देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

यूनीसेफ़ ने वैश्विक भुखमरी के शिकार बच्चों की मदद के लिए जी-7 से की अपील 

वैश्विक स्तर पर खाद्य पदार्थों की क़ीमतों में इज़ाफा हुआ है। इस कारण अतिरिक्त 15 देशों के दो लाख, 60 हज़ार बच्चों पर गम्भीर कुपोषण का ख़तरा मंडराने लगा है। किसी अकाल की घोषणा की प्रतीक्षा करने का मतलब होगा, बच्चों की मौत होने की प्रतीक्षा करना।

हे.जा.स.
June 24 2022 Updated: June 25 2022 00:07
0 27669
यूनीसेफ़ ने वैश्विक भुखमरी के शिकार बच्चों की मदद के लिए जी-7 से की अपील  प्रतीकात्मक चित्र

न्यूयॉर्क। वैश्विक भुखमरी का संकट हर मिनट में एक बच्चे को गम्भीर कुपोषण में धकेल रहा है। जिससे बच्चों के अस्तित्व के लिये ख़तरा बढ़ रहा है। संघर्ष प्रभावित 15 देशों में, 5 वर्ष से कम उम्र के लगभग 80 लाख बच्चों को अगर तत्काल पोषण, समृद्ध भोजन व देखभाल उपलब्ध नहीं होते हैं तो गम्भीर कुपोषण से उनकी मौत होने का ख़तरा है। इस प्रकार के बच्चों की संख्या हर मिनट बढ़ रही है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने दुनिया भर के देशों को चेतावनी देते हुए कही। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब जर्मनी में जी-7 सम्मेलन (G-7 summit) के लिये तैयारियाँ चल रहीं हैं। 


यूनीसेफ़ के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत से ही, वैश्विक स्तर पर खाद्य पदार्थों की क़ीमतों में इज़ाफा हुआ है। इस कारण अतिरिक्त 15 देशों के दो लाख, 60 हज़ार बच्चों पर गम्भीर कुपोषण (severe malnutrition) का ख़तरा मंडराने लगा है। ये बच्चे संकट के सबसे गम्भीर असर का सामना कर रहे हैं और प्रभावित क्षेत्रों में हॉर्न अफ़्रीका (Horn Africa) व मध्य साहेल (Central Sahel) भी शामिल हैं। 

यूनीसेफ़ की कार्यकारी निदेशिका कैथरीन रसैल (Katherine Russell) का कहना है कि भुखमरी की चपेट में आए बच्चों को केवल गेहूँ के थैलों के ज़रिये नहीं बचाया जा सकता। हमें इन बच्चों तक अभी पहुँच बनानी होगी। इससे पहले कि बहुत देर हो जाये, उन तक पोषण और उपचार मुहैया कराना होगा।  


यूक्रेन में युद्ध के कारण खाद्यान की कीमतें आसमान छू रहीं हैं। कुछ देशों में जलवायु परिवर्तन के कारण लगातार सूखे के हालात बने हुए हैं। कोविड-19 ( COVID-19) के दुष्प्रभाव से उपजी आर्थिक परिस्थितियों ने, दुनियाभर में बच्चों से उनकी खाद्य व पोषण सुरक्षा (food and nutritional) छीन ली है। इसके परिणामस्वरूप 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में गम्भीर कुपोषण, आपदा स्तरों पर पहुँच गया है। 


1.2 अरब डॉलर की सहायता अपील
यूनीसेफ़ ने इस स्थिति का सामना करने के लिये, सर्वाधिक प्रभावित 15 देशों में अपने सहायता प्रयास तेज़ किये हैं जिसके लिये एक अरब 20 करोड़ डॉलर की सहायता अपील जारी की गई है। यह अपील उस समय जारी की गयी है जब जी-7 (G-7) समूह के देश सम्मेलन की तैयारियों में लगें है। 


