देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

31 जुलाई से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान। 

इस बार दस्तक अभियान में ग्राम निगरानी समिति एवं मोहल्ला निगरानी समिति अपने क्षेत्र की आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री को सहयोग प्रदान करेगी।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 16 2021 Updated: June 16 2021 04:59
0 26606
31 जुलाई से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान।  प्रतीकात्मक

लखनऊ। प्रदेश के सभी जिलों में एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही इस दौरान 12 से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। दस्तक अभियान में इस बार 12 जिलों में फाइलेरिया के तहत एमडीए कार्यक्रम तथा क्षय रोगियों के चिन्हीकरण का कार्य भी होगा।

यह जानकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान संचालन के लिए आहूत बैठक में दी। इस दौरान अपर मुख्य सचिव ने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए झाड़ियों के कटान कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में उन्होंने बताया कि चूहा, गिलहरी, छछूंदर आदि के शरीर पर पाया जाने वाला स्क्रब टाइफस विषाणु कई गम्भीर बीमारियों का कारक होता है। यह विषाणु इन जीवों के शरीर से झाड़ियों में चिपक जाता है और वहां खेलने वाले बच्चों को संक्रमित कर देता है। इसलिए इन पर नियंत्रण बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इस बार दस्तक अभियान में ग्राम निगरानी समिति एवं मोहल्ला निगरानी समिति अपने क्षेत्र की आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री को सहयोग प्रदान करेगी। निगरानी समिति के पास दवाइयां भी उपलब्ध रहेंगी। बच्चों के लिए जो कोविड किट बनाई गई हैं। उसमें उपलब्ध दवाइयां अन्य बीमारियों में भी प्रयोग की जा सकेंगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

नशा उन्मूलन रैली और नुक्कड़ नाटक के जरिये तंबाकू छोड़ने और स्वस्थ रहने का सन्देश दिया कलाकारों ने

नशा उन्मूलन रैली और नुक्कड़ नाटक के जरिये तंबाकू छोड़ने और स्वस्थ रहने का सन्देश दिया कलाकारों ने

हुज़ैफ़ा अबरार April 09 2022 34411

डॉ. त्यागी ने कहा विश्व स्वास्थ्य दिवस के क्रम में मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा का उद्देश्य लोगों क

आईये जानते हैं आँखों में होने वाली आम बीमारियों के बारें में

आईये जानते हैं आँखों में होने वाली आम बीमारियों के बारें में

admin February 16 2022 71322

आँखों की बीमारियों में पलकों में होने वाली रूसी, पलकों पर गांठ बनना, आंख आना, आंखों का रूखापन, भवों

वाराणसी में 50 हजार लोगों को नहीं मिला आयुष्मान कार्ड

वाराणसी में 50 हजार लोगों को नहीं मिला आयुष्मान कार्ड

विशेष संवाददाता March 04 2023 28527

गोल्डन कार्ड का आवेदन करने वाले जिन लोगों को कार्ड नहीं मिल पाया है, उनकी समस्या के बारे में संबंधित

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल्स ने 500 रोबोटिक नी सर्जरी पूरी कीं, नए मिसो रोबोट का अनावरण

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल्स ने 500 रोबोटिक नी सर्जरी पूरी कीं, नए मिसो रोबोट का अनावरण

हुज़ैफ़ा अबरार May 04 2026 1386

अब अपोलोमेडिक्स क्षेत्र का पहला निजी अस्पताल बन गया है, जहाँ नी रिप्लेसमेंट के लिए दो समर्पित रोबोट

सीएम योगी ने कर्मचारियों को दिया कैशलेस चिकित्सा का उपहार

सीएम योगी ने कर्मचारियों को दिया कैशलेस चिकित्सा का उपहार

रंजीव ठाकुर July 21 2022 36648

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दस कर्मियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को राज्य हेल्थ कार्ड

विटामिन डी सप्लीमेंट का ओवरडोज हानिकारक हो सकता है: ब्रिटिश मेडिकल जर्नल

विटामिन डी सप्लीमेंट का ओवरडोज हानिकारक हो सकता है: ब्रिटिश मेडिकल जर्नल

लेख विभाग July 10 2022 28428

विटामिन डी प्रोहोर्मोन है और विटामिन नहीं है, यह सुझाव देता है कि या तो इसे सूर्य के प्रकाश या आहार

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में खुलेंगे 3 नए जन औषधि केंद्र

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में खुलेंगे 3 नए जन औषधि केंद्र

विशेष संवाददाता July 13 2023 35429

जिले में तीन औषधि केंद्र खोले जाएंगे, उनमे से दो औषधि केंद्र यहां के ट्रॉमा सेंटर में खोले जाएंगे तो

शहर को जाम से निजात दिलाने में डॉक्टर भी करेंगे प्रशासन का भरपूर सहयोग : डा. शाही

शहर को जाम से निजात दिलाने में डॉक्टर भी करेंगे प्रशासन का भरपूर सहयोग : डा. शाही

आनंद सिंह April 13 2022 26144

आईएमए की तरफ से 37 पुलिस वालों को सम्मानित किया गया। आज तमकुही राज से नवनिर्वाचित विधायक डा. असीम कु

देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर अन्तिम दौर में, बीते दिन बीस हजार से कम नए मरीज़

देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर अन्तिम दौर में, बीते दिन बीस हजार से कम नए मरीज़

एस. के. राणा February 20 2022 33692

देश में इस समय कोरोना के 2,24,187 एक्टिव केस हैं, जिसकी दर 0.52% है। कोविड इंफेक्शन से अब तक 5,11,90

टमाटर खाने के हैं अगर शौकीन तो जान लें ये नुकसान

टमाटर खाने के हैं अगर शौकीन तो जान लें ये नुकसान

लेख विभाग May 09 2023 29459

टमाटर या फिर इससे बने प्रोडक्ट्स के सेवन से हृदय रोग, ऑस्टियोपोरोसिस, मधुमेह, फेफड़े, स्तन और पेट के

Login Panel