देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आयुष्मान योजना में बोनमैरो इम्प्लान्ट शामिल

आयुष्मान योजना के अंतर्गत अब दिल, मानसिक और न्यूरो के इलाज में नए पैकेज शुरू किए गए हैं। साथ ही 365 प्रोसीजर जोड़े गए हैं। इस योजना के तहत किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा पिछले वर्ष ही जोड़ी गई थी।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 31 2022 Updated: June 01 2022 00:01
0 38761
आयुष्मान योजना में बोनमैरो इम्प्लान्ट शामिल अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य

लखनऊ। आयुष्मान योजना के तहत अब हड्डी रोगी देसी या विदेशी कोई भी इमप्लान्ट लगवा सकेंगे। साथ ही इस योजना के तहत बोनमैरो इमप्लान्ट की भी सुविधा शुरू कर दी गई है। यह कहना है नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के कार्यकारी निदेशक डॉ शंकर प्रिन्जा का। डॉ शंकर मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना के बेहतर क्रियान्वयन के मुद्दे पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना (Ayushman scheme) के अंतर्गत अब दिल, मानसिक और न्यूरो के इलाज में नए पैकेज शुरू किए गए हैं। साथ ही 365 प्रोसीजर जोड़े गए हैं। गौरतलब है कि इस योजना के तहत किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा पिछले वर्ष ही जोड़ी गई थी। जो सक्रियता से शुरू की जाएगी।    

इसके पूर्व कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कार्यशाला है। इसमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं शिक्षा के उच्च अधिकारी और करीब सभी मेडिकल कॉलेज के नोडल ऑफिसर मौजूद हैं। यह एक विशेष प्लेटफॉर्म है। जहां मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना को और कैसे बेहतर क्रियान्वयान्वित किया जाए। इस पर विस्तार से मंथन होगा। मैं उम्मीद करता हूं कि आज के इस आयोजन से अच्छे निष्कर्ष निकलेंगे। 

आयुष्मान योजना की नोडल एजेंसी साचीस की सीईओ संगीता सिंह ने कहा कि आयुष्मान योजना के लक्षित क्रियान्वयन में लखनऊ के डॉ राम मनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज और कानपुर के जीएसवी मेडिकल कॉलेज ने प्रदेश में सबसे बेहतर परिणाम दिया है। वहीं प्रदेश में कई ऐसे जिले हैं जहां मेडिकल कालेज होने के बावजूद वहां के मरीज अन्य राज्यों में जा रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि अधिकतर मेडिकल कॉलेज में गंभीर (सेकेंडरी) मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जबकि मेडिकल कॉलेज अति मरीजों (टरशरी) के इलाज के लिए बनाए गए हैं। गौरतलब है कि सेकेंडरी मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल बनाए गए हैं। वहीं लखनऊ के डॉ राम मनोहर लोहिया और गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में क्रमशः 24 और 25 विभाग हैं। जबकि यहां क्रमशः सिर्फ 14 और 20 विभाग ही सक्रिय हैं।

मेडिकल कॉलेज पूरा सहयोग करेंगे : आलोक कुमार 

कार्यशाला के दौरान डॉ राम मनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज के डॉ अमित कौशिक, केजीएमयू के डॉ बीपी सिंह, मेयो के डॉ डीएस नेगी, तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के निदेशक विपिन जैन ने पैनल में चर्चा की। सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेज में आ रही बाधाओं को दूर करने पर विचार-विमर्श हुआ। इस मौके पर आलोक कुमार, प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा ने आश्वशत किया कि आयुष्मान योजना के बेहतर क्रियान्वयन सभी मेडिकल कॉलेज पूरा सहयोग करेंगे। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधियों ने अपने यहां आने वाली समस्याओं पर सवाल पूछे। खासकर मरीज के इलाज के लिए मिलने वाले भुगतान में देरी और उसकी प्रक्रिया को और आसान करने पर सवाल उठे। मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधियों ने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से योजना को शतप्रतिशत सफल बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर महानिदेशक डॉ एनसी प्रजापति समेत अन्य मेडिकल कॉलेज और सहयोगी संस्थाओं एक्सेस और सीफार के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्किन पर ग्लो के लिए गुड़ है चमत्कारी

