देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

होम्योपैथी दवा पर फ़ैली धारणाओं का समाधान।

होम्योपैथिक दवाइयाँ मेडिकल ऑक्सीजन का विकल्प नहीं हो सकती है परंतु यदि मेडिकल ऑक्सीजन के साथ प्रयोग की जाएं तो ऑक्सीजन पर निर्भरता कम हो सकती है।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 10 2021 Updated: May 10 2021 02:19
0 37963
होम्योपैथी दवा पर फ़ैली धारणाओं का समाधान। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ अनुरूद्व वर्मा

लखनऊ। कोरोना काल में जनता के मन मेँ कोरोना के सम्बंध मेँ अनेक धारणाएँ व्याप्त हैं उन्हीं का जबाब दे रहे हैं केन्द्रीय होम्योपैथिक परिषद के पूर्व सदस्य एवँ राजधानी के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ अनुरूद्व वर्मा।

प्रश्न: होम्योपैथी में कोरोना से बचाव का क्या उपाय है?
उत्तर: होम्योपैथी में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय ने आर्सेनिक एल्बम 30 शक्ति में 3 दिन तक प्रातः खाली पेट लेने की सलाह दी है रोग प्रतिरोधक क्षमता बढने से कोरोना से बचाव में मदद मिलेगी। 

प्रश्न: कोरोना संक्रमण के पश्चात नेगटिव हो जाने के बाद क्या सामान्य जीवन जी सकते है। उत्तर: कोरोना निगेटिव हो जाने के बाद भी मास्क लगाना, बार बार हाथ धोना, दो गज की दूरी बनाये रखना, भीड़-भाड़ में जाने से बचना, गुनगुना पानी पीना, संतुलित आहार लेना , विटामिन सी का प्रयोग करना और चिकित्सक द्वारा बताई गयी सलाह का पालन करना चाहिए?

प्रश्न: आजकल सोशल मीडिया पर कोरोना के लिए अनेक होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक नुख्से बताये जा रहें हैं क्या उन्हें लेना चाहिए?

उत्तर: सोशल मीडिया पर बताये गयी सलाह पर अमल करना उचित नहीं है। सरकारी दिशा निर्देशों और प्रशिक्षित चिकित्सक की सलाह से ही कोई दवाई लेनी चाहिये। 

प्रश्न: कोरोना संक्रमण के बाद होने वाली जटिलताओं का उपचार होम्योपैथी में है। उत्तर:कोरोना संक्रमण के बाद कमजोरी, शरीर मे दर्द, चक्कर आना, भूख कम लगना, याददाश्त में कमी आदि की समस्याएं हो सकती है। पौष्टिक भोजन लें, योग, प्राणयाम करें, दिन चर्या को नियमित करें । होम्योपैथी में इसके लिए प्रभावी औषधियाँ हैं जिनका प्रयोग चिकित्सक की सलाह पर ही करें?

प्रश्न: डायबिटीज के रोगी कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं?
उत्तर: कोरोना की वैक्सीन लगवा सकते है। डाइबिटीज को कंट्रोल रखें। कोरोना से बचाव के सभी उपाय करें। 

प्रश्न: क्या होम्योपैथिक दवाइयाँ शरीर में ऑक्सीजन की कमी को बढ़ा सकती है। 
उत्तर: होम्योपैथिक दवाइयाँ मेडिकल ऑक्सीजन का विकल्प नहीं हो सकती है परंतु यदि मेडिकल ऑक्सीजन के साथ प्रयोग की जाएं तो ऑक्सीजन पर निर्भरता कम हो सकती है और ऑक्सीजन लेवल बढ़ने में मदद मिल सकती है?

प्रश्न: क्या कोरोना के उपचार में एलोपैथिक दवाईओं के साथ होम्योपैथिक दवाईओं का प्रयोग किया जा सकता है?
उत्तर: स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित एलोपैथिक प्रोटोकाल के साथ यदि प्रशिक्षित चिकित्सक की सलाह से होम्योपैथिक दवाई ली जाए तो बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 

प्रश्न: क्या होम्योपैथी में कोरोना की कोई पेटेंट दवाई है?
उत्तर: होम्योपैथी में रोग नहीं रोगी की औषधि होती है जो उसके व्यक्तिगत लक्षणों, आचार-विचार, व्यवहार, पसंद नापसंद को ध्यान में रखकर दी जाती है। 

