देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

ब्लैक फंगस में होम्योपैथी की दवाईयाँ दिखा सकती हैं असर। 

डॉ अनुरूद्ध वर्मा, वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक ने बताया कि कुछ विशेष परिस्थितियों में ही कोरोना मरीजों में म्यूकरमाइकोसिस का खतरा बढ़ता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 20 2021 Updated: May 24 2021 03:09
0 31873
ब्लैक फंगस में होम्योपैथी की दवाईयाँ दिखा सकती हैं असर।  प्रतीकात्मक
लखनऊ। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का खतरा अभी जारी है कि इसी बीच एक और खतरा सामने आकर खड़ा हो गया है जो लोगों में डर और दहशत पैदा कर रहा है। लोगों की जान के लिए गम्भीर खतरा बनी इस बीमारी को चिकित्सकीय भाषा में  इसे म्यूकरमाइकोसिस कहा जाता है। इसे ब्लैक फंगस के नाम से भी जाना जाता है। 

डॉ. अनुरूद्ध वर्मा

केन्द्रीय होम्योपैथी परिषद के पूर्व सदस्य और प्रदेश के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ अनुरूद्ध वर्मा ने बताया कि ब्लैक फंगस' एक ऐसा गंभीर रोग है जो कोरोना वायरस से ठीक हुए मरीजों को ज्यादा अपनी गिरफ्त में ले रहा है। 

उन्होंने बताया कि कुछ विशेष परिस्थितियों में ही कोरोना मरीजों में म्यूकरमाइकोसिस का खतरा बढ़ता है। अनियंत्रित डायबिटीज, स्टेरॉयड की वजह से कमजोर इम्यूनिटी, लंबे समय तक आईसीयू या अस्पताल में भर्ती रहना, किसी अन्य गंभीर बीमारी का होना, अंग प्रत्यारोपण के बाद या कैंसर के मामले में ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ सकता है।

उन्होंने बताया कि यह फंगल इंफेक्शन किसी को भी हो सकता है। लोग वातावरण में मौजूद फंगस के बीजाणुओं के संपर्क में आने से इसके चपेट में आते हैं। शरीर पर किसी तरह की चोट ,जलने या कटने आदि के जरिये भी यह त्वचा में प्रवेश कर विकसित हो सकता है।

उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस में मुख्य रूप से कई तरह के लक्षण देखे जाते हैं जिनमे आंखों में लालपन या दर्द, बुखार, सिरदर्द, खांसी, सांस में तकलीफ, उल्टी में खून या मानसिक स्थिति में बदलाव से इसकी पहचान की जा सकती है। 

उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस से बचने के लिए धूल वाली जगहों पर मास्क पहनकर रहें, मिट्टी, काई या खाद जैसी चीजों के नजदीक जाते वक्त जूते, दस्ताने , पूरी बांह की शर्ट और ट्राउजर पहनें, साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। डायबिटीज पर नियंत्रण, इम्यूनोमॉड्यूलेटिंग दवाएँ, स्टेरॉयड का कम से कम इस्तेमाल  कर इससे बचा जा सकता है। 

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त कोविड-19 से ठीक होने के बाद भी ब्लड शुगर का स्तर जांचते रहें, स्टेरॉयड का , उचित, तर्कसंगत और विवेकशील प्रयोग ही करें। ऑक्सीजनथैरेपी के दौरान आद्रता के लिए साफ पानी का ही इस्तेमाल करें। ऑक्सीजन ट्यूब का प्रयोग एक बार ही करें । एंटीबायोटिक्स या एंटीफंगल दवाओं का इस्तेमाल विशेष जरूरत पड़ने पर चिकित्सक की सलाह ही करें। 

उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस से बचने के लिए इसके लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। बंद नाक वाले सभी मामलों को बैक्टीरियल साइनसाइटिस समझने की भूल न करें खासतौर से कोविड-19 और कमजोर इम्युनिटी के मामले में ऐसी गलती न करें।

उन्होंने बताया कि यह संक्रमण मरीज की आंख, नाक की हड्डी और जबड़े को भी बहुत नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए, समय रहते इसका उपचार होना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे मृत्युदर लगभग 50 से 60 प्रतिशत है । 

उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस के उपचार मेँ होम्योपैथिक दवाइयाँ कारगर हो सकती हैं। होम्योपैथी में इसकी कोई पेटेंट दवाई नहीं है क्योंकि होम्योपैथी में रोगी के व्यक्तिगत लक्षणों, मानसिक स्थिति, व्यवहार, विचार,पसंद-नापसंद के आधार पर औषधि का चयन किया जाता है इसलिए हर रोगी के लिए अलग-अलग औषधि निर्धारित होती है । 

