देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, बीते 24 घंटों में  3,688 लोग हुए संक्रमित 

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 18,684 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 883 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है।

एस. के. राणा
April 30 2022 Updated: April 30 2022 22:16
0 32786
लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, बीते 24 घंटों में  3,688 लोग हुए संक्रमित  प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,688 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस (corona virus) से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,75,864 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 50 नए मामले सामने आए, जिनमें केरल में 45, दिल्ली और महाराष्ट्र से दो-दो और उत्तर प्रदेश में एक मौत का मामला सामने आया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 50 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,23,803 हो गई है। वहीं, देश में कोविड-19 (covid-19) के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 18,684 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 883 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.74 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.66 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,25,33,377 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 188.89 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।

देश में अभी तक संक्रमण से कुल 5,23,803 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,47,842, केरल के 69,011, कर्नाटक के 40,099, तमिलनाडु के 38,025, दिल्ली के 26,174, उत्तर प्रदेश के 23,507 और पश्चिम बंगाल के 21,201 मरीज थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण (corona virus infection) से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

नर्सों की भारी कमी से जूझ रहा ब्रिटेन।

नर्सों की भारी कमी से जूझ रहा ब्रिटेन।

हे.जा.स. October 30 2021 24518

आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा यानी एनएचएस अस्पतालों में नर्सों के लगभग चालीस हजार पंजी

जापान में कोरोना ने मचाया कोहराम

जापान में कोरोना ने मचाया कोहराम

हे.जा.स. December 25 2022 38218

जापान में सबसे ज्यादा कोरोना के केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 73 हजार नए केस मिले हैं। द

मानसिक स्वास्थ्य ज़रूरतों के लिये पर्याप्त सेवाओं का अभाव, निवेश की ज़रुरत।

मानसिक स्वास्थ्य ज़रूरतों के लिये पर्याप्त सेवाओं का अभाव, निवेश की ज़रुरत।

हे.जा.स. December 15 2021 26099

रिपोर्ट दर्शाती है कि हाल के वर्षों में मानसिक स्वास्थ्य पर ज़्यादा ध्यान दिया गया है, फिर भी गुणवत्

फोर्टिस अस्पताल में लगेगा स्पुतनिक वी टीका। 

फोर्टिस अस्पताल में लगेगा स्पुतनिक वी टीका। 

एस. के. राणा June 18 2021 32303

आने वाले दिनों में, चरण-वार पायलट प्रोजेक्ट के तहत 11 शहरों के फोर्टिस अस्पतालों में दो-खुराक का टीक

पीठ और गर्दन का दर्द एक आम समस्या है, इसको गंभीरता से लेना चाहिए: डॉ अनुराग सक्सेना

पीठ और गर्दन का दर्द एक आम समस्या है, इसको गंभीरता से लेना चाहिए: डॉ अनुराग सक्सेना

लेख विभाग March 22 2022 42074

पीठ के दर्द को दूर रखने के लिए अच्छे स्वास्थ्य, उचित वजन, सही मुद्रा और पर्याप्त व्यायाम की आवश्यकता

गर्मी में खाएं ये चीजें, बॉडी का तापमान रहेगा सामान्य

गर्मी में खाएं ये चीजें, बॉडी का तापमान रहेगा सामान्य

लेख विभाग May 25 2023 33157

गर्मियों के सीजन में हीट को हैंडल करना मुश्किल होता है। गर्मी से बचने के लिए हम ऐसे फूड्स या ड्रिंक

सहारा हॉस्पिटल ने रोगी सुरक्षा सप्ताह के विजयी प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत।

सहारा हॉस्पिटल ने रोगी सुरक्षा सप्ताह के विजयी प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत।

हुज़ैफ़ा अबरार October 19 2021 26568

"प्रभावी संचार" रोगी की अच्छी देखभाल के मूल में निहित है। नैदानिक देखभाल के उच्च मानकों को बनाए रखने

हेयरफॉल और डैंड्रफ के लिए बेहद कारगर है एलोवेरा

हेयरफॉल और डैंड्रफ के लिए बेहद कारगर है एलोवेरा

श्वेता सिंह August 29 2022 29035

एलोवेरा में मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई समेत अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों क

राष्ट्रीय व्यायाम दिवस: स्वस्थ्य रहने के लिए जरूर करें व्यायाम

राष्ट्रीय व्यायाम दिवस: स्वस्थ्य रहने के लिए जरूर करें व्यायाम

लेख विभाग April 18 2023 26103

नियमित शारीरिक गतिविधि और व्यायाम कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं जिन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता

नालंदा के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बनाया जायेगा स्तनपान वार्ड

नालंदा के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बनाया जायेगा स्तनपान वार्ड

admin November 03 2022 30138

स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देशित है कि स्तनपान वार्ड ओपीडी के करीब स्थापित किया जायेगा। इसके अतिरिक्

Login Panel