देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

दांतों को नुकसान पहुंचा रही है मुंह की बदबू, जानें इसके कारण और बचाव का सही तरीका

यह आमतौर पर सालों से मुंह की ठीक से सफाई न करने के कारण होती है। मुंह के अंदर स्वच्छता न बनाए रखने के कारण जीभ, दांत व मुंह के अन्य हिस्सों में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।

श्वेता सिंह
September 01 2022 Updated: September 02 2022 01:39
0 29114
दांतों को नुकसान पहुंचा रही है मुंह की बदबू, जानें इसके कारण और बचाव का सही तरीका प्रतीकात्मक चित्र

एक अच्छी मुस्कान हर किसी को चाहिए होती है और जिस व्यक्ति की स्माइल अच्छी होती है, उसे सब प्यार भी करते हैं लेकिन मुंह से बदबू आना ऐसी समस्या है, जो आपकी चेहरे की मुस्कान छीन सकती है। कल्पना कीजिए आप अपने दोस्त से बात कर रहे हैं और अचानक से आपको दोस्त आपको बताए कि ‘आपके मुंह से बदबू आ रही है’। दुर्भाग्य से अगर किसी व्यक्ति के साथ ऐसी कोई घटना घट जाए तो शायद वह इसे अपनी जिंदगी में कभी भूल नहीं पाएगा। इसलिए मुंह की देखभाल भी जरूरी है, ताकि बदबू जैसी समस्या कभी न हो पाए।

 

मुंह से बदबू आना भी है बीमारी - Foul smell from the mouth is also a disease -

 मुंह से बदबू आना एक बीमारी है, जिसे हेलिटोसिस (Halitosis) के नाम से जाना जाता है। यह आमतौर पर सालों से मुंह की ठीक से सफाई न करने के कारण होती है। मुंह के अंदर स्वच्छता न बनाए रखने के कारण जीभ, दांत व मुंह के अन्य हिस्सों में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। जब आप खाना खाते हैं और उसके बाद मुंह की अच्छे से सफाई नहीं करते हैं, तो कुछ खाना मुंह के अंदर ही रह जाता है, जिससे बैक्टीरिया (bacteria) अपना भोजन बनाते हैं। ज्यादातर मामलों में हेलिटोसिस के साथ-साथ कई अन्य समस्याएं भी पाई जाती हैं जैसे मसूड़ों की सूजन (gums), पेरिओडोन्टाइटिस (periodontitis) और ड्राई माउथ आदि। इसलिए समय-समय पर डेंटिस्ट के पास जाकर जांच करवाने मुंह संबंधी इन बीमारियों को बढ़ने से पहले ही पता लगाया जा सकता है और मुंह की बदबू से बचा जा सकता है।

 

सिगरेट (Smoking) व हुक्का पीना या तंबाकू चबाना भी मुंह में बदबू पैदा कर सकता है। साथ ही साथ इससे दांतों पर निशान पड़ जाते हैं और मसूड़े भी खराब हो जाते हैं। अगर इन लक्षणों को नजरअंदाज किया जाता है तो इससे दांतों को सहारा प्रदान करने वाले मसूड़े खराब होने लगते हैं।

 

दूसरी बीमारियां भी पैदा करती हैं बदबू - Other diseases also cause foul smell

उपरोक्त कारणों के अलावा कुछ अन्य बीमारियां भी हैं, जो मुंह में बदबू पैदा करने का कारण बन सकती हैं। निमोनिया, ब्रोंकाइटिस डायबिटीज, पोस्टनेजल ड्रिप और साइन इन्फेक्शन जैसी कई ऐसी बीमारियां हैं, जो मुंह में बदबू आने का कारण बन सकती हैं।

 

मुंह की बदबू कम करने के उपाय - Remedies to reduce foul smell from mouth 

मुंह की बदबू को कम करने के लिए लहसुन व प्याज जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें। साथ ही कुछ प्रकार की मछलियां व मीट खाने से भी मुंह में बदबू हो जाती है। अगर आप मुंह की बदबू से बचना चाहते हैं, तो खाने के साथ या उसके बाद एक गिलास दूध का सेवन मुंह की बदबू (bad breath) को कम करने में मदद कर सकता है।

