देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

04 और 05 फरवरी, 2021 को 2.45 लाख स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंट लाइन वर्कर का होगा कोविड टीकाकरण।

महाप्रबंधक नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश ने बताया कि 04 और 05 फरवरी, 2021 को दो दिवसीय टीकाकरण अभियान में कुल 2,352 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

0 18759
04 और 05 फरवरी, 2021 को 2.45 लाख स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंट लाइन वर्कर का होगा कोविड टीकाकरण। प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ। देश-व्यापी शुरूआत के साथ ही उत्तर प्रदेश में जानलेवा वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण का शुभारम्भ 16 जनवरी, 2021 को किया गया। इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 04 और 05 फरवरी, 2021 को प्रदेश के सभी जनपदों में दोनों प्रकार की कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण किया जाना है।
  
इस अभियान के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए डा० मनोज शुकुल, महाप्रबंधक नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश ने बताया कि 04 और 05 फरवरी, 2021 को दो दिवसीय टीकाकरण अभियान में कुल 2,352 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जाएगा। गुरूवार को 1600 सत्रों में एक लाख सत्तर हजार स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। वहीं शुक्रवार को आयोजित होने वाले 752 सत्रों में हेल्थ केयर वर्कर्स के साथ फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण प्रारम्भ किया जायेगा। कोविड टीकाकरण में छूटे हुए हेल्थ केयर वर्कर्स के लिए 15 फरवरी को माॅपअप राउण्ड चलाया जायेगा, जो कि छूटे हुए हेल्थ केयर वर्कर्स के लिए टीकाकरण करवाने का अंतिम अवसर होगा। प्रदेश में अब तक 4 लाख 63 हजार 793 हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण किया जा चुका है।  

डा० शुकुल ने बताया कि अन्य टीकों की भांति इस टीके के कुछ लाभार्थियों को एक-दो दिन का सामान्य बुखार या अन्य मामूली स्वास्थ्यगत समस्याएं हो सकती हैं, जो स्वतः ही ठीक हो जाती हैं। पूर्व में हुए टीकाकरण के सभी लाभार्थी अब स्वस्थ हैं। हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर को इस जानलेवा वैश्विक महामारी से बचाव के लिए अपनी बारी आने पर अपना टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए। टीकाकरण सम्बन्धी किसी भी समस्या के लिए राज्य हेल्पलाइन नम्बर- 104 और राष्ट्रीय हेल्पलाइन नम्बर- 1075 पर सम्पर्क किया जा सकता है। ‘‘सभी जनपदों में प्रचार सामग्री और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रे षित किए जा चुके हैं। आम जनता में टीकाकरण के सम्बंध में किसी प्रकार की कोई भ्रांति ना उत्पन्न हो सके इस संबंध में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।‘‘

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना पर विजय पाने के लिए अफवाहों से रहना होगा दूर।

कोरोना पर विजय पाने के लिए अफवाहों से रहना होगा दूर।

हुज़ैफ़ा अबरार May 30 2021 24984

मनगढ़ंत और सच्चाई से कोसों दूर सुझाव व सलाह का कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है । ऐसे सुझाव व सलाह को हक

गोरखपुर में एकीकृत टीबी अस्पताल की ज़रुरत, वर्तमान टीबी अस्पताल बन सकता है एपेक्स सेंटर

गोरखपुर में एकीकृत टीबी अस्पताल की ज़रुरत, वर्तमान टीबी अस्पताल बन सकता है एपेक्स सेंटर

आनंद सिंह March 25 2022 33974

गोरखपुर में करीब 33 हजार से अधिक टीबी के नए मरीज मिले हैं। इनमें से करीब 50 फीसदी मरीजों का इलाज निज

आजमाएं नींबू के घरेलू नुस्खे।

आजमाएं नींबू के घरेलू नुस्खे।

लेख विभाग June 12 2021 35854

नींबू के रस में नमक मिलाकर नहाने से त्वचा का रंग निखरता है और सौंदर्य बढ़ता है। नींबू का रस विटामिन

फटकार: केवल कोरोना नहीं बल्कि इस काल में अनाथ हुए सभी बच्चों को मिले योजनाओं का लाभ - सुप्रीम कोर्ट।

फटकार: केवल कोरोना नहीं बल्कि इस काल में अनाथ हुए सभी बच्चों को मिले योजनाओं का लाभ - सुप्रीम कोर्ट।

एस. के. राणा July 27 2021 31473

कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को लेकर एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई। इन अ

यूरोप में कोविड का क़हर, 53 देशों में अब तक 15 लाख से अधिक मौतें।

यूरोप में कोविड का क़हर, 53 देशों में अब तक 15 लाख से अधिक मौतें।

हे.जा.स. November 24 2021 33017

पिछले सप्ताह, कोविड-19 के कारण होने वाली मौतों की संख्या, एक दिन में चार हज़ार 200 तक पहुँच गई। यह स

जन स्वास्थ्य सरकार की वरीयता: केन्‍द्रीय वित्त मंत्री

जन स्वास्थ्य सरकार की वरीयता: केन्‍द्रीय वित्त मंत्री

एस. के. राणा February 02 2023 23877

वित्त मंत्री ने अमृतकाल के विजन के अनुरूप 2014 के बाद से स्थापित 157 मौजूदा मेडिकल कॉलेजों के साथ सह

कोरोना थर्ड वेव के प्रभाव से बचाने के लिए आयुर्वेद लाया बाल बलवर्धक चूर्ण : प्रो पी सी सक्सेना

रंजीव ठाकुर June 02 2021 32713

आयुष कवच एप्प डाउनलोड करने की अपील करते हुए प्रोफेसर प्रकाश चन्द्र सक्सेना ने बताया कि इस एप्लिकेशन

आंध्र प्रदेश में बढ़े ब्लैक फंगस के मामले।

आंध्र प्रदेश में बढ़े ब्लैक फंगस के मामले।

हे.जा.स. July 29 2021 23348

आंध्र प्रदेश में 27 जुलाई तक ब्लैक फंगस के कुल मामले बढ़कर 4,293 हो गए और मृतकों की संख्या बढ़कर 400

केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को बूस्टर खुराक के बारे में दी अहम जानकारी।

केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को बूस्टर खुराक के बारे में दी अहम जानकारी।

एस. के. राणा December 14 2021 27386

एनटीएजीआई कोरोना टीकों की खुराक के साथ-साथ बूस्टर खुराक की आवश्यकता और औचित्य से संबंधित वैज्ञानिक स

डॉ रेड्डीज ने कनाडा में कैंसर की दवा पेश किया।

डॉ रेड्डीज ने कनाडा में कैंसर की दवा पेश किया।

हे.जा.स. September 03 2021 28095

कनाडा के बाजार में रेड्डी-लेनलिडोमाइड दवा को पेश करना, वहां के मल्टीपल मायलोमा और मायलोडिसप्लास्टिक

Login Panel