देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

चीन, अमेरिका और भारत को मिले 60 प्रतिशत कोविड-19 रोधी टीके: डब्ल्यूएचओ

दो अरब टीकों में से चीन, भारत और अमेरिका को मिली 60 प्रतिशत खुराकों को ‘‘घरेलू रूप से खरीदा और इस्तेमाल किया गया।’’

एस. के. राणा
June 05 2021 Updated: June 05 2021 23:56
0 26140
चीन, अमेरिका और भारत को मिले 60 प्रतिशत कोविड-19 रोधी टीके: डब्ल्यूएचओ प्रतीकात्मक

संयुक्त राष्ट्र/नई दिल्ली  (भाषा)। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक वरिष्ठ सलाहकार ने कहा कि अब तक विश्व भर में वितरित किए गए कोविड-19 रोधी दो अरब टीकों में से करीब 60 प्रतिशत टीके महज तीन देशों चीन, अमेरिका और भारत को मिले हैं।

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टेड्रोस अदहानोम गेब्रेयेसस के वरिष्ठ सलाहकार ब्रुस एलीवर्ड ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘इस हफ्ते हमें दो अरब से अधिक टीके मिलेंगे...हम टीकों की संख्या और नए कोविड-19 रोधी टीकों के लिहाज से उल्लेखनीय दो अरब टीकों का आंकड़ा पार कर लेंगे। इन्हें 212 से अधिक देशों में वितरित किया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम दो अरब टीकों की तरफ देखें तो 75 प्रतिशत से अधिक खुराक महज 10 देशों को मिली है। यहां तक कि 60 फीसदी टीके तीन देशों चीन, अमेरिका तथा भारत को मिले हैं।’’

एलीवर्ड ने कहा कि कोवैक्स ने कोविड-19 रोधी टीके 127 देशों में वितरित करने और कई देशों में टीकाकरण अभियान शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने बताया कि दो अरब टीकों में से चीन, भारत और अमेरिका को मिली 60 प्रतिशत खुराकों को ‘‘घरेलू रूप से खरीदा और इस्तेमाल किया गया।’’

एलीवर्ड ने कहा कि केवल 0.5 प्रतिशत टीके कम आय वाले देशों को गए जो दुनिया की आबादी का 10 प्रतिशत हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अब दिक्कत यह है कि टीकों की आपूर्ति बाधित हो रही हैं। भारत तथा अन्य देशों में दिक्कतों के कारण बाधाएं हो रही है तथा इस खाई को भरने में मुश्किल हो रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कम से कम चौथी तिमाही में फिर से टीकों की आपूर्ति शुरू करें।’’

दुनिया का सबसे बड़ा टीका निर्माता एसआईआई कोवैक्स को एस्ट्राजेनेका टीकों की आपूर्ति करने वाला अहम संस्थान है। भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण कोवैक्स को टीकों की आपूर्ति बाधित हो गयी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

केरल हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न की शिकार एक 10 वर्षीय गर्भवती बच्ची के चिकित्सकीय गर्भपात कराने की मंजूरी दी

केरल हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न की शिकार एक 10 वर्षीय गर्भवती बच्ची के चिकित्सकीय गर्भपात कराने की मंजूरी दी

एस. के. राणा March 11 2022 31271

केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को यौन उत्पीड़न का शिकार हुई एक 10 वर्षीय गर्भवती बच्ची के लिए चिकित्सकीय ग

सुडौल स्तन के लिए योगासन।

सुडौल स्तन के लिए योगासन।

सौंदर्या राय October 18 2021 44763

योग आपके स्तन को लूज होने से बचाता है। प्रभावी योग आसन निम्नलिखित है जिनकी मदद से आप सुडौल और मनचाहा

ब्रिटेन में किशोरों को लगेंगे, कोविड टीके की बूस्टर खुराक

ब्रिटेन में किशोरों को लगेंगे, कोविड टीके की बूस्टर खुराक

हे.जा.स. January 17 2022 34628

16 और 17 साल आयुवर्ग के प्रत्येक किशोर को आने वाले दिनों में टीके की तीसरी खुराक दी जाएगी। ऐसे किशोर

5-40 बार कंधा खिसकने से परेशान युवाक का आर्थ्रोस्कोपिक बोन ब्लॉक सर्क्लाज से सफल उपचार

5-40 बार कंधा खिसकने से परेशान युवाक का आर्थ्रोस्कोपिक बोन ब्लॉक सर्क्लाज से सफल उपचार

हुज़ैफ़ा अबरार September 02 2026 623

मरीज पिछले चार वर्षों से बार-बार कंधा खिसकने की समस्या से पीड़ित था। इस अवधि में उसका कंधा 35-40 बार

भारत बायोटेक ने नाक से लिए जाने वाले कोविडरोधी टीके की बूस्टर खुराक के तीसरे चरण के ट्रायल के लिए किया आवेदन।

भारत बायोटेक ने नाक से लिए जाने वाले कोविडरोधी टीके की बूस्टर खुराक के तीसरे चरण के ट्रायल के लिए किया आवेदन।

हे.जा.स. December 22 2021 26901

वायरस म्यूकोसल झिल्ली में मौजूद कोशिकाओं और अणुओं को संक्रमित करता है। ऐसे में व्यक्ति को नाक से टीक

नया सवेरा अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग का छापा, खुलेआम अस्पताल में हो रही मानकों की अनदेखी

नया सवेरा अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग का छापा, खुलेआम अस्पताल में हो रही मानकों की अनदेखी

विशेष संवाददाता August 09 2023 40787

अस्पतालों में दिन प्रति दिन लापरवाही बढ़ती जा रही है। स्वास्थ विभाग की टीम बिना लायसेंस के संचालित अ

जिले में पांच वर्ष की उम्र के 52 हजार से अधिक बच्चों को 12 बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण की शुरुआत

जिले में पांच वर्ष की उम्र के 52 हजार से अधिक बच्चों को 12 बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण की शुरुआत

अनिल सिंह January 11 2023 28285

जिले में पांच वर्ष की उम्र के 52 हजार से अधिक बच्चों को 12 बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण महाअभिया

नींद संबंधी विकार और हृदय संबंधी रोगों के खतरों में बढ़ोत्तरी

नींद संबंधी विकार और हृदय संबंधी रोगों के खतरों में बढ़ोत्तरी

लेख विभाग January 16 2022 35587

हालांकि प्रत्येक व्यक्ति की नींद की आवश्यकता भिन्न होती है, एक वयस्क को दिन में आठ घंटे सोना चाहिए।

Oxygen administration during surgery and postoperative organ injury: observational cohort study

Oxygen administration during surgery and postoperative organ injury: observational cohort study

British Medical Journal March 03 2023 55291

Increased supraphysiological oxygen administration during surgery was associated with a higher incid

सर्दियों में चेहरे को चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स।

सर्दियों में चेहरे को चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स।

सौंदर्या राय November 16 2021 28765

ठंडी हवाएं स्किन की नमी को सोख लेती हैं जिससे त्‍वचा पर रूखापन आ जाता है। इस रूखेपन को दूर करने के ल

Login Panel