  •  एक कप कॉफी पीने या फिर शराब पीने की जगह अगर आप ताजे व ठंडे पानी का गिलास पीते हैं, तो उससे भी आपके मुंह की बदबू को दूर करने में मदद मिलेगी।
  • रोजाना दिन में दो बार अपने दांतों को ब्रश से साफ करें और फ्लोराइड टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना की चौथी लहर भी तीसरी लहर की तरह हो सकती है: प्रो. मणींद्र अग्रवाल

कोरोना की चौथी लहर भी तीसरी लहर की तरह हो सकती है: प्रो. मणींद्र अग्रवाल

हे.जा.स. March 02 2022 32127

कोरोना की चौथी लहर अगर आती है तो वह भी तीसरी लहर की तरह ही होगी। कम समय के लिए और कम घातक होगी, केवल

गर्मी में बूंद बूंद पानी को तरस रहे आयुष चिकित्सालय के मरीज

गर्मी में बूंद बूंद पानी को तरस रहे आयुष चिकित्सालय के मरीज

विशेष संवाददाता May 21 2023 29815

भयंकर गर्मी में मरीजों को आयुष चिकित्सालय में पीने का पानी नहीं मिल रहा है। जहां लोढ़ी में करोड़ों की

बुलंदशहर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

बुलंदशहर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

विशेष संवाददाता March 27 2023 26023

वैद्य हितेश कौशिक ने बताया कि लोगों का सबसे अधिक धन इस समय स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर खर्च हो रहा है इ

मुंबई में वायरल इंफेक्शन के बाद बच्चों में बढ़ी सूखी खांसी

मुंबई में वायरल इंफेक्शन के बाद बच्चों में बढ़ी सूखी खांसी

श्वेता सिंह September 04 2022 35318

वायरल इंफेक्शन के बाद अक्सर लोगों को सूखी खांसी (dry cough after viral infection) की समस्या हो जाती

केजीएमयू में प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी प्रतिक्रिया

केजीएमयू में प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी प्रतिक्रिया

आरती तिवारी September 06 2022 31258

केजीएमयू में मंगलवार को चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से ठप नजर आई। वहीं यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठ

जोधपुर के अस्पताल में चूहों का आतंक, चूहों ने कुतरे 4 मरीजों के पैर

जोधपुर के अस्पताल में चूहों का आतंक, चूहों ने कुतरे 4 मरीजों के पैर

विशेष संवाददाता July 03 2023 45859

मथुरादास माथुर अस्पताल के इलाज कराने आए 4 मरीजों को चूहों ने कुतर दिया। ये सभी रोगी मनोचिकित्सा वार्

डॉ हैनिमैन निर्वाण दिवस पर याद किए गए होम्योपैथिक चिकित्सक स्वर्गीय डॉ अनुरुद्ध वर्मा

डॉ हैनिमैन निर्वाण दिवस पर याद किए गए होम्योपैथिक चिकित्सक स्वर्गीय डॉ अनुरुद्ध वर्मा

हुज़ैफ़ा अबरार July 02 2022 77728

डॉ हैनिमैन के निर्वाण दिवस पर राजधानी के जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक तथा पूर्व सचिव व केंद्रीय हो

बढ़ती बीमारियों को लेकर नगर सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जारी हुआ टोल फ्री नंबर

बढ़ती बीमारियों को लेकर नगर सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जारी हुआ टोल फ्री नंबर

आरती तिवारी November 10 2022 29323

नगरों की साफ-सफाई, संचारी रोग एवं डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए फॉगिंग, एण्टीलार्वा का छिड़काव, जलभ

10 नए प्राइवेट आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों को मान्यता मिली, बीएएमएस में दाखिले के अवसर बढ़े

10 नए प्राइवेट आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों को मान्यता मिली, बीएएमएस में दाखिले के अवसर बढ़े

एस. के. राणा March 04 2022 45377

एक तरफ मानक पूरे न होने पर 12 आयुर्वेद कॉलेजों की मान्यता रद्द हुई तो दूसरी तरफ इतने ही आयुर्वेदिक क

‘वर्ल्ड अस्थमा डे

‘वर्ल्ड अस्थमा डे' पर कार्यक्रम का आयोजन

आरती तिवारी May 01 2023 28655

विश्व अस्थमा दिवस के मौके पर केजीएमयू, लखनऊ के पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग द्वारा अस्थम

Login Panel