देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

प्रदेश की 99 प्रतिशत से ज्‍यादा आबादी प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के पास किसी भी प्रदूषणकारी तत्व के संघनन का कोई रिकॉर्ड नहीं होता, वहां रहने वाले लोग पार्टिकुलेट मैटर तथा अन्य प्रदूषणकारी तत्वों के उच्च स्तर के संपर्क में होते हैं।

0 30035
प्रदेश की 99 प्रतिशत से ज्‍यादा आबादी प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर। प्रतीकात्मक

लखनऊ। यूपी की 99 प्रतिशत से ज्‍यादा आबादी प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर है। उससे भी ज्‍यादा चिंताजनक बात यह है कि इस खतरे की वास्‍तविकता के सही आकलन के लिए पर्याप्‍त निगरानी केंद्रों का अभाव है। क्‍लाइमेट ट्रेंड्स की एक ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। 

विशेषज्ञों का मानना है कि अब सरकार से ज्‍यादा इसे आम लोगों का मुद्दा बनाने की जरूरत है, ताकि वे वायु प्रदूषण रूपी अदृश्‍य कातिल से निपट सकें। क्‍लाइमेट ट्रेंड्स द्वारा यूपी में वायु प्रदूषण की समस्‍या को लेकर मंगलवार को आयोजित वेबिनार में प्रस्‍तुत रिपोर्ट के मुताबिक सिंधु-गंगा के मैदान हवा के लिहाज से देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित क्षेत्र हैं। 

इस विशाल भूभाग के हृदय स्थल यानी उत्तर प्रदेश की 99.4% आबादी ऐसे क्षेत्रों में रहती है, जहां वायु प्रदूषण का स्तर सुरक्षित सीमा से कहीं ज्यादा है। रिपोर्ट में यह भी सिफारिश की गई है कि जन स्वास्थ्य के हित में किसी सुनिश्चित बिंदु पर एक्यूआई की गंभीरता के आधार पर प्रदूषण के स्रोतों के नियमन को शीर्ष प्राथमिकता दी जानी चाहिए। 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के पास किसी भी प्रदूषणकारी तत्व के संघनन का कोई रिकॉर्ड नहीं होता, लेकिन वहां रहने वाले लोग पार्टिकुलेट मैटर तथा अन्य प्रदूषणकारी तत्वों के उच्च स्तर के संपर्क में होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वे अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों के लिए जलाने वाली लकड़ी और कोयले पर निर्भर होते हैं। उत्तर प्रदेश का वायु गुणवत्ता निगरानी नेटवर्क शहरों के साथ-साथ गांवों में भी फैलाया जाना चाहिए ताकि वहां भी वायु की गुणवत्ता सुधर सके।
वायु प्रदूषण की निगरानी बहुत जरूरी

आईआईटी कानपुर में सिविल इंजीनियर विभाग के अध्‍यक्ष और नेशनल क्‍लीन एयर प्रोग्राम की स्‍टीयरिंग कमेटी के सदस्‍य प्रोफेसर एसएन त्रिपाठी ने कहा कि जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे तब तक कोई सरकार, वैज्ञानिक और थिंक टैंक वायु प्रदूषण की समस्या का समाधान नहीं कर सकता। 

वायु प्रदूषण की निगरानी बहुत जरूरी है। इसे किसी भी तरह से कम नहीं आंक सकते। हमें अधिक घना मॉनिटरिंग नेटवर्क बनाना होगा। लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्‍सा विश्‍वविद्यालय के पल्‍मोनरी मेडिसिन विभाग के अध्‍यक्ष डॉक्टर सूर्यकांत ने वेबिनार में कहा कि हमारे फेफड़े ही वायु प्रदूषण से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले अंग हैं। 

वायु प्रदूषण को लेकर पिछले पांच साल से सबसे ज्‍यादा वायु प्रदूषण वाले नगरों को ले‍कर प्रकाशित होने वाली रिपोर्टों में भारत के शहर शीर्ष पर आते रहे हैं। यह शर्मनाक है। उत्‍तर प्रदेश के ज्‍यादातर शहर टॉप टेन में होते हैं। इस राज्‍य के करीब 7 शहर ऐसे हैं, जो वायु प्रदूषण के उच्‍च स्‍तरों के मामले में हमेशा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करते हैं।

