देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोविडग्रस्त गंभीर बच्चों को होगी अस्पताल की जरूरत।

गाइडलाइन के मुताबिक जिन बच्चों का आक्सीजन लेवल 90 से नीचे गिरता है, उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाना चाहिए। ऐस्टीरायड देने की मनाही की गई है।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 20 2021 Updated: May 20 2021 15:34
0 30082
कोविडग्रस्त गंभीर बच्चों को होगी अस्पताल की जरूरत। प्रतीकात्मक

लखनऊ। आने वाले दिनों में कोविड-19 का असर बच्चों पर होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बच्चों के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक सिर्फ कोरोना से ग्रसित गंभीर बच्चों को ही अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत होगी। बाकी का इलाज होम आइसोलेशन में रखकर किया जा सकता है। 

गाइडलाइन के मुताबिक जिन बच्चों का आक्सीजन लेवल 90 से नीचे गिरता है, उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाना चाहिए। गाइडलाइन में बच्चों को ऐस्टीरायड (मेथाइलप्रेडनिसलोन, डेक्सामीथाजोन) देने की मनाही की गई है। सिर्फ गंभीर बच्चों को जरूरत पड़ने पर यह दवा देने की अनुमति दी जाएगी। 

इसके अलावा कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल हो रही रेमडिसिविर, आइवरमेक्टिन, टोसिलिजुमैब, डेक्सामीथाजोन,  हाईड्राक्सीक्लोरोक्वीन, फैवीपिराविर, लोपिनाविर/रिटोनाविर, उमीफेनाविर जैसी दवाओं को बच्चों को देने से मना किया गया है। 

गाइडलाइन में आगे कहा गया है कि जिन बच्चों का आक्सीजन लेवल 90 से कम आता है उन्हें गंभीर निमोनिया, एक्यूट रिसपाइटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम, सैप्टिक शाक, मल्टी आर्गन डिस्फक्शन सिंड्रोम जैसी बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे मरीजों को फौरन किसी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाए और जरूरत पड़े तो आईसीयू में शिफ्ट किया जाए। इन बच्चों को ऐस्टीरायड दिए जा सकते हैं।  

गाइडलाइन के अनुसार कुछ बच्चे बुखार के साथ पेट दर्द, उल्टी व दस्त की समस्या के आ सकते हैं। उनका भी कोरोना मरीज के तौर पर इलाज किया जाना चाहिए। उनका स्टूल टेस्ट कराने पर पुष्ट हो जाएगा कि उन्हें कोरोना है या नहीं। दिशानिर्देश में यह भी कहा गया है कुछ बच्चों में मल्टी सिस्टम इन्फ्लैमट्री सिन्ड्रोम भी हो सकता है।   

गाइड लाइन में साफ कहा गया है कि सिर्फ कोरोना ग्रसित गंभीर बच्चों को भर्ती कराने की जरूरत होगी। बाकी का इलाज घर में रहकर ही किया जा सकता है। बस उनकी नियमित मानिटरिंग होती रही। ज्यादातर बच्चे लक्षणविहीन हो सकते हैं इसलिए उनका इलाज सावधानी से करने की जरूरत है।  

क्या होंगे बच्चों के लक्षण

  • ज्यादातर बच्चे लक्षणविहीन या हल्के-फुल्के लक्षण वाले होंगे।
  • उनमें बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, थकावट, सूंघने व स्वाद की क्षमता में कमी आना, नाक बहना, मांसपेशियों में तकलीफ, गले में खराश जैसे लक्षण होंगे।
  • कुछ बच्चों में दस्त आना, उल्टी होना, पेट दर्द होना।
  • कुछ में मल्टी सिस्टम इन्फ्लैमट्री सिंड्रोम होगा। ऐसे बच्चों को बुखार 38 सेंटीग्रेड से अधिक होगा। उनके लक्षण SARS CoV-2 से संबंधित हो सकते हैं। इन बच्चों में खांसी, नाक बहना व गले में खराश जैसे लक्षण भी हो सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