स्किन पर ग्लो के लिए गुड़ है चमत्कारी

सौंदर्या राय December 31 2022 37315

अगर आपको पता चलेगा कि गुड़ खाने से त्वचा पर प्राकृतिक निखार आता है। गुड़ के अंदर एंटीऑक्सिडेंट और पो

4 फरवरी को आईएमए गोरखपुर के तत्वाधान में कैंसर शिविर का होगा आयोजन

4 फरवरी को आईएमए गोरखपुर के तत्वाधान में कैंसर शिविर का होगा आयोजन

आनंद सिंह February 03 2022 27723

आईएमए गोरखपुर के प्रेजिडेंट डॉक्टर एसएस शाही ने बताया कि स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन गोलघर स्थ

ब्रिटेन की रॉयल नेवी के नाविक जहाज पर पीने के पानी में गलत रसायन डालने से कई बीमार 

ब्रिटेन की रॉयल नेवी के नाविक जहाज पर पीने के पानी में गलत रसायन डालने से कई बीमार 

हे.जा.स. February 05 2023 33327

रॉयल नेवी के एक प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए कहा,  जहाज में ताजे पानी की प्रणालियों में से एक के साथ

यूपी में बूस्टर डोज 2 करोड़ के पार, सीएम योगी ने ट्वीट कर दी बधाई

यूपी में बूस्टर डोज 2 करोड़ के पार, सीएम योगी ने ट्वीट कर दी बधाई

आरती तिवारी August 23 2022 30796

कोरोना टीकाकरण में उत्तर प्रदेश ने 2 करोड़ से अधिक नि:शुल्क बूस्टर डोज का आकड़ा पार कर लिया है। इस

स्तनपान के प्रति जागरूकता के लिए 21 नवंबर तक जिला स्तर से गावों तक चलेंगे कार्यक्रम।

स्तनपान के प्रति जागरूकता के लिए 21 नवंबर तक जिला स्तर से गावों तक चलेंगे कार्यक्रम।

हुज़ैफ़ा अबरार November 17 2021 39214

स्तनपान सप्ताह 21 नवंबर तक चलेगा और इस दौरान प्रसूताओं को स्तनपान कराने के तरीके और उसके फायदे समझाए

क्या है Happiness Index? कौन सा देश है कितना खुश

क्या है Happiness Index? कौन सा देश है कितना खुश

हे.जा.स. April 09 2023 41722

दुनिया का हर शख्सर जिंदगी में खुशियां चाहता है। अपनी मनचाही खुशियों को पाने के लिए लोग जिंदगी भर मेह

कोविड-19 के आसन्न खतरे से केंद्र सरकार चिंतित, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की बैठक 

कोविड-19 के आसन्न खतरे से केंद्र सरकार चिंतित, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की बैठक 

एस. के. राणा December 22 2022 24994

डॉ. मनसुख मांडविया ने देश में सक्रिय नए वेरिएंट, अगर कोई हो, का समय पर पता लगाने को सुनिश्चित करने क

को-विन प्लेटफॉर्म टीकाकरण व अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए बनेगा डिजिटल स्टोर 

को-विन प्लेटफॉर्म टीकाकरण व अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए बनेगा डिजिटल स्टोर 

एस. के. राणा May 27 2022 41731

टीकाकरण कार्यक्रम के डिजिटल हो जाने के बाद लाभार्थियों को टीकाकरण स्थल पर ही प्रमाणपत्र मिल जाएंगे।

चश्मा: चेहरे की सुंदरता के साथ आँखों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिये बहुत ज़रूरी

रंजीव ठाकुर April 23 2022 43890

रोड साइड से खरीदे गए चश्मे सस्ते जरूर होते हैं लेकिन इनका प्लास्टिक हमारी आँखों को बहुत नुकसान पहुंच

सुल्तानपुर में स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को मिला नियुक्ति पत्र

सुल्तानपुर में स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को मिला नियुक्ति पत्र

विशेष संवाददाता June 10 2023 31263

मीडिया से रूबरू हुई सांसद मेनका गांधी ने स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को बधाई दी, साथ ही ईमानदारी से कार्

Login Panel