऑपरेशन कर डॉक्टर्स ने पेट से निकाले 63 स्टील के चम्मच

अबुज़र शेख़ November 24 2022 30216

ऑपरेशन दो घंटे तक चला, जिसमें डॉक्टर्स की टीम ने पेट से कुल 63 चम्मच निकाले । डॉक्टर ने बताया कि हमन

दुनिया में टीबी का हर चौथा रोगी भारतीय: डॉ. सूर्यकान्त

दुनिया में टीबी का हर चौथा रोगी भारतीय: डॉ. सूर्यकान्त

हुज़ैफ़ा अबरार October 07 2022 30799

देश का हर पांचवां टीबी रोगी उत्तर प्रदेश का, क्षय उन्मूलन पर किया मंथन अंतरराष्ट्रीय संगठन इंटरनेशनल

गर्भावस्था में योग के फायदे

गर्भावस्था में योग के फायदे

सौंदर्या राय November 14 2025 6664

पीठ दर्द, सूजन और थकान जैसी सामान्य समस्याओं से राहत मिलती है। शरीर का लचीलापन और मुद्रा में सुधार ह

यूपी में पैरामेडिकल कर्मचारी नेताओं का तबादला निरस्त, देखिए अंदरखाने की पूरी राजनीति

यूपी में पैरामेडिकल कर्मचारी नेताओं का तबादला निरस्त, देखिए अंदरखाने की पूरी राजनीति

रंजीव ठाकुर August 06 2022 37330

हेल्थ जागरण आज चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों को लेकर एक अति विशेष जानकारी बताने जा रह

Login Panel