चिंताजनक स्थिति
क्‍लाइमेट ट्रेंड्स की निदेशक आरती खोसला ने कहा कि यह अपने आप में बहुत चिंताजनक बात है कि हम वायु प्रदूषण को लेकर उतने संजीदा ही नहीं हैं, जितना कि हमें होना चाहिये। जानलेवा मुसीबत हमारे दरवाजे तक पहुंच चुकी है और तरह-तरह से अपनी मौजूदगी का संकेत भी दे रही है, मगर सरकार और आम जनता के रूप में हम नजरें फेरकर बैठे हैं। वायु गुणवत्‍ता निगरानी केंद्रों के नेटवर्क को मजबूत और दक्षतापूर्ण बनाने के प्रति हमारी उदासीनता और प्रदूषण को लेकर हमारी लापरवाही बारूद के ढेर पर बैठकर आग से खेलने जैसी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

स्टेम सेल से रोक सकते हैं पोस्ट कोविड लंग फाइब्रोसिस: डा॰ बी॰एस॰ राजपूत

रंजीव ठाकुर July 18 2022 34861

वैसे तो पोस्ट कोविड कॉम्प्लीकेशन्स से उभरने वाली बिमारियों का कोई सटीक इलाज तो सामने नहीं आया है लेक

कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के लिए करना होगा इंतजार !

कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के लिए करना होगा इंतजार !

विशेष संवाददाता March 23 2023 25080

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कुमाऊं का सबसे बड़ा अस्पताल है। दरअसल सुशीला तिवारी अस्पताल में हर रोज करी

रूस में H3N2 वायरस की दस्तक

रूस में H3N2 वायरस की दस्तक

हे.जा.स. October 17 2022 44038

रूस में फ्लू वायरस की महामारी की बढ़ने के दौरान इसका पता चला है। उपभोक्ता अधिकार संरक्षण और मानव कल्

खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मिलेंगी सुविधाएं

खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मिलेंगी सुविधाएं

आरती तिवारी July 15 2023 37553

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जानकीरपुरम विस्तार में बने ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण और फैजुल्लागंज के दाऊदनग

मॉकड्रिल के दौरान बलरामपुर अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा

मॉकड्रिल के दौरान बलरामपुर अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा

आरती तिवारी December 28 2022 39295

डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक मॉकड्रिल के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने लखनऊ

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता जरुरी: डा. विनोद  

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता जरुरी: डा. विनोद  

हुज़ैफ़ा अबरार March 09 2021 37861

ज्यादातर केसेस में मरीजों में गांठ तो रहती है लेकिन दर्द नहीं होता है। कई महिलाएं अपने ब्रेस्ट में ग

आगरा में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी

आगरा में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी

श्वेता सिंह October 31 2022 27967

सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि स्वाइन फ्लू के लिए सतर्कता बढ़ाई जा रही है। स्वाइन फ्लू के इला

स्वास्थ्य विभाग में फिर सामने आया एक बड़ा घोटाला, ब्लैक लिस्टेड कम्पनीज को दे दिया टेण्डर

स्वास्थ्य विभाग में फिर सामने आया एक बड़ा घोटाला, ब्लैक लिस्टेड कम्पनीज को दे दिया टेण्डर

रंजीव ठाकुर September 14 2022 36832

विभिन्न जिलों के सीएमओ कार्यालय में लैपटॉप और प्रिंटर खरीदने का टेण्डर ब्लैक लिस्टेड दो कम्पनीज को द

ज़ीका से निपटने के लिये कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग व टेस्टिंग पर ज़ोर।

ज़ीका से निपटने के लिये कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग व टेस्टिंग पर ज़ोर।

हुज़ैफ़ा अबरार November 21 2021 19985

प्रदेश में अक्तूबर से अब तक जीका वायरस के कुल 146 मरीज मिल चुके हैं। पर, राहत की बात यह है कि इनमें

थाइराइड का अचूक घरेलू उपाय।

थाइराइड का अचूक घरेलू उपाय।

लेख विभाग February 08 2021 39159

इसे खाने के आधे घंटे बाद तक कुछ नही खाना है। ये इलाज़ रोज सुबह खाली पेट कर लें 7 दिन में परिणाम दिखाई

Login Panel