उन्होंने बताया कि इसके उपचार में प्रयुक्त होने वाली औषधियों में आर्सेनिक एल्बम, बैसिलिनम, सीकल कार, थूजा, कैलकेरिया कार्ब, ऐंटिम टार्ट, बेलाडोना, इचनेसिया, टेलीयूरिम, फॉस्फोरस आदि प्रमुख हैं परंतु होम्योपैथिक औषधियों का प्रयोग केवल प्रशिक्षित डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोबाइल नंबर 9415075558 पर जानकारी ,परामर्श एवँ सलाह प्राप्त की जा सकती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गोरखपुर में सरकारी और निजी अस्पतालों में आई वायरल फीवर के मरीजों की बाढ़

गोरखपुर में सरकारी और निजी अस्पतालों में आई वायरल फीवर के मरीजों की बाढ़

अनिल सिंह October 19 2022 30504

वायरल फीवर में इस बार डेंगू जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं। मरीजों को तेज बुखार आने की वजह से चेहरा लाल पड

उत्तर प्रदेश में ओमिक्रॉन का आगाज़, अब तक 31लोग संक्रमित

उत्तर प्रदेश में ओमिक्रॉन का आगाज़, अब तक 31लोग संक्रमित

हुज़ैफ़ा अबरार January 05 2022 23936

प्रदेश में अब तक 31लोग ओमिक्रॉन संक्रमित हो चुके हैं। अभी लखनऊ में ओमिक्रॉन की जांच दो वैज्ञानिक संस

लखनऊ में भी पाँव पसार रहा कोरोना, छात्र हो रहे शिकार

लखनऊ में भी पाँव पसार रहा कोरोना, छात्र हो रहे शिकार

हुज़ैफ़ा अबरार April 30 2022 28904

इससे पहले लामाटीनियर की दो छात्राएं संक्रमण की चपेट में आ चुकी हैं। कैथेड्रल और डीपीएस के छात्र भी स

स्टडी में हुआ खुलासा, युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं ये 7 प्रकार के कैंसर

स्टडी में हुआ खुलासा, युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं ये 7 प्रकार के कैंसर

श्वेता सिंह September 07 2022 28483

शोधकर्ताओं द्वारा बताया गया है कि कैंसर 1990 के बाद से विश्व स्तर पर नाटकीय रूप से बढ़ गया है। हैरान

माघ मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी

माघ मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी

विशेष संवाददाता January 06 2023 27350

संगम नगरी प्रयागराज में पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा से पूर्व स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी

समाज के बदले नज़रिये का दर्द छलका, बोले डॉ सिंह दबाव में हैं चिकित्सक

समाज के बदले नज़रिये का दर्द छलका, बोले डॉ सिंह दबाव में हैं चिकित्सक

आनंद सिंह April 08 2022 39934

डा. सिंह ने कहा कि आज का इलाज महंगा इसलिए हो गया क्योंकि अब जांच और इलाज महंगे हो गए। मशीनें महंगी आ

बेहद खतरनाक है पैरों की नसें नीली पड़ना, दर्द शुरू होने से पहले ही करें ये उपाय

बेहद खतरनाक है पैरों की नसें नीली पड़ना, दर्द शुरू होने से पहले ही करें ये उपाय

श्वेता सिंह September 05 2022 52627

वैसे तो कुछ लोगों की नसों का रंग आमतौर पर नीला ही प्रतीत होता है लेकिन यह स्थिति उससे पूरी तरह से अल

कोरोना के बाद तेजी से फैल रही ये बीमारी, WHO ने चेताया

कोरोना के बाद तेजी से फैल रही ये बीमारी, WHO ने चेताया

एस. के. राणा March 01 2023 37471

विश्व स्वास्थ्य संगठन की हैज़ा टीम के प्रमुख फ़िलिपे बारबोज़ा ने जिनीवा में एक प्रेस वार्ता में बताय

कोरोना के नए वैरिएंट को आने से रोकने के लिये दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण करना होगा

कोरोना के नए वैरिएंट को आने से रोकने के लिये दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण करना होगा

हे.जा.स. November 30 -0001 29632

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने विश्व नेताओं से 2022 को सुधार का सही अवसर बनाने का आह्

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल ने रोबोटिक सर्जरी से एंडोमेट्रियोसिस और फाइब्रॉइड से जूझ रही महिलाओं को दिया दर्द-मुक्त नया जीवन

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल ने रोबोटिक सर्जरी से एंडोमेट्रियोसिस और फाइब्रॉइड से जूझ रही महिलाओं को दिया दर्द-मुक्त नया जीवन

हुज़ैफ़ा अबरार October 07 2025 5736

मरीज के भविष्य की मातृत्व क्षमता को बचाने के लिए, डॉ. नेगी ने रोबोटिक मायोमेक्टोमी (फाइब्रॉइड हटाने

Login Panel