वायु प्रदूषण के कारण बढ़ रहा है अस्थमा रोग।

वायु प्रदूषण के कारण बढ़ रहा है अस्थमा रोग।

लेख विभाग January 22 2021 21976

अस्थमा रोग एक एलर्जी है और ये एलर्जी किसी को धूल, पराग, जानवरों के फर, वायरस, हवा के प्रदूषक आदि से

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए चेहरे की देखभाल ऐसे करें

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए चेहरे की देखभाल ऐसे करें

सौंदर्या राय June 21 2022 35333

माँइश्चराइजर लगायें जिससे प्रतिदिन कोलेजन और इलास्टिन का प्रोडक्शन हो। स्किन को अच्छी तरह से हाइड्रे

सोहा से जानें त्यौहारों में हेल्दी खाने के नुस्खे

सोहा से जानें त्यौहारों में हेल्दी खाने के नुस्खे

हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2022 31207

त्योहार के मौसम के लिये तैयारी के बीच अभिनेत्री और एक अनुभवी माँ, सोहा अली खान हेल्दी खाने के अपने ह

आरोग्य स्वास्थ्य मेला में लाभान्वित हुए मरीज

आरोग्य स्वास्थ्य मेला में लाभान्वित हुए मरीज

आरती तिवारी June 11 2023 32931

आरोग्य स्वास्थ्य मेला का सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्

विश्व स्तनपान सप्ताह: महिलाओं में स्तनपान के प्रति जागरूकता पैदा करने का अभियान

विश्व स्तनपान सप्ताह: महिलाओं में स्तनपान के प्रति जागरूकता पैदा करने का अभियान

लेख विभाग August 02 2022 48439

स्तनपान बच्चे के विकास और वृद्धि के लिए आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराने का ये सबसे अच्छा माध्यम है। ये

नियमित योग करके बढाईये अपनी ख़ूबसूरती को

नियमित योग करके बढाईये अपनी ख़ूबसूरती को

सौंदर्या राय April 07 2022 38608

योग से आपकी स्किन में ग्लो आ जाती है। आप अपनी उम्र से छोटी दिखने लग जातीं है। हम कुछ ऐसे योगासनों के

कोविड-19 टीका: फाइजर ने सौपें बच्चों के टीके के ट्रायल रिपोर्ट, नवंबर के बाद आ सकेगी बाज़ार  में 

कोविड-19 टीका: फाइजर ने सौपें बच्चों के टीके के ट्रायल रिपोर्ट, नवंबर के बाद आ सकेगी बाज़ार  में 

हे.जा.स. September 29 2021 25625

कंपनी ने मंगलवार को बताया कि उसने पांच से 11 साल तक के बच्चों को टीका लगाए जाने को लेकर हाल में किए

3012 पदों पर कल होगी स्टाफ नर्स की भर्ती। 

3012 पदों पर कल होगी स्टाफ नर्स की भर्ती। 

हे.जा.स. October 03 2021 25530

प्रयागराज के 40, गाजियाबाद 38, गोरखपुर 43, लखनऊ 57 और मेरठ के 41 समेत 219 केंद्रों पर यह परीक्षा सुब

केजीएमयू-केसीएच अल्युमिनाई मीट में डॉ सूर्यकान्त ने प्रस्तुत किया 75 साल का व्योरा

रंजीव ठाकुर April 27 2022 30417

डॉ. सूर्यकान्त ने विभाग के पुरातन चिकित्सकों (अल्युमिनाई) को अवगत कराया कि भविष्य में सभी को विभाग क

कफ सिरप बनाने वाली 6 कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड

कफ सिरप बनाने वाली 6 कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड

विशेष संवाददाता March 06 2023 37058

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कफ सिरप के 108 निर्माताओं में से 84 के खिलाफ जांच शुरू की थी। इनमें से

Login Panel