देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

भारत में दो महीने में सबसे कम कोविड-19 नए के केस।

जिन 3,380 और लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया उनमें से 1,377 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 364 की कर्नाटक में, 463 की तमिलनाडु में, 136 की उत्तर प्रदेश में, 135 की केरल में और 113 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।

एस. के. राणा
June 05 2021 Updated: June 05 2021 22:15
0 23282
भारत में दो महीने में सबसे कम  कोविड-19 नए के केस। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ल (भाषा)। भारत में करीब दो महीनों में कोविड-19 के एक दिन में सबसे कम 1,20,529 नए मामले आए और इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,86,94,879 पर पहुंच गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, इस संक्रामक रोग से 3,380 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की कुल संख्या 3,44,082 हो गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार पांचवें दिन 20 लाख से कम रही। मंत्रालय ने बताया कि रोज आने वाले संक्रमण के नए मामले 58 दिनों में सबसे कम हैं।

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 के लिए 20,84,421 नमूनों की जांच की गई जिससे देश में अभी तक की गई कुल जांच की संख्या 36,11,74,142 हो गयी है। संक्रमण की दैनिक दर गिरकर 5.78 प्रतिशत हो गयी है जो लगातार 12वें दिन 10 प्रतिशत से कम है।साप्ताहिक संक्रमण दर भी कम होकर 6.89 प्रतिशत रह गयी है।

आंकड़ों के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 15,55,248 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 5.73 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 93.08 प्रतिशत है। स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार 23वें दिन संक्रमण के रोज आने वाले नए मामलों से अधिक है।

आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,67,95,549 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

जिन 3,380 और लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया उनमें से 1,377 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 364 की कर्नाटक में, 463 की तमिलनाडु में, 136 की उत्तर प्रदेश में, 135 की केरल में और 113 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।

देश में इस संक्रामक रोग से अभी तक 3,44,082 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे अधिक 98,771 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद 30,895 लोगों की कर्नाटक, 26,128 की तमिलनाडु में, 24,497 की दिल्ली में, 21,031 की उत्तर प्रदेश में, 16,034 की पश्चिम बंगाल में, 14,927 की पंजाब में और 13,162 लोगों की मौत छत्तीसगढ़ में हुई।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गोरखपुर के नशीली दवा व्यापारी आरोपित भाई गिरफ्त से परे, इनाम घोषित

गोरखपुर के नशीली दवा व्यापारी आरोपित भाई गिरफ्त से परे, इनाम घोषित

रंजीव ठाकुर August 20 2022 27883

जिले में नशीली दवा के व्यापार पर नकेल कसने के लिए प्रशासन हर सम्भव कोशिश करने में जुटा हुआ है और गिर

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

admin May 31 2023 40227

यूपी के आगरा जिले में इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन एंड आर्ट्स ने कुछ नए तरीके से वर्ल्ड एंटी टुबैक

सील किए गए अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा खोले जाने के मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट करेंगें

सील किए गए अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा खोले जाने के मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट करेंगें

अनिल सिंह December 05 2022 28120

मामले की जांच पहले सीएमओ को दी गई थी, लेकिन इस पर शिकायतकर्ता को आप‌त्ति थी। आप‌त्ति पर संज्ञान लेते

अपोलोमेडिक्स में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी की सुविधा उपलब्ध हैं: डॉ मयंक सोमानी

अपोलोमेडिक्स में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी की सुविधा उपलब्ध हैं: डॉ मयंक सोमानी

रंजीव ठाकुर July 30 2022 44591

अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉ

1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा

1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा

रंजीव ठाकुर September 15 2022 38388

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तीसरे चरण को पहले के मुक

टीबी के लम्बे उपचार में डॉक्सीसाइक्लिन जटिलताओं को कम करेगा: एक शोध  

टीबी के लम्बे उपचार में डॉक्सीसाइक्लिन जटिलताओं को कम करेगा: एक शोध  

हे.जा.स. June 21 2021 42824

डॉक्सीसाइक्लिन एक सस्ता और व्यापक रूप से उपलब्ध एंटीबायोटिक है जो फेफड़ों की क्षति को कम कर सकता है,

प्रदेश सरकार ने की एक और अस्पताल बनाने की तैयारी

प्रदेश सरकार ने की एक और अस्पताल बनाने की तैयारी

हे.जा.स. May 21 2023 26925

अधिकारियों के अनुसार करनाल स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चालू वित्त वर्ष में सेक्टर 32 में 10 एकड़ जमीन मे

यूरोप में तेजी से बढ़ रहीं सेक्स सम्बन्धी बीमारियाँ, फ्रांस सरकार ने उठाये एहतियाती कदम

यूरोप में तेजी से बढ़ रहीं सेक्स सम्बन्धी बीमारियाँ, फ्रांस सरकार ने उठाये एहतियाती कदम

हे.जा.स. February 20 2023 30697

गर्भ निरोधक गोली या इंट्रायूटरिन डिवाइस अनचाहे गर्भधारण से बचने और छुटकारा पाने में तो मदद करती है,

जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है, उनमें ओमिक्रॉन गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है: डब्लूएचओ

जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है, उनमें ओमिक्रॉन गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है: डब्लूएचओ

हे.जा.स. January 24 2022 34469

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने का सिलसिला दुनिया भर में जारी है। भारत में यह कम्य

योग दिवस के अवलोकन हेतु आयोजित बैठक में स्वामी चिदानन्द ने योग वीजा की उठायी मांग

योग दिवस के अवलोकन हेतु आयोजित बैठक में स्वामी चिदानन्द ने योग वीजा की उठायी मांग

विशेष संवाददाता April 06 2022 27492

स्वामी चिदानन्द कहा कि इस अवसर पर योग वीजा पर भी विचार किया जाना चाहिये। जो छात्र और योग जिज्ञासु लम

Login Panel