देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

माताओं से बच्चों में होने वाले एचआईवी व सिफ़लिस संक्रमण की जाँच के लिए सस्ती परीक्षण किट उपलब्ध।

माताओं से बच्चों में होने वाले एचआईवी व सिफ़लिस संक्रमण की रोकथाम के लिये कम क़ीमत वाली दोहरी परीक्षण किट उपलब्ध हैं।

हे.जा.स.
November 16 2021 Updated: November 17 2021 04:20
0 46017
माताओं से बच्चों में होने वाले एचआईवी व सिफ़लिस संक्रमण की जाँच के लिए सस्ती परीक्षण किट उपलब्ध। प्रतीकात्मक

न्यूयॉर्क। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि माताओं से बच्चों में होने वाले एचआईवी व सिफ़लिस संक्रमण की रोकथाम के लिये, अब एक डॉलर से भी कम क़ीमत वाली दोहरी परीक्षण किट उपलब्ध हैं। अनेक देशों में गर्भवती महिलाओं के लिये, आसानी से इस्तेमाल की जाने वाली इस टैस्ट किट (test kit) की उपलब्धता बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

WHO के प्रवक्ता ने बताया कि 'क्लिंटन स्वास्थ्य सुलभता पहल’ (Clinton Health Access Initiative / CHAI), मैडएक्सेस (MedAccess) और एसडी बायोसैंसर (SD Biosensor) नामक संगठनों के बीच एक नई साझेदारी के ज़रिये, इन परीक्षण किटों की क़ीमतें कम रखने में मदद मिली है।

एक आँकड़े के अनुसार हर वर्ष, एचआईवी की अवस्था में जीवन जी रहीं क़रीब 13 लाख महिलाएँ, गर्भधारण करती हैं, और लगभग 10 लाख गर्भवती महिलाएँ, सिफ़लिस से संक्रमित होती हैं। किफ़ायती रोग निदानों और उपचारों की उपलब्धता के बावजूद, बड़ी संख्या में माताओं और उनके बच्चों में इन संक्रमणों का पता नहीं चल पाता है। समुचित उपचार के अभाव में उनके जीवन पर असर पड़ता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, त्वरित निदान में सहायक परीक्षण किट (Rapid Diagnostic Tests) को इस्तेमाल करना आसान है। इससे सेवाओं को एकीकृत करने और बेहतर सामंजस्य स्थापित करने में भी मदद मिलेगी। साथ ही, अनेक अन्य देशों में माताओं से बच्चों को होने वाले एचआईवी एवं सिफ़लिस के संक्रमण का उन्मूलन कर पाना भी सम्भव होगा।

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी में एचआईवी, हैपेटाइटिस और यौन संचारित रोग कार्यक्रमों की निदेशक मेग डोअर्टी ने कहा कि नई क़ीमतों का सामने आना उत्साहजनक है। “इससे और अधिक देशों को दोहरी एचआईवी व सिफ़लिस टैस्टिंग को अपनाने और माताओं से बच्चों में होने वाले एचआईवी और सिफ़लिस के संचारण के उन्मूलन में प्रगति की रफ़्तार तेज़ करने, और अहम आबादियों के लिये सेवाएँ पहुँचाने में मदद मिलेगी, जहाँ दोनों संक्रमण आम हैं।”

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड-19 के इलाज में बिना मंजूरी के प्रयोग होने वाली दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब माँगा

कोविड-19 के इलाज में बिना मंजूरी के प्रयोग होने वाली दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब माँगा

हे.जा.स. November 01 2020 26360

कोविड-19 के इलाज में बिना मंजूरी के प्रयोग होने वाली दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब

जल्द शुरू हो सकती है प्रदेश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा

जल्द शुरू हो सकती है प्रदेश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा

विशेष संवाददाता March 28 2023 31807

हेली इमरजेंसी मेडिकल सर्विस टीम ने एम्स की व्यवस्थाओं के परखने के बाद हेली एंबुलेंस के संचालन के हरी

साथी हाथ बढ़ाना बनी No. 1 बेस्टसेलर जनस्वास्थ्य जागरूकता में ऐतिहासिक उपलब्धि-:सुनील

साथी हाथ बढ़ाना बनी No. 1 बेस्टसेलर जनस्वास्थ्य जागरूकता में ऐतिहासिक उपलब्धि-:सुनील

हुज़ैफ़ा अबरार May 08 2026 1967

पुस्तक के लेखक सुनील कुमार यादव जो Chief Pharmacist डॉ. एसपीएम सिविल हॉस्पिटल लखनऊ एवं एक प्रतिष्ठि

डायबटीज और ब्लड प्रेशर दोनों मिल कर एक और एक ग्यारह हो जाते है: डॉ बी के अग्रवाल

रंजीव ठाकुर September 11 2022 188150

इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बीपीकॉन 2022 में हाइपरटेंशन का डायबटीज से सम

हकीम अजमल खान की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय यूनानी दिवस।

हकीम अजमल खान की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय यूनानी दिवस।

हुज़ैफ़ा अबरार February 12 2021 30362

एक मुफ्त यूनानी चिकित्सा कैंप का आयोजन अल हुदा मॉडल इंटर कालेज त्रिवेणी नगर, सीतापुर रोड, लखनऊ में क

देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के निर्देश

देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के निर्देश

विशेष संवाददाता June 19 2022 28067

बड़ी संख्या में नमूने भेजने के लिए कहने का उद्देश्य ओमिक्रॉन के मौजूदा सब-वैरिएंट्स पर करीब से नजर र

राजकीय नर्सेज संघ ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण को 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

राजकीय नर्सेज संघ ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण को 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

हुज़ैफ़ा अबरार December 11 2021 39920

महानिदेशक ने मांग पत्र पर गौर करते हुए, बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक प्रशिक्षण हेतु चिकित्सा विभाग की

कोविड की चौथी लहर! लखनऊ में बाहर से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य

कोविड की चौथी लहर! लखनऊ में बाहर से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य

रंजीव ठाकुर April 21 2022 21177

राजधानी में कोविड-19 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। मास्क आवश्यक करने के साथ ही सभी अस्पतालों को न

कोविड-19  वैक्सीन पर केंद्र सरकार ने दी राहत, 31 मार्च तक कस्टम ड्यूटी माफ

कोविड-19 वैक्सीन पर केंद्र सरकार ने दी राहत, 31 मार्च तक कस्टम ड्यूटी माफ

एस. के. राणा January 17 2023 30139

विदेश से अपने देश आने वाली इंपोर्टेड कोविड-19 वैक्सीन की कीमते कम होने की उम्मीद है। कस्टम ड्यूटी मे

कोविड-19 वायरस चीन के वुहान शहर से ही मनुष्यों में फैला: अध्ययन

कोविड-19 वायरस चीन के वुहान शहर से ही मनुष्यों में फैला: अध्ययन

हे.जा.स. March 01 2022 53975

कोविड-19 मामलों के अक्षांश और देशांतर निकाले। दोनों शोधपत्रों के लेखक वोरोबे ने कहा, हमने पाया कि दि

Login Panel