अहम मदद का अवसर
यूनीसेफ़ की कार्यकारी निदेशिका कैथरीन रसैल ने कहा कि जर्मनी (Germany) में जी-7 सम्मेलन के लिये एकत्र हो रहे विश्व नेताओं के पास, इन बच्चों को स्वास्थ्य सुरक्षा (health security) मुहैया कराने के लिये एक अच्छा अवसर मौजूद है। समय बिल्कुल भी नहीं गँवाया जा सकता। किसी अकाल की घोषणा की प्रतीक्षा करने का मतलब होगा, बच्चों की मौत होने की प्रतीक्षा करना। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

थोड़ी सी बारिश में नवादा सदर अस्पताल बना तालाब

थोड़ी सी बारिश में नवादा सदर अस्पताल बना तालाब

आरती तिवारी July 01 2023 30298

सदर अस्पताल बारिश के कारण तालाब में तब्दील हो चुका है। आलम यह है कि परिजन मरीजों को घुटने भर पानी मे

कोरोना वायरस की और वैक्सीन नहीं खरीदेगा स्वास्थ्य मंत्रालय

कोरोना वायरस की और वैक्सीन नहीं खरीदेगा स्वास्थ्य मंत्रालय

एस. के. राणा October 17 2022 27292

भारत में कोविड-19 के मामलों में गिरावट आ रही है, और वैक्सीनेशन भी लगातार की जा रही है। इस बीच, केंद्

राजस्थान में अब इस वायरस ने फैलाई दहशत

राजस्थान में अब इस वायरस ने फैलाई दहशत

जीतेंद्र कुमार November 01 2022 35306

घोड़ों में पाई जाने वाली ग्लैंडर्स नामक बीमारी ने राजस्थान में दस्तक दे दी है और इसका संक्रमण फैलने

आचार्य मनीष ने लखनऊ में किया 100 बेड वाले हिम्स अस्पताल का उद्घाटन

आचार्य मनीष ने लखनऊ में किया 100 बेड वाले हिम्स अस्पताल का उद्घाटन

रंजीव ठाकुर August 23 2022 454425

किडनी फेल, लिवर फेल और कैंसर के मरीजों के लिए हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड मेडिकल साइंसेस

बच्चे में पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने पर कोरोना संक्रमण की संभावना। 

बच्चे में पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने पर कोरोना संक्रमण की संभावना। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2021 36446

गाइडलाइन के मुताबिक अगर बच्चे को तीन दिन से ज्यादा बुखार आ रहा है या परिवार में किसी को कोरोना हुआ ह

बाबा रामदेव के खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज।

बाबा रामदेव के खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज।

एस. के. राणा June 17 2021 29631

रायपुर के एसएसपी अजय यादव ने बताया कि बाबा रामदेव के खिलाफ सेक्शन 188, 269 और 504 के तहत केस फाइल कि

क्या है Happiness Index? कौन सा देश है कितना खुश

क्या है Happiness Index? कौन सा देश है कितना खुश

हे.जा.स. April 09 2023 41736

दुनिया का हर शख्सर जिंदगी में खुशियां चाहता है। अपनी मनचाही खुशियों को पाने के लिए लोग जिंदगी भर मेह

वृद्ध श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य, ऐसे मिलेगी जानकारी

वृद्ध श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य, ऐसे मिलेगी जानकारी

विशेष संवाददाता March 05 2023 28890

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य और पर्यटन विभा

सिंगापुर में कोरोना विस्फोट, एक दिन में 9,420 लोग मिले संक्रमित

सिंगापुर में कोरोना विस्फोट, एक दिन में 9,420 लोग मिले संक्रमित

हे.जा.स. February 15 2022 28875

सिंगापुर में कोरोना वायरस के नए मामलों में से 2,349 मामलों का पीसीआर टेस्ट के तहत पता चला है जबकि 7,

दिव्यांगजनों हेतु वृहद कोविड टीकाकरण अभियान।

दिव्यांगजनों हेतु वृहद कोविड टीकाकरण अभियान।

रंजीव ठाकुर June 30 2021 25739

कोविड टीकाकरण में दिव्यांगजनों को होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हमने अपने केंद्र पर ही टी

Login Panel