देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

चीन में कोरोना संक्रमण के 19,300 से अधिक नए मामले सामने, 8 मरीजों की मौत

चीन के शंघाई शहर में कोविड-19 से आठ और लोगों की मौत के बाद पूर्वी महानगर में संक्रमण से मौत के मामले बढ़कर 25 हो गए हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि देश में ‘ओमिक्रॉन’ स्वरूप से संबंधित 19,300 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

हे.जा.स.
April 22 2022 Updated: April 23 2022 03:55
0 25659
चीन में कोरोना संक्रमण के 19,300 से अधिक नए मामले सामने, 8 मरीजों की मौत प्रतीकात्मक

बीजिंग (एजेंसी)। चीन के शंघाई शहर में कोविड-19 से आठ और लोगों की मौत के बाद पूर्वी महानगर में संक्रमण से मौत के मामले बढ़कर 25 हो गए हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (China's National Health Commission) ने बताया कि देश में ‘ओमिक्रॉन’ स्वरूप से संबंधित 19,300 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। 

आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2019 में कोविड-19 का पहला मामला सामने आने के बाद से देश में कुल 4,663 लोगों की मौत हुई है। चीन में बुधवार को 19,382 नए मामले मिले, जिनमें अधिकांश मामले शंघाई के हैं। इनमें से 2,830 में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था, लेकिन उन्हें भी अन्य मरीजों के साथ निर्धारित अस्पतालों में ही इलाज कराना होगा। 

महामारी वैज्ञानिकों (Epidemiologists) का कहना है कि देश के लिए यह एक गंभीर चेतावनी है, बुजुर्गों में टीकाकरण दर कम होने के कारण चीन में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों में ढील देने में परेशानी आ रही है। शंघाई के अलावा 17 अन्य प्रांतों में भी कोरोना के नए मामले आए हैं। इनमें जिलिन (Jilin) में 95 और बीजिंग (Beijing) में एक मामला सामने आया।

नए वैश्विक मामलों में पिछले सप्ताह एक चौथाई कमी : डब्ल्यूएचओ (WHO)
डब्ल्यूएचओ (WHO) की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 के नए मामलों में पिछले सप्ताह लगभग एक चौथाई की कमी दर्ज की गई। मार्च के अंत से मामलों में लगातार गिरावट जारी है। संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा, हर क्षेत्र में नए मामलों में गिरावट है, अमेरिका में यह गिरावट सिर्फ दो प्रतिशत ही दर्ज की गई। कुल मिलाकर अब तक दुनिया में 50.2 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं और करीब 62 लाख लोगों की मौत हुई है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कैंसर को लेकर पूरी दुनिया में चुनौतीपूर्ण स्थिति बनी

कैंसर को लेकर पूरी दुनिया में चुनौतीपूर्ण स्थिति बनी

हे.जा.स. February 03 2023 26179

डब्ल्यूएचओ के अनुसार कैंसर की घटनाओं की रिपोर्ट में यदि इसी प्रकार वृद्धि जारी रही तो 2040 तक कैंसर

महंगी दवाएं छुपी थी गोपनीय गोदामों में, डीएम के छापे से खुला राज़

महंगी दवाएं छुपी थी गोपनीय गोदामों में, डीएम के छापे से खुला राज़

रंजीव ठाकुर August 29 2022 35846

उत्तर प्रदेश में अधोमानक दवा सप्लाई होने के बाद महंगी दवाओं को लेकर सनसनीखेज नया मामला सामने आया है।

दिल्ली सरकार ने मंकीपॉक्स के ख़िलाफ़ उठाये एहतियाती कदम 

दिल्ली सरकार ने मंकीपॉक्स के ख़िलाफ़ उठाये एहतियाती कदम 

एस. के. राणा August 05 2022 28824

दिल्ली सरकार ने पूर्वी दिल्ली के कैलाश दीपक अस्पताल, उत्तरी दिल्ली के एम.डी. सिटी अस्पताल और दक्षिणी

गरीबों को मिलेगा सस्ता इलाज, केजीएमयू में शुरू हुआ कम्यूनिटी कैंसर नेटवर्क प्रोग्राम

गरीबों को मिलेगा सस्ता इलाज, केजीएमयू में शुरू हुआ कम्यूनिटी कैंसर नेटवर्क प्रोग्राम

रंजीव ठाकुर August 26 2022 48727

कैंसर के इलाज को और सुदृढ़ बनाने के लिए अब गरीब व असहाय मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए किंग जॉर

चीन की लैब से लीक हुआ कोरोना !

चीन की लैब से लीक हुआ कोरोना !

हे.जा.स. February 28 2023 31595

व्हाइट हाउस और अमेरिकी संसद के प्रमुख सदस्यों को सौंपी गई एक खुफिया रिपोर्ट में यह संभावना जताई गई

स्लिम बने रहने के लिए डाइट में शामिल करें फाइबर युक्त ये चीजें

स्लिम बने रहने के लिए डाइट में शामिल करें फाइबर युक्त ये चीजें

आरती तिवारी October 08 2022 41225

फाइबर खाद्य पदार्थों में पाया जाने वाला न पचने वाला कार्बोहाइड्रेट होता है। इसे घुलनशीलता के आधार पर

ऑफिस के काम का हो रहा है टेंशन तो अपनाएं ये उपाय

ऑफिस के काम का हो रहा है टेंशन तो अपनाएं ये उपाय

हे.जा.स. May 11 2023 28004

हम लोग रोजमर्रा के काम करते है और इन कामों की वजह से कभी कभी टेंशन में आ जाते है। टेंशन ऐसी होती की

कोरोना के इलाज में कोलचीसीन दवा के क्लीनिकल परीक्षण की मिली मंज़ूरी।

कोरोना के इलाज में कोलचीसीन दवा के क्लीनिकल परीक्षण की मिली मंज़ूरी।

एस. के. राणा June 13 2021 24260

कोलचीसीन का उपयोग हृदय रोग से पीड़ित कोविड-19 मरीजों के लिए मददगार साबित होगा और यह प्रो-इंफ्लेमेटरी

वाराणसी में आयुष्मान भारत योजना के तहत 4000 कैंसर मरीजों को मिला लाभ

वाराणसी में आयुष्मान भारत योजना के तहत 4000 कैंसर मरीजों को मिला लाभ

श्वेता सिंह September 25 2022 28241

कई कैंसर मरीजों की आयुष्मान योजना के तहत सर्जरी भी की गई है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुरुआत

ओमिक्रॉन संक्रमण: देश में 200 से ज्यादा मामले सामने आये

ओमिक्रॉन संक्रमण: देश में 200 से ज्यादा मामले सामने आये

एस. के. राणा December 21 2021 30541

ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामलों में भी महाराष्ट्र और दिल्ली सबसे आगे हैं। दोनों ही जगह ओमिक्रॉन वैरिए

Login Panel