प्रश्न: कोरोना की खबरों के कारण प्रयाप्त नींद नहीं पड़ती है?
उत्तर: मन को शांत रखे, मधुर संगीत सुने, हल्का भोजन करें, योग एवँ प्राणयाम करें। खुली हवा में छत पर टहलें। नींद की दवाईओं का प्रयोग बिल्कुल न करें। 

प्रश्न: कोरोना नेगेटिव होने के कितने समय बाद टीका लगवा सकते हैं?
उत्तर: कोरोना से नेगटिव होने के एक महीने बाद कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया जा सकती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू होगा फार्मास्युटिकल साइंसेज संस्थान।

लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू होगा फार्मास्युटिकल साइंसेज संस्थान।

हुज़ैफ़ा अबरार June 08 2021 28000

संस्थान में दो स्व-वित्तीय पाठ्यक्रम - 100 सीटों के साथ फार्मेसी (बीफार्मा) में स्नातक और 60 सीटों क

अगले माह शुरू होगा पीजीआई का ट्रामा सेंटर।

अगले माह शुरू होगा पीजीआई का ट्रामा सेंटर।

हुज़ैफ़ा अबरार October 25 2021 26770

पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन बताते हैं कि ट्रामा सेंटर के संचालन की मंजूरी दे दी गई है। यहां बने कोवि

मोटापा बन सकता है कैंसर का कारण।

मोटापा बन सकता है कैंसर का कारण।

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2021 29225

नए अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि वजन बढ़ने से पाचन तंत्र की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बॉडी मास

देश को नशा मुक्त बनाने के पहल की जिम्मेदारी नेहरू युवा केंद्र पर।

देश को नशा मुक्त बनाने के पहल की जिम्मेदारी नेहरू युवा केंद्र पर।

रंजीव ठाकुर February 17 2021 35527

नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर शराब, भांग, हेरोइन, स्मैक, चरस, गांजा आदि के नुकसान को बताने के साथ ही

पॉवर विंग्स फाउण्डेशन ने कैण्ट अस्पताल के टीबी मरीजों को गोद लिया

रंजीव ठाकुर September 21 2022 32901

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कैंटोनमेंट जरनल हॉस्पिटल में आज टीबी मरीजों को गोद ल

गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के केस में मेडन फार्मा को बड़ी राहत

गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के केस में मेडन फार्मा को बड़ी राहत

एस. के. राणा December 17 2022 27352

मेडेन फार्मा की खांसी (कफ) की दवा के नमूने गुणवत्ता में खरे पाए गए हैं। कंपनी मेडेन फार्मास्युटिकल्स

ओमिक्रॉन वैरिएंट्स संक्रमण से लॉन्ग कोविड का खतरा हो सकता है: शोध

ओमिक्रॉन वैरिएंट्स संक्रमण से लॉन्ग कोविड का खतरा हो सकता है: शोध

लेख विभाग January 15 2023 28561

लॉन्ग कोविड को जानने के लिए किए गए शोध के निष्कर्ष में वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन भले ही हल्

जारी हुआ नीट पीजी परीक्षा का शेड्यूल, इस दिन होगा एग्जाम

जारी हुआ नीट पीजी परीक्षा का शेड्यूल, इस दिन होगा एग्जाम

विशेष संवाददाता September 18 2022 38132

जारी लेटेस्ट शेड्यूल के अनुसार नीट पीजी 2023 परीक्षा 5 मार्च, 2023 को आयोजित होगी। नेशनल एग्जिट टेस

अटल स्वास्थ्य मेले में मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों ने निशुल्क परामर्श दिया

अटल स्वास्थ्य मेले में मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों ने निशुल्क परामर्श दिया

रंजीव ठाकुर August 11 2022 34359

पंडित अटल बिहारी बाजपेई मेमोरियल फाउंडेशन के बैनर तले सदर में अटल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत

महिलाओं और किशोरियों को कुपोषण से मुक्त करेंगी कमिश्नर बरेली

महिलाओं और किशोरियों को कुपोषण से मुक्त करेंगी कमिश्नर बरेली

अबुज़र शेख़ October 05 2022 40704

सोमवार शाम को बरेली कमिश्नर ने डीएम सहित कई विभाग के अधिकारीयों के साथ बैठक की बैठक में उन्होंने विक

Login Panel